बुधवार, अक्टूबर 28, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi: केजरीवाल के घर फिर नोटिस देने पहुँची क्राइम ब्रान्च, विधायकों को खरीदने का BJP पर लगाया था आरोप

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 3, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, देश, बड़ी खबर
Crime branch on CM kejriwal"s house

Delhi : बीजेपी पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच Crime branch की टीम आज भी लगातार दुसरे दिन सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर नोटिस देने पहुंची है. इससे पहले कल ही क्राइम ब्रांच की टीम नोटिस देने के लिए सीएम आवास पहुंची थी. दिल्ली पुलिस कल ही सीएम को Crime branch नोटिस देने वाली थी लेकिन केजरीवाल सामने नहीं आए और अधिकारी नोटिस लेने की जिद करने लगे जिसके वजह से दिल्ली पुलिस की टीम वापस चली गई थी.

नोटिस देने अतिशी के घर पहुँची क्राइम ब्रांच

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम शुक्रवार शाम यानि 2 फरवरी को दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी के घर पर भी नोटिस देने पहुंची थी लेकिन आतिशी उस समय चंडीगढ़ में थी जिस वजह से पुलिस उन्हें भी नोटिस देने मे असफल रही. अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार यानि की आज फिर से उनको नोटिस देने पहुँच सकती है. नोटिस में पुलिस ने दोनों को भाजपा पर लगाए गए आरोपों को लेकर सबूत सहित अन्य जानकारी की मांग की है और साथ ही जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है. केजरीवाल व आतिशी  दोनों ने आरोप लगाया था कि उनके पार्टी के सात विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा ने उन्हें 25-25 करोड़ रुपये का लालच दिया था.

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

अगस्त 2, 2026

क्या था पूरा मामला

27 जनवरी को केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए अपने सोशल मीडीया हैंडल एक्स पर लिखा कि “पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के सात एमएलए को संपर्क कर कहा है… “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे. उसके बाद एमएलए को तोड़ेंगे… 21 एमएलए से बात हो गई है औरों से भी बात कर रहे हैं… उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे. आप भी आ जाओ, 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे.

पिछले दिनों इन्होंने हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है – “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ़्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे…

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 27, 2024

इसका मतलब यह है कि किसी शराब घोटाले की जांच के लिए मुझे गिरफ्तार नहीं किया जा रहा बल्कि दिल्ली में ‘आप’ की सरकार गिराने के लिए षड्यंत्र किया जा रहा हैं. पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए, लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली. भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया, हमारे सभी एमएलए भी मजबूती से साथ हैं, इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में असफल रहेंगे.

यह भी पढ़े: चंपई सोरेन ने झारखंड के 12 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली, राज्य में दो उप मुख्यमंत्री भी होगें

यह लोग जानते हैं कि दिल्ली की जनता के लिए हमारी सरकार ने कितने काम किए हैं. इनकी पैदा की गई तमाम अड़चनों के बावजूद हमने बहुत सारे काम किए हैं. दिल्ली की जनता “आप” से बेइंतहा प्यार करती है इसलिए चुनावों में “आप” को हराना इनके बस की बात नहीं है तो एक फर्ज़ी शराब घोटाले के बहाने गिरफ़्तार करके सरकार गिराने की फीराक में हैं.

 

Tags: ARVIND KEJRIWALCrime branchDelhi

Akhand Pratap Singh

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

Next Post
Delhi Crime

Delhi Crime : दिल्ली फिर हुई शर्मसार, दो दोस्तों ने मिलकर 18 वर्षीय लड़की के साथ किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारतरत्न , सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले 50वें शख़्स होंगे

लालकृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारतरत्न , सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले 50वें शख़्स होंगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India