सोमवार, अक्टूबर 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

जल बोर्ड घोटाले में केजरीवाल ने ED के सामने पेश होने से किया इनकार, AAP ने समन को बताया अवैध

by Akhand Pratap Singh
मार्च 18, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, देश
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली (Delhi) जल बोर्ड मामले में भी ईडी (ED) के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है. आप ने ईडी के इस समन को गैरकानूनी बताया है. ईडी (ED) ने दिल्ली जल बोर्ड मामले में घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कल यानी की रविवार को केजरीवाल को पीएमएलए की धारा 50 के तहत समन भेजा था और सोमवार को उनको पूछताछ के लिए पेश होने को कहा गया था.

ईडी का समन गैरकानूनी- आप

आम आदमी पार्टी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे. आम आदमी पार्टी ने कहा कि ईडी के समन अवैध हैं. जब केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिल गई है तो ईडी उन्हें बार-बार क्यों समन भेज रही है?

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

अगस्त 2, 2026

यह भी पढ़े: शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए केजरीवाल को ED ने भेजा नौंवा नोटिस, कोर्ट से मिली जमानत

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली जल बोर्ड केस में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की धारा 50 के तहत दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा गया था. ईडी द्वारा दिल्ली जल बोर्ड में अवैध टेंडरिंग और अपराध की कथित आय की जांच हो रही है.

क्या है घोटाले का पूरा मामला

प्रवर्तन निदेशालय (ED) का नया मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा दायर एफआईआर पर आधारित है, जिसमें दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) द्वारा एनकेजे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिए गए 38 करोड़ रुपये के मामले में आरोप लगाया गया है. इस मामले में 31 जनवरी को डीजेबी के पूर्व मुख्य अभियंता जगदीश कुमार अरोड़ा और ठेकेदार अनिल कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है.

यह भी पढ़े: ED : 9 वें समन पर AAP का आरोप, जानिए बीजेपी को क्या बताया…

ईडी का दावा है कि एनकेजे इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने फर्जी दस्तावेज जमा करके अनुबंध हासिल किया और अरोड़ा को पता था कि कंपनी तकनीकी योग्यताएं पूरी नहीं करती है. डीजेबी मामले में, ईडी का आरोप है कि दिल्ली सरकार के विभाग द्वारा दिए गए अनुबंध में भ्रष्टाचार के माध्यम से प्राप्त धनराशि कथित तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी, AAP को कथित चुनावी धन के रूप में भेजी गई थी.

आप के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोप से जुड़ा यह दूसरा मामला है. ईडी का आरोप है कि 2021-22 की शराब नीति के माध्यम से अर्जित पैसा का उपयोग पार्टी द्वारा गोवा विधान सभा चुनावों में प्रचार के लिए किया गया था.

Tags: ARVIND KEJRIWALDelhiED
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

Arvind Kejriwal supports Ruchika Singh

Abuse case: PM मोदी को गाली देने वाली लड़की के समर्थन में उतरे केजरीवाल, बोले- जरूरत हो तो बताना

by SYED BUSHRA
अगस्त 2, 2026

Support Row: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक मंच से अपशब्द कहने वाली युवती रुचिका सिंह के मामले ने नया राजनीतिक...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

Next Post
Electoral Bonds : SBI को फिर लगी सुप्रीम कोर्ट की फटकार कहा, बार बार अधूरी जानकारी क्यों दे रहा बैंक

Electoral Bonds : SBI को फिर लगी सुप्रीम कोर्ट की फटकार कहा, बार बार अधूरी जानकारी क्यों दे रहा बैंक

Telangana

Telangana: राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से दिया इस्तीफा, लोकसभा चुनाव लड़ने की है संभावना

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In