रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

विश्वकप की है पूरी तैयारी हिंदूस्तान पड़ेंगा पाकिस्तान पर भारी, दुबई के मैदान पर जानिए भारतीय टीम का इतिहास

भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मैच सभी फैंस की नजरों में है। यह जबरदस्त मुकाबला 23 फरवरी को होगा।

by Gulshan
फ़रवरी 22, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल
India vs Pakistan
Share on FacebookShare on Twitter

India vs Pakistan : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टूर्नामेंट बेहद शानदार तरीके से खेला जा रहा है, और फैंस को हर दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 विकेट से जीत हासिल की थी। अब टीम इंडिया का मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 23 फरवरी को दुबई के मैदान पर होगा। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है, जहां उसने बांग्लादेश, पाकिस्तान, हांग कांग और अफगानिस्तान के खिलाफ मैच खेले हैं।

दुबई की ज़मीन पर भारत को हराना मुश्किल

दुबई के मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक 7 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 6 में उसे जीत मिली है और एक मैच टाई रहा है। इस ग्राउंड पर टीम इंडिया को वनडे क्रिकेट में कभी हार का सामना नहीं करना पड़ा, और भारत ने यहां जितनी भी टीमों के खिलाफ वनडे मैच खेले हैं, उन्हें हराया है।

RELATED NEWS

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

सितम्बर 5, 2026
Women’s T20 World Cup: स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के दम पर भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 64 रन से दी मात

Women’s T20 World Cup: स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के दम पर भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 64 रन से दी मात

जून 15, 2026

भारत ने दुबई के मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ अब तक दो वनडे मैच खेले हैं, और दोनों में उसे जीत मिली है। ये मुकाबले 2018 के वनडे एशिया कप के दौरान खेले गए थे, जिनमें भारत ने पहले मैच में 8 विकेट से और दूसरे मैच में 9 विकेट से पाकिस्तान को हराया था। अब सात साल बाद, दोनों टीमें एक बार फिर दुबई में आमने-सामने होंगी।

पाकिस्तान की चैंपियंस ट्रॉफी 2025 

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों में ऐसे स्टार खिलाड़ी हैं, जो किसी भी पल मैच का रुख बदल सकते हैं। इन दोनों टीमों के बीच हर मुकाबला हमेशा ही खास होता है, और दोनों देशों के फैंस का उत्साह देखा जा सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान के लिए शुरुआत बेहद निराशाजनक रही, जब उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रनों से हार मिली। वहीं, भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें : बजरिया के चुलबुल पांडे के बाद अब जटिल यादव का ‘दबदबा’, कोतवाल बन नवाजुद्दीन सिद्दीकी…

टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था, और अब वह उस हार का हिसाब चुकता करने के लिए तैयार है। फिलहाल, टीम इंडिया शानदार फॉर्म में दिखाई दे रही है। उसने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मैच में जीत हासिल की है और साथ ही इंग्लैंड को भी उनके घर में हराया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन 

भारत की टीम में शामिल प्रमुख खिलाड़ी: कप्तान रोहित शर्मा, उपकप्तान शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, विकेटकीपर केएल राहुल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर।

पाकिस्तान कि प्लेइंग इलेवन 

पाकिस्तान की टीम में कप्तान और विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, खुशदिल शाह, मुहम्मद ताइब ताहिर, बाबर आजम, इमाम उल हक, उस्मान खान, कमरान गुलाम, आघा सलमान, फहीम अशरफ, सऊद शकील, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन, अबरार अहमद और हारिस रऊफ जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
दुबई की पिच रिपोर्ट
भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई में होने वाले मुकाबले के लिए फैंस में बेहद जोश और उत्साह है। ऐसे में यहां की पिच का मिजाज जानना काफी अहम हो जाता है। दुबई की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। हालांकि, नई गेंद से तेज गेंदबाजों को थोड़ी शुरुआती मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है, स्पिन गेंदबाजों का प्रभाव बढ़ने लगता है। ऐसे में बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए पिच पर थोड़ा समय बिताना जरूरी होगा।
यह भी पढ़ें : RBI के पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास बने PM नरेंद्र मोदी के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, अब भारत को तीसरी…

दुबई की पिच पर अब तक 59 वनडे मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 35 मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि टॉस जीतने वाली टीम का पहला विकल्प पहले गेंदबाजी करना रहेगा। वहीं, दुबई में भारत का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। भारतीय टीम ने यहां 7 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में उसे जीत मिली है और 1 मैच टाई रहा है। दूसरी ओर, पाकिस्तान के लिए यह मैदान कुछ खास नहीं रहा। पाकिस्तानी टीम यहां 22 वनडे मैच खेल चुकी है, जिसमें उसे सिर्फ 8 में जीत मिली है और 13 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

Tags: india vs pakistan
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला,  टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान महिला टीमों के बीच आज महामुकाबला, टीम इंडिया की नजर जीत की हैट्रिक पर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 5, 2026

Women's Asia Cup 2026 में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगी। ग्रुप ए का यह...

Women’s T20 World Cup: स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के दम पर भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 64 रन से दी मात

Women’s T20 World Cup: स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के दम पर भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को 64 रन से दी मात

by Kirtika Tyagi
जून 15, 2026

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला क्रिकेट मुकाबला हमेशा खास माना जाता है। महिला टी20 विश्व...

महिला विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 2 बार हौंका, लेडी बिग्रेड ने नहीं मिलाए हाथ तो बिलबिलाई नटालिया परवेज

महिला विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 2 बार हौंका, लेडी बिग्रेड ने नहीं मिलाए हाथ तो बिलबिलाई नटालिया परवेज

by Vinod
अक्टूबर 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। फॉर्मेट बदला है लेकिन पाकिस्तान के हालात नहीं बदले। जंग के मैदान से लेकर खेल के मैदान...

फाइनल से पहले लीक हो गई सूर्या के ‘स्पेशल 11’ की सूची, PAK के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर किए गए ये 2  खिलाड़ी

फाइनल से पहले लीक हो गई सूर्या के ‘स्पेशल 11’ की सूची, PAK के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर किए गए ये 2  खिलाड़ी

by Vinod
सितम्बर 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। 41 साल बाद पहली बार एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें...

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

Asia Cup 2025: पाक खिलाड़ी को ‘गनफायर’ करना पड़ा महंगा, ICC ने फाइनल से ठीक पहले हारिस रऊफ को सुना दी सजा

by Vinod
सितम्बर 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। टी20 एशिया कप 2025 का आयोजन यूएई में चल रहा है। भारत और पाकिस्तान फाइनल में...

Next Post
Champions Trophy 2025

8 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी की वापसी, 'मौका मैन' विशाल मल्होत्रा फिर लौटे

जानिए युवक ने क्यों दी 10 कुत्तों की ‘बलि’, हत्या के बाद कातिल ने ‘बेजुबानों’ की कब्र पर चढ़ाए फूल और बिस्किट

जानिए युवक ने क्यों दी 10 कुत्तों की ‘बलि’, हत्या के बाद कातिल ने ‘बेजुबानों’ की कब्र पर चढ़ाए फूल और बिस्किट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist