शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Ranya Rao ने किया बड़ा खुलासा, पहली बार की सोने की तस्करी बताया कहां से सीखा था यह तरीका

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने पहली बार सोने की तस्करी करने की बात मानी और बताया कि उसने यूट्यूब से यह तरीका सीखा था। DRI ने उसके पास से 12.56 करोड़ रुपये के सोने की छड़ें जब्त की थी।कर्नाटक सरकार ने CID को जांच से हटा दिया है।

by SYED BUSHRA
मार्च 13, 2025
in क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

Ranya Rao Made A Big Revelation : सोना तस्करी के मामले में फंसी कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव ने एक बड़ा खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या ने माना है कि उसने पहली बार सोने की तस्करी की थी और यह तरीका उसने यूट्यूब से सीखा था। बताया जा रहा है कि उसने यह जानकारी राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) को दिए अपने बयान में दी है। इस दौरान उसने अपनी लगातार विदेश यात्राओं और तस्करी से जुड़ी अन्य बातों के बारे में भी बताया।

दुबई से पहली बार लाई थी सोना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रान्या ने DRI को बताया कि यह पहली बार था जब उसने दुबई से सोना लाकर बेंगलुरु में पहुंचाया था। उसने पहले कभी दुबई से सोना नहीं खरीदा था और न ही तस्करी की थी। रान्या के मुताबिक, उसे यह काम करने के लिए कुछ लोगों ने निर्देश दिए थे, जिन्हें वह खुद भी नहीं जानती थी।

RELATED NEWS

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

जुलाई 27, 2026

Ranya Rao News: रान्या राव ने DRI अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप… मारपीट और जबरन साइन कराने का दावा

मार्च 15, 2025

विदेशी नंबरों से आ रहे थे फोन कॉल

तस्करी से जुड़ी जानकारी देते हुए रान्या ने बताया कि पिछले दो हफ्तों से उसे अनजान विदेशी नंबरों से फोन कॉल आ रहे थे। उसने बताया, “1 मार्च को मुझे एक विदेशी नंबर से फोन आया, जिसमें मुझे दुबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के गेट A पर जाने के लिए कहा गया। वहां से मुझे सोना लेना था और बेंगलुरु में इसे सौंपने का निर्देश मिला था।”

CID को जांच से किया बाहर

इस मामले में कर्नाटक सरकार ने CID को दी गई जांच से हटा दिया है। पहले CID को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस अधिकारियों की संभावित चूक और लापरवाही की जांच करने के आदेश दिए गए थे। लेकिन बुधवार को सरकार ने यह आदेश वापस ले लिया। CID को सोमवार रात को जांच का जिम्मा दिया गया था, लेकिन अब यह जांच अन्य एजेंसियां कर रही हैं।

सौतेले पिता DGP रैंक के अधिकारी

रान्या राव के सौतेले पिता डीजीपी रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव हैं। सरकार ने कहा है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता पहले से ही उनकी संभावित भूमिका की जांच कर रहे हैं। रामचंद्र राव फिलहाल कर्नाटक राज्य पुलिस आवास और अवसंरचना विकास निगम में प्रबंध निदेशक के पद पर तैनात हैं।

केम्पेगौड़ा एयरपोर्ट पर जब्त हुआ सोना

DRI ने 3 मार्च को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या राव के पास से 12.56 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें जब्त की थीं। इसके अलावा, 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, यह तस्करी का एक बड़ा मामला है और इसकी गहन जांच जारी है।

Tags: gold smugglingRanya Rao
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

Smuggling Network: पीडीडीयू जंक्शन पर जनरल डिब्बे में पकड़ी गई महिला, सात करोड़ का सोना बरामद

by Kirtika Tyagi
जुलाई 27, 2026

Gold Seizure: वाराणसी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय यानी पीडीडीयू जंक्शन पर 23 जुलाई की शाम ब्रह्मपुत्र मेल से करीब पांच...

Ranya Rao News: रान्या राव ने DRI अधिकारियों पर लगाया गंभीर आरोप… मारपीट और जबरन साइन कराने का दावा

by Mayank Yadav
मार्च 15, 2025

Ranya Rao News: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव, जो हाल ही में सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हुई थीं,...

Ranya Rao

Ranya Rao Gold Smuggling: रान्या राव को भारी पड़ी ये गलतियां, पहुंच गईं सलाखों के पीछे

by Mayank Yadav
मार्च 7, 2025

Ranya Rao Gold Smuggling Case: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की गिरफ्तारी ने देशभर में सनसनी फैला दी...

an-air-hostess-arrested-in-smuggling-case-at-kannur-airport-in-kerala-she-was-carrying-gold-hidden-in-her-private-part

प्राइवेट पार्ट में सोना छुपाकर लाई एयर होस्टेस, Kannur Airport पर हुई गिरफ्तार

by Rajni Thakur
जून 1, 2024

Kerala Gold Smuggling: केरल के कन्नूर एयरपोर्ट (Kannur Airport) पर गोल्ड स्मगलिंग (Gold Smuggling) का एक बड़ा हैरान करने वाला...

Next Post
‘अजब-गजब’ तरीके से होली खेलते थे मुगल, हौदे में शराब भरवाते बाबर तो बेगमों को पिचकारी से नहलाते थे अकबर

‘अजब-गजब’ तरीके से होली खेलते थे मुगल, हौदे में शराब भरवाते बाबर तो बेगमों को पिचकारी से नहलाते थे अकबर

Entertainment News: लोगों को हँसा कर बन गए कितने अमीर ? जानते हैं देश के सबसे अमीर कॉमेडियन के बारे में

Entertainment News: लोगों को हँसा कर बन गए कितने अमीर ? जानते हैं देश के सबसे अमीर कॉमेडियन के बारे में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist