मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Gorakhpur Tragic Incident: वृद्धाश्रम में रह रही महिला की मौत के बाद बेटों ने शव घर लाने से किया इनकार, बेटियों ने निभाया फर्ज

गोरखपुर में मां की मौत पर बेटों ने शादी का बहाना बनाकर शव घर लाने से इनकार कर दिया। वृद्ध पिता और गांव के लोग बेटों के व्यवहार से बेहद दुखी और आहत हैं।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 25, 2025
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
Share on FacebookShare on Twitter

Gorakhpur Tragic Incident: गोरखपुर में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी को भीतर तक हिला दिया। यहां एक मां के निधन पर उसके ही बेटों ने शव को घर लाने से साफ इनकार कर दिया। बेटों का कहना था कि घर में शादी है, इसलिए अभी शव नहीं लाया जा सकता। पिता से कहा गया कि लाश को फ्रीजर में रखवा दिया जाए और चार दिन बाद दाह संस्कार कर दिया जाएगा। यह सुनकर वृद्ध पिता स्तब्ध रह गए और जमीन पर बैठकर रोने लगे।

वृद्ध दंपति के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। यह परिवार भरोहिया ग्राम पंचायत का रहने वाला है। पिता भुआल गुप्ता किराने की दुकान चलाकर बच्चों का पालन-पोषण करते थे। सभी की शादी कर दी, नाती-पोते भी हो गए। लेकिन एक साल पहले तीनों बेटों ने माता-पिता को बोझ कहकर घर छोड़ने पर मजबूर कर दिया। आहत होकर दंपति ने घर छोड़ दिया और आत्महत्या करने पहुंचे, पर लोगों ने रोक लिया।

RELATED NEWS

Deoria Bus Accident

Bus Accident in Deoria: ओवरटेक के चक्कर में खेत में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, मची अफरा-तफरी

जुलाई 21, 2026
Safety Update: एक्सप्रेसवे शुरू होने पर सामने आईं सुरक्षा संबंधी कमियां, हादसे रोकने के लिए होंगे कौन से बदलाव

Safety Update: एक्सप्रेसवे शुरू होने पर सामने आईं सुरक्षा संबंधी कमियां, हादसे रोकने के लिए होंगे कौन से बदलाव

जुलाई 18, 2026

यही भटकते हुए उन्हें जौनपुर स्थित एक वृद्धाश्रम के बारे में पता चला, जहां वे रहने लगे। बेटों ने कभी हालचाल नहीं पूछा, केवल छोटे बेटे से कभी-कभी बातचीत हो जाती थी। कुछ दिन पहले भुआल की पत्नी शोभा देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी हैं। रात में ही शोभा देवी ने दम तोड़ दिया।

आश्रम संचालक ने छोटे बेटे को फोन पर मौत की जानकारी दी और शव घर ले जाने को कहा। छोटे बेटे ने कहा कि बड़े भाई के बेटे की शादी है, ऐसे समय में शव घर आया तो अपशगुन होगा। इसलिए शव फ्रीजर में रखवा दिया जाए और चार दिन बाद दाह संस्कार कर दिया जाएगा। यह सुन वृद्ध भुआल गुप्ता का दिल टूट गया।

जब बेटियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पिता से कहा कि मां का शव गांव लाया जाए, वे अंतिम संस्कार करेंगी। एंबुलेंस से शव गांव पहुंचाया गया, लेकिन बेटों में से कोई भी अंतिम दर्शन के लिए नहीं आया। बेटियों ने ग्रामीणों की मदद से शव को घाट तक पहुंचाया। पंडित से सलाह लेने पर कहा गया कि अभी शव को मिट्टी में दफना दिया जाए और बाद में पुतला बनाकर अंतिम संस्कार किया जा सकता है। मजबूरी में बेटियों ने मां को दफनाया और पिता को साथ लेकर लौट गईं।

भुआल गुप्ता रोते हुए कहते हैं कि भगवान किसी को भी ऐसी संतान न दे, जिन्होंने माता-पिता को जीते जी सहारा नहीं दिया और मौत के बाद भी मां का सम्मान नहीं कर सके। गांव वाले भी इस घटना से दुखी और नाराज हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे कर्तव्यहीन बेटों से समाज को दूरी बना लेनी चाहिए।

Tags: Gorakhpur incidentUttar Pradesh News
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Deoria Bus Accident

Bus Accident in Deoria: ओवरटेक के चक्कर में खेत में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, मची अफरा-तफरी

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

Deoria Bus Accident:देवरिया जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस मंगलवार सुबह भटनी थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार...

Safety Update: एक्सप्रेसवे शुरू होने पर सामने आईं सुरक्षा संबंधी कमियां, हादसे रोकने के लिए होंगे कौन से बदलाव

Safety Update: एक्सप्रेसवे शुरू होने पर सामने आईं सुरक्षा संबंधी कमियां, हादसे रोकने के लिए होंगे कौन से बदलाव

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Lucknow Kanpur Expressway Safety Update: लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर यातायात शुरू होने से पहले सड़क सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण खामियां...

Snake Murder Case: फिर सामने आया ‘सांप कांड’: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Snake Murder Case: फिर सामने आया ‘सांप कांड’: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Meerut Snake Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत ने पूरे...

Dog Attack: बांदा के प्राथमिक विद्यालय में पागल कुत्ते का हमला, दो मासूम घायल, मची अफरा-तफरी

Dog Attack: बांदा के प्राथमिक विद्यालय में पागल कुत्ते का हमला, दो मासूम घायल, मची अफरा-तफरी

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Dog Attack: बांदा जिले के मऊ ब्लॉक स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

Last Rites: ड्रोनमैन राहुल सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, संदिग्ध मौत के बाद घर पहुंचा शव, गम में डूबा पूरा क्षेत्र

Last Rites: ड्रोनमैन राहुल सिंह को नम आंखों से अंतिम विदाई, संदिग्ध मौत के बाद घर पहुंचा शव, गम में डूबा पूरा क्षेत्र

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Drone Man Rahul Singh Last Rites: सिसवा के इंदिरा नगर असमन छपरा निवासी और "ड्रोनमैन" के नाम से प्रसिद्ध युवा...

Next Post
Blue drum murder case: पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, हुई नॉर्मल डिलीवरी

Blue drum murder case: पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, हुई नॉर्मल डिलीवरी

State Honors: 300 से अधिक फिल्में करने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र को पद्मभूषण मिला लेकिन क्यों नहीं मिला राजकीय सम्मान

State Honors: 300 से अधिक फिल्में करने वाले सुपरस्टार धर्मेंद्र को पद्मभूषण मिला लेकिन क्यों नहीं मिला राजकीय सम्मान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist