• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, September 14, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home हेल्थ

Health news: क्या आइसक्रीम भी आपकी सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक, खरीदने से पहले इन बातों का रखे ख़्याल

आइसक्रीम स्वाद में जितनी मजेदार होती है, उतनी ही सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती है।हमेशा किसी अच्छे और भरोसेमंद ब्रांड की ही लें। खरीदने से पहले उसके इंग्रीडिएंट्स अच्छे से चेक करें और अनब्रांडेड आइसक्रीम खाने से बचें

by SYED BUSHRA
March 28, 2025
in हेल्थ
0
is ic crea harmful for health?
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

 Harmful effects of ice cream : गर्मी के मौसम में ठंडी चीजों की चाहत बढ़ जाती है, और आइसक्रीम का नाम आते ही हर किसी के चेहरे पर खुशी आ जाती है। बच्चे ही नहीं, बड़े-बुजुर्ग भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। बाजार में आइसक्रीम के हजारों फ्लेवर मौजूद हैं, जो हर किसी की पसंद बन जाते हैं। खासतौर पर गर्मियों में तो बिना आइसक्रीम के रहना मुश्किल सा लगता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो आइसक्रीम आप इतने प्यार से खाते हैं, वह आपके लिए सेहत के लिहाज से कितनी खतरनाक हो सकती है? जी हां, गलत तरीके से बनाई गई आइसक्रीम धीरे-धीरे आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, कई बार आइसक्रीम को बनाने और लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए इसमें ऐसे केमिकल मिलाए जाते हैं, जो आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। हालांकि, अच्छे ब्रांड्स की आइसक्रीम में मिलावट कम होती है, जिससे वह अपेक्षाकृत सुरक्षित होती है।

आइसक्रीम में मिलाए जाने वाले नुकसानदायक तत्व

बाजार में कई अनब्रांडेड आइसक्रीम मिलती हैं, जिनमें मिलावट की संभावना ज्यादा होती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) ने बताया है कि आइसक्रीम में कई तरह के हानिकारक पदार्थ मिलाए जा सकते हैं।

Related posts

Sepsis treatment awareness

Sepsis: छोटे से संक्रमण का बड़ा जानलेवा खतरा,जानिए सेप्सिस क्या है, कैसे इसको पहचानें और इससे बचे

September 11, 2025
क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

September 2, 2025

शुगर सिरप की मिलावट: आइसक्रीम में कॉर्न सिरप, फ्रुक्टोज सिरप और ग्लूकोज सिरप मिलाया जाता है, जिससे यह अधिक गाढ़ी और मीठी बनती है।

डिटर्जेंट और वॉशिंग पाउडर: कई अनब्रांडेड आइसक्रीम में डिटर्जेंट या वॉशिंग पाउडर की मिलावट पाई गई है, जिससे आइसक्रीम ज्यादा झागदार और चिकनी दिखती है।

खराब फैट: मलाईदार बनावट लाने के लिए इसमें अनहेल्दी वेजिटेबल ऑयल, डालडा या ट्रांस फैट मिलाया जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक है।

गम्स और प्रिजर्वेटिव्स: आइसक्रीम को जल्दी पिघलने से बचाने और इसकी लाइफ बढ़ाने के लिए हानिकारक गम्स और केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है।

सेहत पर पड़ने वाले खतरनाक असर

अगर आइसक्रीम सही और सुरक्षित तरीके से न बनाई गई हो, तो यह आपकी सेहत के लिए जहर बन सकती है। इसमें मौजूद हानिकारक तत्व कई गंभीर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं, जैसे

डायबिटीज का खतरा: ज्यादा मीठी आइसक्रीम लगातार खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है और टाइप-2 डायबिटीज होने की संभावना बढ़ जाती है।

हार्ट की बीमारी: ट्रांस फैट और अनहेल्दी ऑयल से बनी आइसक्रीम खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है।

पाचन तंत्र पर असर: केमिकल और प्रिजर्वेटिव्स से बनी आइसक्रीम पेट की समस्याओं, जैसे गैस, अपच और पेट दर्द का कारण बन सकती है।

सर्दी-खांसी का खतरा: ठंडी आइसक्रीम ज्यादा खाने से सर्दी-खांसी और गले में खराश की समस्या हो सकती है, खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों में।

 आइसक्रीम का मजा ऐसे लें

बाजार की मिलावटी आइसक्रीम से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप घर पर ही ताजी और हेल्दी आइसक्रीम बनाएं। अगर बाहर से आइसक्रीम खरीद भी रहे हैं, तो हमेशा किसी अच्छे और भरोसेमंद ब्रांड की ही लें। खरीदने से पहले उसके इंग्रीडिएंट्स अच्छे से चेक करें और अनब्रांडेड आइसक्रीम खाने से बचें।

आइसक्रीम स्वाद में जितनी मजेदार होती है, उतनी ही सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकती है, अगर सही क्वालिटी की न हो। इसलिए अगली बार जब आइसक्रीम खाने का मन करे, तो एक बार सोच जरूर लें कि जो आप खा रहे हैं, वह आपकी सेहत के लिए सुरक्षित है या नहीं।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कोई भी खान-पान संबंधी बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Tags: Health Risksice cream safety
Share196Tweet123Share49
Previous Post

IPL 2025 CSK vs RCB : धोनी ने 0.12 के बाद 4 सेकेंड वाले करिश्मे से RCB को किया चित, CSK को मिला 197 का लक्ष्य

Next Post

Weather Update : यूपी में आग बरसाती धूप, तापमान 40 पार, गर्मी ने बरपाया कहर

SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Next Post
Weather Update

Weather Update : यूपी में आग बरसाती धूप, तापमान 40 पार, गर्मी ने बरपाया कहर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Kanpur News

Kanpur News : जिम थेरेपिस्ट से छेड़छाड़, तंग आकर युवती ने पिया ऑलआउट, लगाए सनसनीखेज आरोप!

September 14, 2025
Yogi Government

योगी सरकार की अनोखी पहल, सर्वोदय विद्यालयों में शुरू हुआ श्रमदान अभियान!

September 14, 2025
Nepal Politics

लोगों को न्याय दिलाने में संविधान हर तरह से नाकाम!…नेपाल में जर्जर हालातों पर बोली मनीषा कोइराला,

September 14, 2025
India-Pakistan Match

‘26 भारतीयों की जान जरूरी या पैसा ?…’एशिया कप को लेकर बीजेपी पर गरजे ओवैसी

September 14, 2025
iPhone 14

हद से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 14! जानिए कैसे उठाएं इस जबरदस्त ऑफर का फायदा

September 14, 2025
Mayawati

माफी के बाद समधी पर मेहरबान हुईं मायावती, अशोक सिद्धार्थ बने सुपर कॉर्डिनेटर

September 14, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today : अब गोल्ड खरीदने वालों की बढ़ी मुश्किलें, तेज़ हुई सोने-चांदी की रफ्तार, जानें यूपी के ताज़ा भाव

September 14, 2025
तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को बताया देशद्रोह, मायावती ने भी मुंह बंद रखने की दे डाली सलाह

तेजस्वी यादव ने जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान को बताया देशद्रोह, मायावती ने भी मुंह बंद रखने की दे डाली सलाह

September 13, 2025
Rajasthan News

Rajasthan News : पीहू ने पापा के सामने ली ऐसी विदाई कि हॉस्पिटल स्टाफ भी हुआ भावुक, खबर ने हर दिल को झकझोरा

September 13, 2025
Allahabad High Court

Allahabad High Court : प्यार में सहमति से बना संबंध दुष्कर्म नहीं, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

September 13, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version