मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Houthi Conflict: हूतियों के खिलाफ सऊदी अरब की मदद को आया ब्रिटेन, यमन में बढ़ती जंग से 1.26 लाख लोग हुए बेघर

यमन में हूती विद्रोहियों के बढ़ते हमलों के बीच ब्रिटेन ने सऊदी अरब को सीमित सैन्य मदद देने का फैसला किया है। ब्रिटिश विमान सऊदी लड़ाकू विमानों को हवा में ईंधन देंगे।

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 22, 2026
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव के बीच ब्रिटेन ने रियाद की मदद करने का फैसला किया है। ब्रिटेन सऊदी लड़ाकू विमानों को हवा में ही ईंधन भरने के लिए रॉयल एयर फोर्स का एक वोयेजर विमान तैनात करेगा। यह सहायता फिलहाल कुछ हफ्तों के लिए होगी और बाद में इसकी समीक्षा की जाएगी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने बताया कि यह कदम सऊदी अरब और पूरे क्षेत्र में ब्रिटिश हितों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है। ब्रिटेन का कहना है कि इस समय तेल की आवाजाही के रास्तों को खुला रखना भी महत्वपूर्ण है। ब्रिटिश अधिकारियों के मुताबिक सऊदी लड़ाकू विमान जिन अभियानों में ईंधन सहायता लेंगे, उन्हें रक्षात्मक मिशन के तौर पर देखा जा रहा है।

RELATED NEWS

No Content Available

हूती लगातार हमलावर

यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हाल के दिनों में सऊदी अरब को निशाना बनाकर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं। शनिवार को रियाद की तरफ भी मिसाइल दागे जाने की खबर सामने आई थी, जिसे सऊदी रक्षा व्यवस्था ने रोकने का दावा किया। हूतियों ने लाल सागर और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी जहाजों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

बाब-अल-मंदेब दुनिया के अहम समुद्री मार्गों में शामिल है। यहां तनाव बढ़ने से तेल की आवाजाही और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। हूती लड़ाकों ने हाल में यमन के महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मोखा और लाल सागर के कुछ रणनीतिक द्वीपों पर भी कब्जा किया है।

यमन में बढ़ा विस्थापन

जंग तेज होने का सबसे बड़ा असर यमन के आम लोगों पर पड़ा है। ब्रिटेन की संसद में 21 सितंबर को दिए गए जवाब के मुताबिक, संघर्ष बढ़ने के बाद यमन के भीतर करीब 1.26 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि यह संख्या आगे और बढ़ सकती है।

विस्थापन के साथ खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी जरूरतें भी बढ़ रही हैं। महिलाओं और बच्चों को विशेष जोखिम का सामना करना पड़ रहा है। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, कम से कम 3,400 यमनी लोग पड़ोसी देश जिबूती पहुंच चुके हैं और उन्हें सहायता दी जा रही है।

अमेरिका ने दूरी बनाई

सऊदी अरब ने हूती हमलों से निपटने के लिए कई देशों से मदद मांगी थी। इनमें ब्रिटेन, फ्रांस, पाकिस्तान और मिस्र शामिल हैं। ब्रिटेन ने अब सीमित सैन्य सहायता देने की घोषणा की है, जबकि अमेरिका ने इस चरण में सीधे सैन्य हस्तक्षेप से दूरी बनाए रखी है।

ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में हूतियों के सऊदी अरब पर हमलों की निंदा भी की है। साथ ही उसने यमन में मानवीय संकट से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता बढ़ाने की बात कही है।

Tags: Houthi RebelsUK Saudi Arabia
Share196Tweet123Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Ganesh Visarjan 2026: सितंबर में इस दिन है गणपति विसर्जन के कई शुभ मुहूर्त, जानें सुबह से रात तक का पूरा समय

Ganesh Visarjan 2026: सितंबर में इस दिन है गणपति विसर्जन के कई शुभ मुहूर्त, जानें सुबह से रात तक का पूरा समय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In