शनिवार, अक्टूबर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kanpur news: मिस यूपी विजेता का इस्तेमाल कर किसने वसूले थे कारोबारी से 2.5 करोड़, कई पुलिसकर्मी भी घेरे में

कानपुर में अधिवक्ता अखिलेश दुबे पर होटल कारोबारी से 2.5 करोड़ वसूली और गरीब लड़कियों को झूठे मामलों में फंसाने का आरोप है। जांच में कई पुलिसकर्मियों की संलिप्तता भी सामने आई है, मामले की पड़ताल जारी है।

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2025
in कानपुर, क्राइम
Kanpur advocate Akhilesh Dubey extortion and false rape case
Share on FacebookShare on Twitter

Crime News:कानपुर में जबरन वसूली और धमकी देने के मामले में जेल भेजे गए अधिवक्ता अखिलेश दुबे को लेकर नए-नए राज सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अखिलेश ने एक होटल कारोबारी को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाकर 2.5 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूली। इसके लिए उसने मिस यूपी का खिताब जीत चुकी युवती को मोहरा बनाया। यह खिताब उसने कई साल पहले जीता था, लेकिन कब और कहां, यह जानकारी उसने किसी को नहीं दी। बताया जा रहा है कि युवती ने शहर के एक कॉलेज से आर्ट्स में स्नातक किया था और मॉडलिंग में करियर बनाने का सपना देखा था।

मॉडलिंग से लेकर आरोप तक का सफर

युवती ने मॉडलिंग की ट्रेनिंग लेने के लिए कई संस्थानों में अभ्यास किया। मिस यूपी बनने के बाद वह मिस इंडिया बनने का सपना देख रही थी। लेकिन चकाचौंध भरी जीत के कुछ दिन बाद, नौकरी और कमाई के लिए भटकती रही, पर सफलता नहीं मिली। माना जा रहा है कि कारोबारी पर आरोप लगाने के बदले उसे मोटी रकम दी गई। बाद में उसने एक महिला संस्था भी शुरू की।

RELATED NEWS

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

सितम्बर 26, 2026
Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

सितम्बर 26, 2026

कारोबारी से वसूली के बाद एफआर लगवाई

होटल कारोबारी के अनुसार, 2.5 करोड़ रुपये लेने के बाद अखिलेश ने पुलिस से फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगवा दी। उसने खुद यह रिपोर्ट कारोबारी को दी, जिसमें लिखा था कि सबूतों की कमी के कारण मामला खारिज किया गया।

गरीब लड़कियों का इस्तेमाल कराता था

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि अखिलेश गरीब बस्तियों की युवतियों को कुछ हजार रुपये देकर झूठे दुष्कर्म के आरोप लगवाता था। उन्हें भरोसा दिलाता था कि मामला कोर्ट तक नहीं जाएगा और कुछ महीनों में पुलिस फाइनल रिपोर्ट लगा देगी। एसआईटी जांच में कई पीड़िताएं फिलहाल लापता हैं। चर्चा है कि उन्हें डर के चलते बिहार और झारखंड भेज दिया गया, और उनका खर्च भी आरोपियों ने ही उठाया।

पुलिसकर्मियों से गहरे संबंध

कमिश्नरी पुलिस की जांच में पता चला कि कई सीओ, इंस्पेक्टर और दरोगा नियमित रूप से अखिलेश के साकेतनगर स्थित कार्यालय में आते थे। वहां कानपुर के अलावा आसपास के जिलों,उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद और कानपुर देहात, के पुलिसकर्मियों की भी आवाजाही रहती थी। एक विशेष टीम का प्रभारी और क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर हर शनिवार-रविवार परिवार सहित आता था।

कार्यालय के बाहर अक्सर सफेद एसयूवी और अन्य गाड़ियों की कतार लगी रहती थी, जिनमें पत्रकार और जनप्रतिनिधि भी शामिल होते थे। पुलिस अब सभी कड़ियों को जोड़कर मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Tags: Crime NewsUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Fortuner Tanker Accident

Fortuner Crash : कानपुर में फॉर्च्यूनर डिवाइडर पार कर टैंकर से टकराई, कारोबारी की मौत, कार में फंसा रहा चालक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Kanpur Fortuner Tanker Accident:कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली मोड़ के...

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

 Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7:15 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बलिया जा...

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

Ganga Miracle: महिला ने गंगा में लगाई छलांग, फिर हुआ चमत्कार , 14 घंटे बाद 40 KM दूर मिली जिंदा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 18, 2026

Mirzapur Ganga Woman Rescue: मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र की छोटी बसही निवासी 38 वर्षीय सुनीता साहनी मंगलवार को पति...

1. Muzaffarnagar Mother Son Death

Muzaffarnagar News:पैसों को लेकर मां से हुआ विवाद, बेटे ने खाया जहर; सदमे में 80 वर्षीय मां ने भी उठाया खौफनाक कदम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पारिवारिक कलह के चलते मां-बेटे की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।...

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Next Post
Gold Price Update

अमेरिका से ट्रेड टेंशन के बीच सोने की कीमत में बदलाव! जानिए 11 अगस्त 2025 को आपके शहर का ताज़ा रेट

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi के नेतृत्व में विपक्ष का 'हल्लाबोल', SIR और 'वोट चोरी' के खिलाफ संसद से EC दफ्तर तक मार्च, पुलिस ने रोका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In