Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » जेपी नड्डा ने कहा, मोदी सरकार के 11 सालों को इतिहास के सुनहेरे पन्नों में किया जाना चाहिए दर्ज

जेपी नड्डा ने कहा, मोदी सरकार के 11 सालों को इतिहास के सुनहेरे पन्नों में किया जाना चाहिए दर्ज

नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया।

by Gulshan
09/06/2025
PM Modi 11 Years

PM Modi 11 Years : नई दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने कहा कि “इन 11 सालों में जो कार्य हुए हैं, वे अकल्पनीय, अद्वितीय और ऐतिहासिक हैं।” जेपी नड्डा ने बताया कि सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को अपनाकर भारत को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उन्होंने इसे ‘विकसित भारत और अमृत काल की दिशा में एक निर्णायक यात्रा’ बताया।

“मोदी ने बदली देश की राजनीतिक संस्कृति”

जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि उसने देश की राजनीति की संस्कृति को ही बदल दिया है। अब तुष्टिकरण और खंडित समाज की राजनीति नहीं, बल्कि जवाबदेही और रिपोर्ट कार्ड पर आधारित शासन का दौर है। जेपी नड्डा ने 2014 से पहले की सरकारों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “पहले की सरकारें भ्रष्टाचार और नकारात्मकता से घिरी हुई थीं। लेकिन 2014 के बाद हालात बदले। अब ‘मोदी है तो मुमकिन है’ का विश्वास लोगों में गहराया है।” इसी के साथ भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं और अत्यंत गरीबी में 80% की गिरावट आई है। यह केवल नारे नहीं, आंकड़ों से साबित किए गए परिवर्तन हैं।

ऐतिहासिक फैसलों की झलक

जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने वह किया जो असंभव माना जाता था। प्रमुख निर्णयों में:

RELATED NEWS

No Content Available
  • अनुच्छेद 370 का हटाया जाना

  • तीन तलाक का अंत

  • नया वक्फ अधिनियम

  • सीएए कानून का पारित होना

  • महिलाओं को विधायी निकायों में 33% आरक्षण

यह भी पढ़ें : हनीमून से कत्ल तक का रहस्यमय सफर, गिरफ्तार हुई पत्नी सोनम, राज…

समाज के हर वर्ग तक पहुंचा विकास

नड्डा ने बताया कि एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं चलाई हैं।
“लखपति दीदी”, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और महिला-नेतृत्व वाले विकास मॉडल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के सबसे कमजोर वर्गों को भी मुख्यधारा से जोड़ा है।

जम्मू-कश्मीर में टर्नआउट से बदले हालात

अनुच्छेद 370 के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की भागीदारी बढ़ी है।

  • लोकसभा में 58.46% वोटिंग

  • विधानसभा चुनाव में 63% टर्नआउट
    जेपी नड्डा ने इसे “मोदी सरकार के सख्त लेकिन सही फैसलों का परिणाम” बताया।

“नोटबंदी में दिखा जनता का भरोसा”

जेपी नड्डा ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि “जब नेतृत्व पर भरोसा होता है, तो जनता कठिन फैसलों में भी साथ देती है।” उन्होंने कहा कि आम लोग घंटों बैंकों की लाइन में खड़े रहे, फिर भी मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया। अंत में जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार की उपलब्धियां इतनी अधिक हैं कि उन्हें एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में समेटा नहीं जा सकता। फिर भी उन्होंने संकेत दिया कि रिपोर्ट कार्ड की राजनीति ही मोदी युग की असली पहचान है।

Related Posts

No Content Available
Next Post
क्या है ‘पर्ची प्रथा’, जिसने सोनम-राज की लव स्टोरी पर लगाया ग्रहण, जानें प्रेमी के साथ रानी क्यों जाना चाहती थी नेपाल

क्या है ‘पर्ची प्रथा’, जिसने सोनम-राज की लव स्टोरी पर लगाया ग्रहण, जानें प्रेमी के साथ रानी क्यों जाना चाहती थी नेपाल

Delhi

Delhi में जारी लू का कहर, यूपी में कल से बारिश की राहत, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज

Saharanpur

थूक लगाकर रोटियां बना रहा था कारीगर, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

POPULAR POST

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

Diljit Dosanjh Delhi Concert: दिलजीत के कॉन्सर्ट के लिए रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो, 70 हजार फैंस के आने की उम्मीद

October 29, 2026

LATEST

Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Odisha Landslide Deaths

Odisha Disaster : भूस्खलन से 4 की मौत, 12 लापता, गंजाम के गांव में मलबे के नीचे दबे लोगों की तलाश जारी

October 31, 2026
Rules Change 1 November 2026

Rules Change : आज से बदले बड़े नियम, बिजली बिल से FASTag और PNB कार्ड तक, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India