Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

पीएम नरेंद्र मोदी ने तीनों सेनाओं को दी खुली छूट, जानें कब और पाकिस्तान के किन ठिकानों पर होगा अटैक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएम अनिल चौहान के अलावा तीनों आर्मी चीफ मौजूद थे।

by Vinod
April 29, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएस अनिल चौहान, थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और वायु सेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह मौजूद रहे। करीब 90 मिनटों तक चली इस बैठक में कई निर्णयों पर पीएम नरेंद्र मोदी की तरफ से मुहर लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दे दी है। सेनाएं जैसे चाहें और जब चाहें पाकिस्तान पर अटैक कर सकती हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पूरे देश में उबाल हैं। लोग पाकिस्तान को सबक सिखाए जानें की मांग कर रहे हैं। पाक से बदलापुर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, एनएसए अजीत डोभाल, सीडीएम अनिल चौहान के अलावा तीनों आर्मी चीफ मौजूद थे। प्रधानमंत्री आवास पर हुई इस बैठक में पीएम मोदी ने आतंकवाद पर सख्ती को सेना को खुली छूट देने की बात कही है।

RELATED NEWS

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

June 25, 2026
CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

June 22, 2026

सरकार के सूत्रों के मुताबिक बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद को करारा झटका देना हमारा राष्ट्रीय संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय सशस्त्र बलों की पेशेवर क्षमताओं में पूर्ण विश्वास और भरोसा जताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें हमारी प्रतिक्रिया के तरीके, लक्ष्य और समय पर निर्णय लेने की पूरी परिचालन स्वतंत्रता है। सूत्र बताते हैं कि 90 मिनट तक चली इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कई निर्णयों पर मुहर भी प्रधानमंत्री की तरफ से लगाई गई।

बैठके दौरान पहलगाम हमले के बाद की सुरक्षा स्थिति, आतंकियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशनों और भविष्य की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सूत्र बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से तीनों सेनाओं को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन को लेकर खुली छूट दे दी गई है। हालांकि भारतीय सेनाएं ये ऑपरेशन कब और कहां पर लांच करेंगी इसे गुप्त रखा गया है। जैसा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से कहा गया है कि पहलगाम आतंकी हमले का हिसाब होगा। पीड़ितो को न्याय मिलगा और न्याय मिलकर रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेवरों को देख रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि पाकिस्तान ने जो चाल चली, वह उसी में फंस गया। पाक आर्मी चीफ मुनीर खुद को दूसरा परवेज मुशर्रफ बनाने को लेकर पहलगाम में हमला करवाया। वह चाहता था कि हमले के जरिए पाकिस्तान की जनता को अपने पक्ष में कर देश की कमान खुद अपने हाथों में ले लूं। पर अब इंडियन आर्मी के हाथ मुल्ला मुनीर की गर्दन की तरफ बढ़ गए हैं। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का हमला जोरदार होगा। धमाकेदार होगा।

बता दें कि 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा दर्जनों लोग घायल भी हुए थे। इसे हाल के वर्षों के सबसे घातक आतंकी हमलों में से एक माना जा रहा है। हमले के बाद घाटी में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हमले में शामिल आतंकियों की तलाश जारी है। इस हमले के पीछे पाकिस्तान का हाथ रहा है। इसके बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कई तरह की पाबंदियां लगाने का फैसला किया।

पहलगाम अटैक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में हुई सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी ने सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया था। यह पहली बार है जब भारत ने इतनी बड़ी और सख्त कार्रवाई की गई। भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बड़ी जंग हो चुकी है लेकिन पहले कभी भी इस संधि को स्थगित नहीं किया गया। कैबिनेट कमेटी की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया था कि 1960 की सिंधु जल संधि तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई। यह रोक तब तक रहेगी, जब तक पाकिस्तान क्रॉस बॉर्डर टेरेरिज्म को अपना समर्थन देना बंद नहीं करता।

Tags: indian armyPahalgam terror attackPAKISTANPM Narendra Modi
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
June 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
June 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

IMA Passing Parade: 94 साल के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट्स ने पुरुषों के साथ अंतिम पग पार कर रचा इतिहास

IMA Passing Parade: 94 साल के इतिहास में पहली बार महिला कैडेट्स ने पुरुषों के साथ अंतिम पग पार कर रचा इतिहास

by Kirtika Tyagi
June 13, 2026

IMA Passing Out Parade 2026: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड इस बार कई मायनों में खास और...

Dhiraj Seth Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, जाने कब से संभालेंगे पदभार

Dhiraj Seth Army Chief: लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के नए प्रमुख, जाने कब से संभालेंगे पदभार

by Sadaf Farooqui
June 13, 2026

भारतीय सेना को जल्द ही नया नेतृत्व मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को भारतीय...

Tragic Blast in Uri:  जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

Tragic Blast in Uri: जम्मू-कश्मीर के कमलकोट, उरी सेक्टर सैन्य के शिविर में दर्दनाक हादसा, ग्रेनेड फटने से दो जवान शहीद

by Kirtika Tyagi
June 10, 2026

Tragic Blast in Uri Sector: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां...

Next Post
Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

Uttar Pradesh News: U P में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी जानिए कब से होगी गर्मियों की छुट्टी

Akshaya Tritiya: घर में बरसेगी खुशहाली,लक्ष्मी का वास लाने के लिए जानिए कैसे करें यह सरल उपाय

Akshaya Tritiya: घर में बरसेगी खुशहाली,लक्ष्मी का वास लाने के लिए जानिए कैसे करें यह सरल उपाय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist