Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Silver Jewellery Import Ban : मोदी सरकार ने आखिर चांदी के आभूषणों के आयात पर क्यों लगाई रोक जानिए इसके पीछे की वजह

Silver Jewellery Import Ban : मोदी सरकार ने आखिर चांदी के आभूषणों के आयात पर क्यों लगाई रोक जानिए इसके पीछे की वजह

भारत सरकार ने 31 मार्च 2026 तक चांदी के आभूषणों के आयात पर रोक लगा दी है। इसका मकसद छोटे कारोबारियों और घरेलू उद्योग को बचाना है। इसका असर बाजार पर निर्भर करेगा।

by SYED BUSHRA
29/09/2025
silver jewellery import ban in india government decision

Silver Jewellery Import Ban : भारत में सोना और चांदी सिर्फ शादी-ब्याह या धार्मिक कामों तक सीमित नहीं हैं। इन्हें लोग निवेश का सुरक्षित जरिया भी मानते हैं। जहां सोना सुरक्षित निवेश की पहचान है, वहीं चांदी पर मिलने वाला रिटर्न ज्यादा माना जाता है। यही वजह है कि आम निवेशकों से लेकर ज्वेलरी कारोबार तक, हर कोई इन धातुओं की ओर खिंचता है।

सरकार का बड़ा फैसला

अब मोदी सरकार ने चांदी के आभूषणों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड (DGFT) ने नोटिफिकेशन जारी कर विदेश से चांदी के आभूषणों के आयात पर 31 मार्च 2026 तक रोक लगा दी है। यानी अब व्यापारी सीधे चांदी के ज्वेलरी प्रोडक्ट्स भारत में नहीं मंगा पाएंगे। हालांकि, अगर किसी खास वजह से इंपोर्ट करना जरूरी हुआ, तो इसके लिए अलग से अनुमति लेनी होगी।

रोक लगाने की वजह

सरकार का कहना है कि पिछले कुछ समय में चांदी के आभूषणों के नाम पर बड़े पैमाने पर आयात बढ़ गया था। जांच में पाया गया कि कुछ व्यापारी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। इस कारण घरेलू बाजार और छोटे कारोबारियों पर सीधा असर पड़ रहा था।

RELATED NEWS

No Content Available

DGFT के अनुसार, अप्रैल-जून 2024-25 और अप्रैल-जून 2025-26 के बीच कम ड्यूटी का फायदा उठाकर चांदी के आभूषणों का आयात तेजी से बढ़ा। यह स्थिति भारत के स्थानीय उद्योग और रोजगार दोनों के लिए खतरनाक थी।

घरेलू कारोबार और रोजगार पर असर

विदेशी आयात बढ़ने से भारतीय बाजार में दबाव बढ़ गया। थोक दामों में गिरावट आई और छोटे कारीगरों व घरेलू ज्वेलरी बनाने वालों को नुकसान झेलना पड़ा। सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह कदम MSME सेक्टर यानी छोटे और मध्यम कारोबारियों को सहारा देगा। साथ ही, देश के भीतर रोजगार के नए मौके भी खुलेंगे।

आयात में अचानक तेजी

रिपोर्ट्स बताती हैं कि अप्रैल-जून 2025 के दौरान थाइलैंड से बिना जड़ाऊ चांदी के आभूषणों का आयात कई गुना बढ़ गया। हैरानी की बात यह है कि थाइलैंड खुद चांदी बनाने वाला देश नहीं है।

तो फिर भारत में वहां से इतना आयात कैसे बढ़ा? अधिकारियों का मानना है कि यह सब आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते (AITIGA) के तहत मिलने वाली ड्यूटी छूट का फायदा उठाने के लिए किया गया। दूसरे देशों में बने प्रोडक्ट्स को थाइलैंड के रास्ते भेजकर टैक्स में फायदा लिया जा रहा था।

आम लोगों पर असर

सरकार का मकसद घरेलू कारोबार को सुरक्षित करना और छोटे उद्योगों को मजबूत बनाना है। हालांकि, आने वाले समय में इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब और ज्वेलरी मार्केट पर कितना होगा, यह बाजार की स्थिति पर निर्भर करेगा।

Related Posts

No Content Available
Next Post
maha ashtami 2025

Maha Ashtami :क्या शारदीय नवरात्रि 2025 नौ नहीं बल्कि दस दिन की होगी,जानिए अष्टमी की तारीख़,पूजा-विधि और कन्या पूजन का महत्व

Badaun

डॉक्टर हैं या गैंगस्टर? Badaun में MBBS स्टूडेंट्स पर FIR, नर्सिंग छात्रों से मारपीट

Muradabad News: मुरादाबाद का बड़ा मामला लगाई फांसी या…… भाजपा नेता के बेटे की रहस्यमयी मौत ने खड़े किए कई सवाल

Muradabad News: मुरादाबाद का बड़ा मामला लगाई फांसी या...... भाजपा नेता के बेटे की रहस्यमयी मौत ने खड़े किए कई सवाल

POPULAR POST

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

UP Teacher News: यूपी के शिक्षकों को 3 नवंबर को TET परीक्षा के लिए मिलेगी विशेष छुट्टी, कई केंद्रों में होंगी परीक्षाएं

November 2, 2026
Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

Azam Khan Arrest: आजम खान की दोबारा गिरफ्तारी पर भड़के अखिलेश यादव, बोले- वक्त बदलेगा तो तख्त भी बदलेंगे

November 1, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India