सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Trump Gold Card : अमेरिका में बसने का Donald Trump का नया ऑफर, भारतीयों का होगा फायदा या नुकसान ?

 Donald Trump ने कहा कि यह मौजूदा 35 वर्ष पुराने ईबी-5 वीजा प्रोग्राम की जगह लेगा, जो अमेरिकी व्यवसायों में करीब 1 मिलियन डॉलर का निवेश करने वाले विदेशियों के लिए उपलब्ध है।

by Kirtika Tyagi
फ़रवरी 26, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Donald Trump
Share on FacebookShare on Twitter

वाशिंगटन, (आईएएनएस)। अमेरिका से एक खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है, कि 5 मिलियन डॉलर खर्च करके अमेरिकी नागरिकता हासिल करें, यह डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की अमीर निवेशकों को आकर्षित करके पैसा कमाने की नवीनतम योजना है। हालांकि, यदि यह लागू हो जाती है, तो यह लंबे समय से ग्रीन कार्ड की कोशिशों में जुटे भारतीय पेशेवरों की परेशानियों को और बढ़ा देगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘ट्रंप गोल्ड कार्ड’ की योजना की घोषणा की। उन्होंने कहा, “यह 5 मिलियन डॉलर (43.54 करोड़ रुपये) के शुल्क पर अप्रवासियों के लिए अमेरिकी निवास परमिट प्राप्त करने का एक मार्ग है।”

RELATED NEWS

Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

अगस्त 31, 2026
Mojtaba Khamenei Health Update

Trump Statement: मोजतबा खामेनेई की मौत की अटकलों के बीच ट्रंप का दावा, क्या गंभीर रूप से घायल हैं ईरानी सुप्रीम लीडर

अगस्त 27, 2026

Donald Trump ने कहा कि यह मौजूदा 35 वर्ष पुराने ईबी-5 वीजा प्रोग्राम की जगह लेगा, जो अमेरिकी व्यवसायों में करीब 1 मिलियन डॉलर का निवेश करने वाले विदेशियों के लिए उपलब्ध है।

कब तक हो सकता है लागू?

अमेरिकी राष्ट्रपति की ‘सब कुछ व्यवसायिक’ मानसिकता से प्रेरित नया प्रोग्राम अप्रैल तक लागू हो सकता है। इसमें शुरुआत में लगभग 10 मिलियन ‘गोल्ड कार्ड वीजा’ उपलब्ध होने की संभावना है।

ट्रंप ने कहा, “इस कार्ड को खरीदकर अमीर लोग हमारे देश में आएंगे। वे अमीर और कामयाब होंगे, वे बहुत सारा पैसा खर्च करेंगे, बहुत से लोगों को रोजगार देंगे।”

गोल्ड कार्ड वीजा ईबी-5 से किस तरह अलग है?

मौजूदा ईबी-5 प्रोग्राम के तहत, विदेशी निवेशकों को अमेरिकी व्यवसायों में 800,000-1,050,000 डॉलर तक निवेश करना होता है और कम से कम 10 नए रोजगार सृजित करने होते हैं।

विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए 1990 में शुरू किए गए इस कार्यक्रम पर वर्षों से दुरुपयोग और धोखाधड़ी के आरोप लगते रहे हैं।

प्रस्तावित ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा योजना वित्तीय जरुरत को पांच गुना बढ़ाकर 5 मिलियन डॉलर कर देती है। भारी कीमत इसे मध्यम-स्तरीय निवेशकों की पहुंच से बाहर कर देगी। यह अमेरिकी निवास पाने का एक तेज और सरल मार्ग है। इसमें नौकरिया पैदा करने की जरुरत को भी खत्म कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईबी-5 प्रोग्राम के तहत पांच से सात साल में नागरिकता मिलती थी जबकि प्रस्तावित ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा योजाना में नागरिकता तुंरत मिलेगी।

भारतीयों पर इसका क्या असर होगा?

5 मिलियन डॉलर (43,56,14,500.00 भारतीय रूपये) की कीमत का मतलब है कि केवल भारत के सुपर-रिच और बिजनेस टाइकून ही अमेरिकी नागरिकता पाने के लिए इतना खर्च उठा सकते हैं। इससे उन कुशल पेशेवरों की परेशानी बढ़ने की संभावना है जो पहले से ही ग्रीन कार्ड के लिए लंबे समय तक प्रतीक्षा कर रहे हैं, कुछ मामलों में दशकों से।

इसके अलावा, ईबी-5 के तहत आवेदक ऋण ले सकते हैं या ‘पूर फंड’ का सहारा ले सकते हैं, जबकि ‘गोल्ड कार्ड’ वीजा के लिए पहले से ही पूरा नकद भुगतान करना पड़ेगा – जिससे यह भारतीयों के एक बड़े हिस्से की पहुंच से बाहर हो जाएगा।

Tags: Donald Trump
Share198Tweet124Share50

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Iran US War Resume

Iran-US War Resume: होर्मुज में फिर भड़की जंग, Larak Island पर अमेरिकी हमला, ईरान ने Jordan-UAE में किया पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

ईरान और अमेरिका के बीच कई हफ्तों से चली आ रही अपेक्षाकृत शांति अब एक बार फिर खत्म होती दिख...

Mojtaba Khamenei Health Update

Trump Statement: मोजतबा खामेनेई की मौत की अटकलों के बीच ट्रंप का दावा, क्या गंभीर रूप से घायल हैं ईरानी सुप्रीम लीडर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 27, 2026

Mojtaba Khamenei Health Update :ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनके ठिकाने को लेकर चल रही अटकलों...

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Hormuz Clash: होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान का पलटवार ,बोला- शर्तें माने बिना नहीं खुलेगा रास्ता

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Iran Rejects: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने...

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

Trump Media financial loss 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) को इस...

Secret Flight: किसके डर से ट्रम्प ने तुर्किये से किया सीक्रेट सफर, कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में चढ़े, क्या दूसरे सैन्य विमान से ब्रिटेन पहुंचे

Secret Flight: किसके डर से ट्रम्प ने तुर्किये से किया सीक्रेट सफर, कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में चढ़े, क्या दूसरे सैन्य विमान से ब्रिटेन पहुंचे

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

Trump Secret Flight From Turkey: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने तुर्किये में NATO सम्मेलन के बाद ब्रिटेन जाने...

Next Post
what does X mean in clothing sizes

कपड़ों के साइज लेवल में XS,XL,XXL का मतलब क्या होता है ,कैसे इसके ज़रिए अपनी सही फिटिंग का करें चुनाव

Hyperloop train India

भारत की पहली Hyperloop Train चलाने की तैयारी शुरू, Delhi से Jaipur तय होगा घंटों का सफर मिनटो में

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist