शुक्रवार, जुलाई 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Kashmiri Pandit Killing: आतंकियों ने दफ्तर में घुस कर कश्मीरी पंडित को उतारा मौत के घाट

by Web Desk
मई 13, 2022
in क्राइम, जम्मू कश्मीर
Share on FacebookShare on Twitter

Kashmiri Pandit Rahul Bhat Killing: आज पूरा जम्मू-कश्मीर उबल रहा है। कल कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट और आज एसपीओ की हत्या ने घाटी को हिलाकर रख दिया है। कल कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की उसके दफ्तर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से घाटी में विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू हो गया। बडगाम से लेकर श्रीनगर तक लोग सड़कों पर उतर पड़े हैं और कश्मीरी पंडितों की हत्या पर लगातार विरोध जता रहे हैं।

क्या है पूरा मामला ?

बता दें की बडगाम (Budgam) जिले में गुरुवार को आतंकियों ने तहसीलदार कार्यालय में घुसकर कश्मीरी पंडित कर्मचारी को गोली मार दी. इससे वह लहूलूहान होकर जमीन पर गिर पड़े. अचानक हुई दफ्तर में फायरिंग से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. आतंकियों के मौके से फरार होने के बाद अन्य ने घायल कर्मचारी राहुल भट को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद उन्हें श्रीनगर रेफर कर दिया गया. जहां उन्होंने कुछ देर चले उपचार के बाद दम तोड़ दिया. वहीं अब इस घटना के बाद पूरे कश्मीर में उबाल है. बडगाम से लेकर श्रीनगर तक जमकर प्रदर्शन भी हो रहे हैं.

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

बता दें कि बडगाम के चाडूरा तहसील में कार्यरत कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में कश्मीरी पंडितों ने जम्मू-श्रीनगर हाईवे और बारामुला-श्रीनगर राजमार्ग को को जाम कर आक्रोश जताया. यह प्रदर्शन देर रात तक चलता रहा. मौके पर पहुंचे कश्मीरी पंडितों ने शव को सड़क पर रखकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने कहा है कि बिना सुरक्षा के वे काम पर नहीं जाएंगे. वहीं प्रदर्शनकारी उप राज्यपाल के आने को लेकर अड़े रहे लेकिन बाद में उप पुलिस महानिरीक्षक सुजीत कुमार के आश्वासन पर कर्मचारी शव उठाने को तैयार हुए.

आतंकियों में उर्दू भाषा में जारी किया ये मैसेज

जानकारी के मुताबिक आतंकी वारदात के बाद सुरक्षाबल तहसीलदार कार्यालय में पहुंचे. इसके बाद उन्होंने पूरे इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि दहशतगर्दों की तलाश की जा रही है. कश्मीर टाइगर नाम के कम चर्चित आतंकी संगठन ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है. आतंकी संगठन ने वारदात के बाद उर्दू भाषा में लिखा मैसेज भी जारी किया. अपने मैसेज में आतंकी संगठन ने लिखा, ‘आज बडगाम के चडूरा में हिंदू आतंकी की हत्या की कश्मीर टाइगर जिम्मेदारी लेता है. हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हिंदू दफ्तरों में जो भी मुसलमानों को परेशान करेगा, उसका यही अंजाम होगा. अगर भविष्य में किसी ने मुसलमानों को तंग करने की कोशिश की तो उन्हें भी यही नतीजा भुगतना होगा.’

(BY: VANSHIKA SINGH)

Tags: kashmir pandit murderMurder NewsNews1Indiaudgam Kashmiri Pandit Killing:
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Elon Musk on Twitter: ट्विटर की डील हुई होल्ड पर, एलन मस्क ने ट्वीट कर दी जानकारी

नवाब मालिक को अदालत से मिली अनुमति, निजी अस्पताल में होगा इलाज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist