बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

राजधानी दिल्ली में अकीदत के साथ मनाया गया Eid-Ul-Adha का त्योहार

by Web Desk
जुलाई 10, 2022
in दिल्ली
Share on FacebookShare on Twitter

–ऐतिहासिक जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के साथ-साथ दीगर मस्जिदों में अदा की गई नमाज

– इमामों ने कुर्बानी करते समय दूसरे मजहब के लोगों की भावनाओं का ध्यान रखने की अपील की

RELATED NEWS

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

जुलाई 8, 2026
shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

जुलाई 8, 2026

New Delhi: देशभर में ईद-उल-अजहा का पर्व अकीदत और ऐहतेराम के साथ मनाया जा रहा है। आज सुबह मुसलमानों ने ईदगाहों के साथ-साथ छोटी-बड़ी मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज अदा की और देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष तौर से दुआ मांगी।

नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी पेश की गई है। कुर्बानी का यह सिलसिला अगले दो दिनों तक जारी रहेगा। कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले दो सालों से ईदगाहों और बड़ी मस्जिदों में नमाज अदा नहीं की गई लेकिन इस बार बड़ी तादाद में मुसलमान मस्जिदों, ईदगाहों आदि में नमाज अदा करने के लिए पहुंचे और दिल खोलकर कुर्बानी भी पेश कर रहे हैं।

राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक जामा मस्जिद में हजारों की तादाद में मुसलमानों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की । दिल्ली में गत कई दिनों से जारी तेज गर्मी से आज सुबह आसमान में बादल छाए रहने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। खुशनुमा मौसम में लोग बड़ी संख्या में जामा मस्जिद में बकरीद की नमाज अदा करने के लिए उमड़े। जामा मस्जिद के अंदर के हिस्से के साथ-साथ पूरा सेहन और बाहर सीढ़ियों एवं दीगर खाली जगहें नमाजियों से भर गईं।

शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने सुबह 6 बजे नमाज अदा कराई। नमाज के बाद शाही इमाम ने देश में अमन चैन और खुशहाली के लिए दुआ की। इस मौके पर शाही इमाम ने मुसलमानों से गरीबों, मिस्कीनों पड़ोसियों, रिश्तेदारों को अपनी खुशियों में शामिल करने और सब के साथ मिलजुल कर ईद-उल-अजहा का त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने मुसलमानों का आह्वान किया कि जानवरों की कुर्बानी करते समय अपने पड़ोसियों खासतौर से हिंदू भाइयों की भावनाओं का ख्याल रखें और उन्हें किसी भी तरह की तकलीफ न होने दें। नमाज के बाद लोग एक दूसरे से गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी।

राजधानी की दूसरी बड़ी शाही मस्जिद फतेहपुरी में भी हजारों मुसलमानों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। यहां पर इमाम डॉ. मुफ्ती मुकर्रम अहमद ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर उन्होंने भी मुसलमानों से संयम के साथ ईद मनाने की बात करते हुए कहा है कि अपने पड़ोसियों खासतौर से दूसरे मजहब के मानने वालों का खास ख्याल रखें। कुर्बानी करते समय जानवरों को पर्दे में रखें और कुर्बानी के बाद साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।

राजधानी दिल्ली के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों ओखला, पुरानी दिल्ली के अलावा सीलमपुर, जाफराबाद, वेलकम, नंद नगरी, सीमापुरी, शाहदरा, खुरेजी, झील, शकरपुर, लक्ष्मी नगर, मंडावली, त्रिलोकपुरी, मयूर विहार, ओखला,अबू फजल एनक्लेव, जामिया नगर, हजरत निजामुद्दीन, बाड़ा हिंदू राव, नबी करीम, पहाड़गंज, सदर बाजार, दक्षिण दिल्ली और बाहरी दिल्ली के गांव की पुरानी आबादियों में स्थित मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई है।

Tags: EID 2022eid in delhiEid Ul AdhaNew Delhi NewNews1India
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Allahabad High Court on Child Marriage: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाल विवाह को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी, केरल में मानसून ने दी दस्तक

UP Monsoon Update: मानसून ने पकड़ा जोर, पश्चिमी से लेकर पूर्वांचल तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

UP Monsoon Update: उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों में नोएडा, गाजियाबाद...

Uttar Pradesh Teacher Cashless Medical Scheme

CM Cashless Medical Scheme: यूपी के शिक्षकों को बड़ी सौगात, अब परिवार समेत मिलेगा 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Chief Minister Teacher Cashless Medical Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत देने वाली...

Next Post

प्राकृतिक खेती व्यक्तिगत लाभ और सबके सुख को साकार करने वालीः PM Modi

Sadhna Gupta को दी गयी अंतिम विदाई, CM Yogi भी हुए शामिल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist