गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Saharanpur: पीएम मोदी का सपा पर जमकर हमला, कहा- जो बहन-बेटियों को भय मुक्त रखेगा, उसे ही वोट दें

by abhishek tyagi
फ़रवरी 10, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi in Saharanpur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों में दंगे होते थे, लेकिन जबसे बीजेपी की सरकार आई, प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है. इसलिए सूबे को दंगामुक्त रखने वालों को वोट दें. राज्य के लिए बीजेपी बहुत जरूरी है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं यहां से प्रथम चरण के मतदाताओं से क्षमा चाहता हूं. मेरा ये फर्ज था कि चुनाव घोषित होने के बाद उनके बीच जाऊं, लेकिन मैं नहीं जा पाया, क्योंकि चुनाव आयोग ने कुछ मर्यादाएं रखी थीं. लेकिन वर्चुअल समिट में उनसे मिल लिया था।

जो बहन-बेटियों को भय मुक्त रखेगा, उसे ही वोट दें- पीएम मोदी

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026

पीएम मोदी ने कहा, ”घोर परिवारवादी लोग सरकार में होते तो वैक्सीन शायद रास्ते में ही कहीं बिक जाती और आप कोरोना के भय से आतंकित होकर जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाते.” उन्होंने कहा, ”जो हमारी बहन-बेटियों को भय मुक्त रखेगा, हम उसे ही वोट देंगे. जो अपराधियों को जेल भेजेगा, हम उसे ही वोट देंगे।

गन्ना किसानों को पहले के मुकाबले कई ज्यादा का भुगतान किया- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे कहा, ”योगी जी की सरकार यूपी के अलग-अलग जिलों को अच्छी सड़कों से जोड़ रही है, कनेक्टिविटी बढ़ा रही है. गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे, दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन, सहारनपुर एयरपोर्ट. यूपी में इतनी तेजी से इतने बड़े-बड़े काम पहले कभी नहीं हुए.” उन्होंने कहा, ”भाजपा सरकार का ये इतिहास है, ये परंपरा है कि भाजपा सरकार जो संकल्प लेती है उसे पूरा करके दिखाती है. ये हमारी ही सरकार है, जिसने गन्ना किसानों को पहले के मुकाबले कई ज्यादा का भुगतान किया है।

गन्ना किसान को परेशानी नहीं होने देंगे- पीएम मोदी

किसानों को लेकर पीएम मोदी ने कहा, ”दुनिया के बाजार में चीनी की पैदावार बढ़ जाए, तो भी भारत मे चीनी कारखाने चीनी की पैदावार से डरते हैं, कारखाने बंद करते हैं, गन्ना किसान को परेशानी होती है. हम गन्ना किसानों को एक और परेशानी से मुक्ति दिलाने का स्थायी उपाय भी कर रहे हैं. हमारे गन्ना किसानों के सामने एक ऐसी समस्या होती है कि चीनी की कीमतें कम हो, या फिर चीनी मिलें बन्द हो तो गन्ना किसान परेशान हो जाता है. गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अब गन्ने से सिर्फ चीनी बनें ऐसा ही नहीं बल्कि अब गन्ने से जब जरूरत पड़ेगी, तब चीनी बनाएंगे. जब जरूरत पड़ेगी तब इथेनॉल बनाएंगे, लेकिन गन्ना किसान को परेशानी नहीं होने देंगे।

Tags: cmyogimodi news SaharanpurNews1IndiaPM Modi in SaharanpurUP Election 2022UP NewsUttar Pradeshसहारनपुर समाचार
Share196Tweet123Share49

abhishek tyagi

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

विधानसभा चुनाव में सेहरा सजा दूल्हे पहुंचे वोटिंग करने, कहा-"पहले मतदान, फिर सारे काम"

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को जमानत, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच का फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In