सोमवार, जुलाई 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य

मां को विधवा पेंशन दिलाने के लिये बेटा चढ़ गया 40 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर

by Web Desk
अगस्त 8, 2022
in राज्य
Share on FacebookShare on Twitter

रायगढ़। बेवा मां को विधवा पेंशन नहीं मिलने से भन्नाए बेटे ने आव देखा न ताव और चढ़ गया 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर। जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका से सिहरे गांववालों ने पुलिस और फायर बिग्रेड भी बुला लिया। डेढ़ घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाले सिरफिरे को पुलिस ने जब सकुशल नीचे उतारा, तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। यह दिलचस्प मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।


सूत्रों के मुताबिक जिला मुख्यालय से तकरीबन 11 किलोमीटर दूर पूर्वांचल के गांव महापल्ली में रविवार शाम लगभग 6 बजे लोग उस समय अवाक् हो गए, जब एक युवक देखते ही देखते मोबाइल टावर की सीढ़ियां चढ़ते हुए तकरीबन 40 फीट ऊपर पहुंचा और हाथ हिलाते हुए अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। पहले लगा कि युवक मानसिक रोगी होगा। लेकिन जब उसकी शिनाख्त गांव के ही 19 साल के किशन खड़िया के रूप में हुई तो लोगों ने उसे नीचे उतरने के लिए काफी समझाया, पर वह खुदकुशी के इरादे से ऊपर से ही ड्रामा करता रहा।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

लोगों ने 112 नंबर डायल कर दी सूचना


ऐसे में फिर स्थानीय लोगों ने 112 नंबर डायल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ देर में ही डायल 112 के साथ चक्रधर नगर थाने के प्रधान आरक्षक सतीश पाठक के साथ आरक्षक चंदू बंजारे और श्याम साहू भी महापल्ली पहुंचे और मोबाइल टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने की कवायद में जुट गए। साथ ही किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए दमकल वाहन को भी वहां भेजा गया। 40 फीट ऊपर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक कभी नीचे कूदने का नाटक तो वहीं से हाथ-पांव हिलाते हुए नौटंकी दिखाता,

इसलिए पुलिस भी उसके पास ऊपर नहीं जा पा रही थी, फिर भी वर्दीधारियों ने युवक का ध्यान भटकाते हुए उसे अपनी समस्या बताने के लिए सकुशल नीचे उतरने के लिये मना लिया। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद यानी देर शाम साढ़े 7 बजे वह नीचे आ गया। पुलिस की पूछताछ में किशन खड़िया ने बताया कि उसके पिता की मौत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। उसने बुजुर्ग दादा-दादी को वृद्धा पेंशन और अपनी बेवा मां को विधवा पेंशन दिलाने के लिए सरपंच को आवेदन देते हुए काफी कोशिश की, मगर काम नहीं बना।

मैच नहीं हो रहा बुजुर्ग का फिंगर


यही वजह है कि उसे पता चला कि विधायक प्रकाश नायक मंगल भवन में आने वाले हैं तो वह अपनी समस्या बताने मोबाईल टावर पर चढ़ गया था। वर्दीधारियों ने युवक की बेबसी से वाकिफ होने के बाद सरपंच अनंत राम चौहान को तलब किया तो उसने बताया कि खड़िया परिवार की पेंशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, पर बुजुर्ग का फिंगर प्रिंट मैच नहीं हो रहा है, इसलिए कामकाज अटका है। जिसके बाद, पुलिस ने सरपंच को किसान खड़िया की मां और दादा-दादी की भी पेंशन की सारी औपचारिकताओं को जल्द पूरा कराने को कहा तो किसान खड़िया भी मोबाईल टावर पर चढ़ने की अपनी गलती मान गया।

ये भी पढ़े-रांची: सावन के अंतिम सोमवार पर पहाड़ी मंदिर सहित दूसरे शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

Tags: Bhupesh BaghelBig Newschhattisgarhmobile towerNews1India
Share198Tweet124Share49

Web Desk

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

इमामबाड़े पर लहराया चांद तारा वाला तिरंगा, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया जब्त

खाटूश्याम मंदिर हादसा: सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से भक्तों ने गंवाई जान, PM मोदी और CM गहलोत ने जताया दुख

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist