Friday, November 6, 2026 6:59 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » DGP राजीव कृष्णा के ऐलान से खिले युवक-युवतियां के चेहरे, ‘कारतूस’ और AI करेगा अपराधी को ‘खल्लास’

DGP राजीव कृष्णा के ऐलान से खिले युवक-युवतियां के चेहरे, ‘कारतूस’ और AI करेगा अपराधी को ‘खल्लास’

डीजीपी राजीव कृष्णा का बड़ा बयान, जल्द ही प्रदेश में होगी यूपी पुलिस की भर्ती, अपराधियों के खिलाफ बदस्तूर जारी रहेगा अभियान, एआई की ली जाएगी मदद।

by Vinod
03/06/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। चुपचाप और बिना शोर शराबा के करते हैं काम। बतौर आईपीएस अफसर उन्हें जो टॉस्क मिला उसे सौ फीसदी किया। सोशल मीडिया के दौर में उन्हें लोग डिजिटल सुपरकॉप के नाम से भी पुकारते हैं। जिन्हें बिना भनक लगे अपराध और अपराधियों का द एंड करने में महारत हासिल है। तभी तो बड़े-बड़े ‘मुन्नाभाई’ सीएम योगी आदित्यनाथ के ‘सिंघम’ का नाम सुनते थर-थर कांपने लगते हैं। अपनी काबलियत का लोहा वह कईबार मनवा चुके हैं। जब यूपी पुलिस भर्ती की जिम्मा मिला तो उन्होंने बड़ी आसानी से इसे करवा कर नया कीर्तिमान गढ़ा। हां कुछ ऐसे ही हैं अपने यूपी के नए डीजीपी राजीव कृष्णा, जो पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए और खुलकर बोले और अपने मिशन की जानकारी सूबे की जनता तक पहुंचाई।

यूपी के कार्यवाहक डीजीपी प्रशांत कुमार 31 मई की शाम रिटायर हो गए। प्रदेश सरकार ने तत्काल नए डीजीपी के नाम का ऐलान कर दिया। सूबे की पुलिस के नए चीफ आईपीएस राजीव कृष्णा बनाए गए। पदभार ग्रहण करने के बाद वह सोमवार को मीडिया से मुखातिब हुए। अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने यूपी पुलिस को आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए कई बड़े ऐलान किए। राजीव कृष्णा ने कहा कि प्रदेश में अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पहले की तरह सख्ती से लागू रहेगी। राजीव कृष्णा ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि यूपी पुलिस में जल्द ही सिपाही भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसका प्रस्ताव तैयार हो चुका है। इसके अलावा जन सुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) को और प्रभावी बनाया जाएगा, जिससे आम जनता की शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हो सके।

यूपी डीजीपी ने कहा कि संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही की जाएगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सायबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए उन्नत तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का अधिकतम उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि साईबर क्राईम बड़ी समस्या है। कोरोना काल के बाद से डिजिटल का इस्तेमाल अधिक हुआ है तो इससे जुड़े अपराध भी बढ़े हैं। हमारी कोशिश होगी कि साईबर क्राईम से निपटने के लिए टेक्नालॉजी का इस्तेमाल कर हम इस अपराध पर नियंत्रण करें। टेक्नालॉजी और एआई बहुत अहम है। हम अपराध नियंत्रण के लिए टेक्नालॉजी का उपयोग करेंगे। हमने काम किया है और आइडिया भी है। मुझे भरोसा है कि हम टेक्नालॉजी और एआई का बेहतर उयोग कर लेंगे। एआई एक गेम चेंजर साबित होगा। यूपी पुलिस को इसके लिए तैयार भी किया जा रहा है।

RELATED NEWS

No Content Available

डीजीपी राजीव कृष्णा ने बताया कि पुलिसकर्मियों को सेवाकाल में भी समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि उनकी क्षमता में निरंतर सुधार हो। वहीं, आतंकवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए यूपी एटीएस के ढांचे और तकनीकी संसाधनों को भी अपग्रेड किया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि 2007 में एटीएस की स्थापना समय की मांग थी, और अब समय के अनुसार इसमें बदलाव जरूरी है। डीजीपी राजीव कृष्णा ने प्रदेश की सुरक्षा को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए नेपाल बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से सटे यूपी के जिलों में आतंकवादी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सशस्त्र सीमा बल और राज्य पुलिस के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। डीजीपी ने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां एक साझा उद्देश्य के लिए काम करती हैं, और उनका आपसी तालमेल जितना मजबूत होगा, सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा उतनी ही प्रभावी होगी।

इससे पहले डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े पुलिस बल का नेतृत्व प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद। यूपी डीजीपी ने कहा कि मुझ पर विश्वास जताने के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूं। पुलिस प्रमुख का पद एक बड़ी जिम्मेदारी है और मैं उत्तर प्रदेश पुलिस को उत्कृष्टता की अभूतपूर्व ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊर्जावान नेतृत्व व मार्गदर्शन से आठ वर्षों में पुलिसिंग की दिशा स्पष्ट और सुसंगत रही है। इस दिशा में कार्य उनके मार्गदर्शन में नए जोश और रणनीतिक जोर के साथ जारी रहेगें।मुख्यमंत्री के हम दूरदर्शी नेतृत्व व मार्गदर्शन में कानून प्रवर्तन में नए मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। उत्कृष्टता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, रणनीतिक पहलों और उन्नत प्रौद्योगिकियों के साथ मिलकर यह सुनिश्चित किया जायेगा कि हम नागरिकों की सेवा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते रहें।

यूपी डीजीपी ने आगे कहा कि जन शिकायतों का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम हर स्तर पर सभी शिकायतों से निपटने में बहुत सहानुभूतिपूर्ण और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाएंगे, यह सुनिश्चित करते हुए कि नागरिकों की आवाज़ सुनी जाए और उसका तुरंत समाधान किया जाए। सभी जगह संवेदनशील होकर सुनवाई होगी। एसओपी को कैसे प्रभावी बने, मैं सुनिश्चित करूंगा कि पब्लिक की आवाज सुनी जाए। डीजीपी मुख्यालय में आने वाले फरियादियों की सुनवाई के लिए लोक शिकायत प्रकोष्ठ को और प्रभावी बनाने के लिए जल्द बैठक करेंगे। कानून-व्यवस्था के मामले में कोई कम्प्रोमाइज नही होगा।

यूपी डीजीपी राजीव कृष्णा ने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ एक अडिग रुख बनाए रखेंगे, संगठित अपराध के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। यह नीति हमारी कानून प्रवर्तन रणनीति की आधारशिला होगी, जिसका उद्देश्य सभी नागरिकों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाना है। डीजीपी ने कहा कि कानून और व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रति बिल्कुल भी सहनशीलता नहीं बरती जाएगी। हम हर कीमत पर कानून के शासन को बनाए रखेंगे, राज्य के हर हिस्से में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। मुझे विश्वास है कि बल के सभी सदस्य अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

Related Posts

No Content Available
Next Post
UP

उत्तर प्रदेश में डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियों पर रोक, गर्मी और त्योहारों को लेकर सरकार सतर्क

Yogi

Yogi सरकार की कैबिनेट बैठक में अग्निवीरों को 20% आरक्षण और ओडीओपी नीति 2.0 पर बड़ा फैसला संभावित

Northeast

Northeast में बाढ़ और भूस्खलन से तबाही, 36 की मौत, लाखों लोग बेघर

POPULAR POST

Guwahati Encounter : होटल में 5 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी ढेर, पिस्टल छीनने की कोशिश में चलीं गोलियां

Guwahati Encounter : होटल में 5 लोगों की हत्या करने वाला आरोपी ढेर, पिस्टल छीनने की कोशिश में चलीं गोलियां

November 4, 2026
Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

November 2, 2026
Birthday Special : विराट कोहली के  ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

Birthday Special : विराट कोहली के ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना किसी के लिये भी बड़ी चुनौती

November 5, 2026
Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

Bhojpur Murder : क्या प्रेम संबंध में अंधी मां ने ही रची बेटे की हत्या की साजिश, किसने दिया वारदात को अंजाम?” हुआ खुलासा

November 2, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Shakun Shastra: पूजा के दौरान दीपक का अचानक बुझ जाना किस बात का है संकेत है? जानें धार्मिक मान्यता

Shakun Shastra: पूजा के दौरान दीपक का अचानक बुझ जाना किस बात का है संकेत है? जानें धार्मिक मान्यता

November 3, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India