Saturday, November 7, 2026 10:11 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Wedding Controversy: दहेज या गलतफहमी? पीड़ित कौन ज्योति या ऋषभ,जानिए टूटी शादी की पूरी कहानी

Wedding Controversy: दहेज या गलतफहमी? पीड़ित कौन ज्योति या ऋषभ,जानिए टूटी शादी की पूरी कहानी

बरेली की एक शादी दहेज और शर्तों के आरोपों के बीच टूट गई। दुल्हन और दूल्हा दोनों पक्ष एक-दूसरे को दोषी बता रहे हैं। मामला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है

by SYED BUSHRA
15/12/2025
Bareilly wedding controversy dowry row

Bareilly Wedding Controversy: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक शादी का मामला इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। बात इतनी बढ़ गई कि शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे। यह कहानी सिर्फ एक टूटी शादी की नहीं, बल्कि आरोप, जवाब और इंसाफ की मांग के बीच फंसे दो परिवारों की है।

शादी से पहले सब कुछ था सामान्य

बरेली की रहने वाली ज्योति और बस्ती निवासी ऋषभ की शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से तय हुई थी। मई महीने में एक बड़े होटल में सगाई हुई। रस्में धूमधाम से पूरी की गईं और इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी की तैयारियां शुरू कर दीं। किसी को अंदाजा नहीं था कि शादी का दिन इतना तनाव लेकर आएगा।

बारात आई, लेकिन मंडप तक बात नहीं पहुंची

शादी वाले दिन जैसे ही बारात ज्योति के घर पहुंची, माहौल अचानक बदल गया। लड़की पक्ष का आरोप है कि फेरों से पहले ही दूल्हा और उसके परिजनों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। खुशी का माहौल देखते-देखते बहस और हंगामे में बदल गया।

RELATED NEWS

No Content Available

20 लाख रुपये और कार की मांग का आरोप

ज्योति और उसके परिवार का कहना है कि दूल्हा पक्ष ने मौके पर 20 लाख रुपये नकद और ब्रेजा कार की मांग रख दी। रात में कार लाने में असमर्थता जताने पर कैश देने को कहा गया। इसी दौरान ज्योति के पिता के साथ कथित तौर पर बदसलूकी भी हुई, जिसके बाद शादी की रस्में रोक दी गईं।

मेहंदी लगे हाथों से इंसाफ की गुहार

ज्योति का कहना है कि वह मंडप में बैठी बारात का इंतजार कर रही थी, लेकिन फेरों से पहले ही शादी टूट गई। उसने प्रशासन से अपील की कि दहेज के कारण किसी भी लड़की का अपमान न हो। लड़की पक्ष का दावा है कि पहले ही 6–7 लाख रुपये और गहने दिए जा चुके थे, जबकि कुल खर्च करीब 15 लाख तक पहुंच गया था।

दूल्हे ऋषभ की अलग कहानी

अब दूल्हा ऋषभ सामने आया है और उसने दहेज के आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उसका कहना है कि शादी उसने नहीं, बल्कि दुल्हन ज्योति ने तोड़ी। ऋषभ के मुताबिक बारात थोड़ी देर से पहुंची थी और दुल्हन ने उसे देखकर कहा कि वह मोटा है और उससे शादी नहीं कर सकती। इसके बाद लड़की पक्ष की ओर से नई-नई शर्तें रखी गईं।

कमरे में बंद करने और मारपीट का आरोप

ऋषभ का दावा है कि शर्तें न मानने पर उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया, मारपीट हुई और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार के सोने के जेवरात लड़की पक्ष ने रख लिए।

पुलिस जांच में जुटी

हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ऋषभ, उसके पिता और जीजा को थाने ले जाया गया। थानाधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

No Content Available
Next Post

Messi India Tour:दिल्ली में होगा ग्रैंड फिनाले, अरुण जेटली स्टेडियम में दिखेगा मेसी का जलवा

Vivo S50 सीरीज का शानदार धमाका, जानिए डिटेल्स और फीचर्स

Vivo S50 सीरीज का शानदार धमाका, जानिए डिटेल्स और फीचर्स

Dense fog accident on Delhi Mumbai

Road Accident: घने कोहरे ने कहर बरपाया, दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, चार की मौत, 20 से ज्यादा घायल

POPULAR POST

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

Air Fare Hike : हवाई टिकट 700% महंगे होने पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, 2027 से बदलेंगे नियम

November 3, 2026
Israel Arab Voters

Israel Election : इजरायल में अरब वोटरों ने कैसे बदला चुनावी गणित? कौन हैं यह नागरिक, जिनकी वजह से नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें

November 7, 2026
Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

Delhi Pollution : बारिश की राहत खत्म, जहरीली हुई राजधानी की हवा, AQI 349 पार , क्या अभी और बढ़ेगा स्मॉग?

November 2, 2026
Cheque Safety : चेक पर क्यों लिखते हैं ONLY? RBI का नियम या अच्छी आदत, जानिए इसके पीछे की वजह

Cheque Safety : चेक पर क्यों लिखते हैं ONLY? RBI का नियम या अच्छी आदत, जानिए इसके पीछे की वजह

November 3, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026

LATEST

Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

Gold Silver Rate :सोने की कीमत में भरी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, खरीदने से पहले जानिए आज का भाव

November 7, 2026
Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

Board Exam : लखनऊ में यूपी बोर्ड के केंद्र फाइनल? कितने छात्र देंगे परीक्षा, कौन से 8 केंद्र सूची से हुए बाहर

November 7, 2026
UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

UP Employees DA: यूपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए तोहफा, महंगाई भत्ता बढ़कर हुआ इतने प्रतिशत

November 7, 2026
YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

YouTube में आया नया अपडेट,जानिए क्या होगा ये सभी के लिए कितना फ़ायदेमंद

November 7, 2026
PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

PM Modi Diwali Wishes: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की बधाई, बोले- इस बार भी जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

November 7, 2026
Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

Diwali Celebration in Other Countries: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ भारत में ही नहीं दुनिया के इन देशों भी मनाई जाती है दिवाली

November 7, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India