Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Sisamau Result : BJP नहीं भेद भाई इरफान का किला, सीसमऊ सीट पर SP की नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज कायम रखा पति का ‘दबदबा’

Sisamau Result : BJP नहीं भेद भाई इरफान का किला, सीसमऊ सीट पर SP की नसीम सोलंकी ने जीत दर्ज कायम रखा पति का ‘दबदबा’

Sisamau Result 2024 : सीसामऊ सीट पर फिर से जीती समाजवादी पार्टी, नसीम सोलंकी ने बीजेपी के सुरेश अवस्थी को दी शिकस्त।

by Vinod
23/11/2024

कानपुर। उत्तर प्रदेश की सीसमऊ विधानसभा सीट के लिए 23 नवंबर की सुबह से मतगणना का कार्य शुरू हुआ और दोपहर आते-आते ही सीसामऊ सीट पर फिर से साइकिल दौड़ी। पूर्व विधायक इरफान सोलंकी के किले पर उनकी पत्नी नसीम सोलंकी ने दबदबा बनाए रखा और बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 8629 वोटों से हरा दिया। तीसरे नंबर पर बीएसपी के उम्मीदवार वीरेंद्र शुक्ला रहे।

सपा ने नसीम सोलंकी को दिया टिकट

इरफान सोलंकी को आगजनी के मामले में सजा होने के बाद यूपी की सीसामऊ सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हुआ। समाजवादी पार्टी ने इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी को प्रत्याशी बनाया। जबकि बीजेपी ने सुरेश अवस्थी पर दांव लगाया। बीएसपी ने ब्राम्हण चेहरे वीरेंद्र शुक्ला को टिकट दिया। इस सीट पर 49.06 फीसदी मतदान हुआ। शनिवार सुबह आठ बजे से 14 मेजों पर मतगणना का कार्य शुरू हुआ।

8629 वोटों से जीतीं नसीम सोलंकी

मतगणना के 20 राउंड पूरे होने पर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 69666 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 61037 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी बीरेंद्र शुक्ला ने 1409 वोट हासिल किए हैं। ऐसे में सपा कैंडीडेट नसीम सोलंकी ने 8629 वोटों से बीजेपी प्रत्याशी को हराकर इरफान सोलंकी की सीट को बरकरार रखा। जीत के बाद सपा में जश्न का माहौल, कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी के जमकर की नारे बाजी। बता दें, 2022 के चुनाव में इरफान सोलंकी को 76 वोट मिले थे।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026

लगातार बनाए रखी बढ़त

सीसामऊ विधानसभा की मतगणना के 18 राउंड पूरे होने पर सपा की नसीम सोलंकी 13742 वोटों से आगे थीं। सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी को 67131 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी प्रत्याशी सुरेश अवस्थी को 53389 वोट मिले हैं। 17 राउंड की मतगणना के दौरान सपा 14536 वोटों से आगे थी। 15 राउंड में भी सपा 22288 वोटों लाकर बढ़त बनाए रखी। पहले के तीन राउंड में सपा पीछे थे। चौथे राउंड की मतगणना जैसे ही चालू हुई, वैसे सपा ने बढ़त बना ली। और बढ़त आखिर में जीत में तब्दील हो गई।

सीसमऊ में सोलंकी का कब्जा बरकरार

सीसामऊ सीट से 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा कैंडीडेट इरफान सोलंकी विधायक चुने गए थे। पिछले दोनों एक महिला के घर को जलाने के मामले में उन्हें 7 साल की सजा सुनाई गई। इसके बाद इरफान सोलंकी की विधायकी जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत समाप्त हो गई। जिसके चलते सीसामऊ सीट के लिए उपचुनाव हुआ। सपा के गढ़ पर कब्जे को लेकर बीजेपी ने पूरी ताकत झोकी। सीएम से लेकर दोनों डिप्टी सीएम व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी प्रत्याशी के पक्ष में जनसभाएं की। सपा की तरफ से डिम्पल यादव ने रोड शो किया। इंडिया गठबंधन के नेता भी कानपुर पहुंचे और नसीम सोलंकी के समर्थन में जनसभाएं की। सीसामऊ सीट पर 23 साल से इरफान सोलंकी के परिवार का कब्जा है।

2012 में अस्तित्व में आई थी सीसामऊ सीट

वर्ष 2012 में नए परिसीमन के तहत सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र बना। इसके बाद से यह सीट सपा के पास है। इरफान सोलंकी का इस सीट पर खासा दबदबा रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रत्याशी रहे इरफान सोलंकी को 79,163 वोट मिले थे। जबकि बीजेपी उम्मीदवार सलिल बिश्नोई 66,897 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थ। अगर 2017 के चुनाव की बात करें तो इरफान सोलंकी को तब 73,030 वोट मिले थे। बीजेपी के सुरेश अवस्थी 67,204 पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में हाजी इरफान सोलंकी को 56,496 वोट मिले। जबकि बीजेपी के हनुमान स्वरूप मिश्रा 36,833 मिले। कांग्रेस के संजीव दरियाबदी 22,024 पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

सबसे ज्यादा मुस्लिम वोटर्स

सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर ब्राह्मण वोटर आते हैं। सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में एक अनुमान के मुताबिक, मुस्लिम मतदाताओं की संख्या करीब 1 40 000 है। इसके बाद ब्राह्मण वोटर करीब 80 हजार हैं। तीसरे स्थान पर दलित वोटर आते हैं और उनकी संख्या करीब 70 हजार है। कायस्थ 26 हजार, सिंधी एवं पंजाबी 6 हजार, क्षत्रिय 6 हजार और अन्य पिछड़ा वर्ग 12,411 वोटर बड़ी भूमिका निभाते हैं। 2002 के बाद से मुस्लिम मतदाता सपा के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। इसी के कारण तीन बार लगातार यहां से इरफान सोलंकी विधायक चुने गए। उससे पहले इरफान के पिता हाजी मुस्ताक सोलंकी विधायक निर्वाचित हुए।

1991 में पहली बार जीती बीजेपी

सीसामऊ विधानसभा सीट पर पहली बार 1985 में बीजेपी ने छवि लाल को टिकट दिया, पर उन्हें हार मिली। 1989 में पन्ना लाल तांबे को चुनाव के मैदान में उतारा और वह तीसरे नंबर पर रहे। बीजेपी ने 1991 में चुनाव में राकेश सोनकर को टिकट दिया और वह विधायक चुने गए। राकेश सोनकर ने 1993 और 1996 में लगातार दो और जीत हासिल कीं। इसके बाद लगातार दो बार 2002 और 2007 में कांग्रेस के संजीव दरियाबादी ने बीजेपी प्रत्याशियों को हराया। संजीव दरियाबादी के लिए यह सीट पारिवारिक कही जा सकती है, क्योंकि उनकी मां कमला दरियाबादी यहीं से 1985 में चुनाव जीती थीं। हालांकि इस सुरक्षित सीट को सामान्य घोषित करने के बाद यहां पर सपा का कब्जा हो गया।
ै

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

September 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

September 5, 2026
Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

September 4, 2026
Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

September 2, 2026
Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

August 29, 2026
Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

August 25, 2026
Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

August 18, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

August 18, 2026
Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

August 11, 2026
Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

July 22, 2026
Next Post
Badshah

Badshah : बादशाह ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस संग रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा, सभी अफवाहों पर दी सफाई

CBSE GIRLS

CBSE: सीबीएसई ने दिया सिंगल चाइल्ड स्कॉलरशिप,जानिएआवेदन देने की अंतिम तिथि

Delhi Crime

Delhi Crime : गोविंदपुरी में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल का बेरहमी से हुआ कत्ल, सड़क पर पड़ा मिला शव

POPULAR POST

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

Airfare Rules : दिवाली पर महंगे हवाई टिकटों पर लगेगी लगाम? क्या सरकार करेगी पुराने नियमों में कुछ बदलाव

November 1, 2026
Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

Credit Card Rules : 1 नवंबर से क्रेडिट कार्ड पर क्या बदला? Axis और PNB ग्राहकों को झटका, फ्री मूवी-लाउंज पर असर

November 2, 2026
Amit Shah UP Election 2027

UP Politics : किसने दिया मिशन-2027 का मंत्र, बोले- नाराजगी भूलिए, तीसरी बार बनाइए भाजपा सरकार

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India