Sunday, November 8, 2026 11:45 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Sambhal Violence Live: संभल हिंसा को लेकर एक और याचिका दायर, DM, SP और SHO की गिरफ्तारी की मांग

Sambhal Violence Live: संभल हिंसा को लेकर एक और याचिका दायर, DM, SP और SHO की गिरफ्तारी की मांग

संभल में रविवार को हुई हिंसा के बाद आज जुमे की नमाज को लेकर पुलिस हाई अलर्ट पर है। यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

by Gulshan
29/11/2024
Sambhal High Alert

Sambhal Violence : संभल जिले में रविवार को जामा मस्जिद में सर्वे के दौरान हिंसा भड़क उठी थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट में आ गया। आज जुमे की नमाज के मद्देनज़र (Sambhal Violence) पुलिस बल को चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने मस्जिद के आस-पास के इलाकों में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, संभल शहर में जनजीवन अब धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) श्रीश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस दल ने शहर के व्यस्त बाजारों में फ्लैग मार्च किया, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा की जा सके।

डीएम, एसपी और एसएचओ की गिरफ्तारी की मांग

संभल हिंसा मामले में डीएम, एसपी और एसएचओ की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हाईकोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है।

बरेली में पुलिस हिरासत से छोड़े गए मौलाना तौकीर

बरेली में पुलिस हिरासत से छोड़े गए मौलाना तौकीर

अफसरों के समझाने पर अपने आवास लौटे मौलाना तौकीर

संभल जाते समय रोके गए थे आईएमसी प्रमुख

बरेली के सीबीगंज थाने में रोककर रखे गए तौकीर#Sambhal #TauqeerRaza #SambhalViolence #MaulanaTauqeerRaza pic.twitter.com/qCq9YMJ4yL

— News1India (@News1IndiaTweet) November 29, 2024

RELATED NEWS

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

June 18, 2025
Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

March 26, 2025

संभल जाना चाहते थे मौलाना तौकीर रजा

संभल जाना चाहते थे मौलाना तौकीर रजा

बरेली पुलिस ने हिरासत में लिया #Sambhal #TauqeerRaza #UttarPradesh #SambhalViolence #MaulanaTauqeerRaza@bareillypolice pic.twitter.com/n7bwE6dX4u

— News1India (@News1IndiaTweet) November 29, 2024

अवधेश प्रसाद ने क्या कहा?

सुप्रीम कोर्ट द्वारा शाही जामा मस्जिद कमेटी को इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील करने का सुझाव देने पर समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने इसे देशहित में लिया गया एक सकारात्मक निर्णय बताया और लोगों से इसका समर्थन करने की अपील की।

सीलबंद लिफाफे में दी जाए रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने मस्जिद समिति को ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करने का सुझाव दिया है। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रायल कोर्ट इस दौरान कोई कार्रवाई नहीं करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने एडवोकेट कमिश्नर को सर्वे रिपोर्ट ट्रायल कोर्ट में जमा करने की अनुमति दी है लेकिन रिपोर्ट को सीलबंद लिफाफे में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह मामला लंबित रहेगा और इस दौरान कोई अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने क्षेत्र में शांति और सद्भाव बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। सीजेआई ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वे सौहार्द्र सुनिश्चित करें और शांति समितियों की बैठकें आयोजित करें।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुस्लिम पक्ष को निचली अदालत के फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देने का अधिकार है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि वह ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही को रोक सकता है।

निचली अदालत न ले कोई एक्शन- SC

सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष को निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने की अनुमति दी है और अगले कानूनी कदम तक निचली कोर्ट को सर्वे रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई न करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने जिला प्रशासन को शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने की हिदायत दी। यह कहते हुए कि अदालत नहीं चाहती कि कोई अप्रिय घटना हो।

कोर्ट ने सुझाव दिया कि जिलों में मध्यस्थता समितियां बनाई जानी चाहिए और न्यायालय को पूरी तरह निष्पक्ष रहते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि हमारा उद्देश्य इलाके में शांति और सौहार्द बनाए रखना है।

संभल घटना पर जयंत चौधरी ने कहा-

संभल की घटना (Sambhal Violence) पर केंद्रीय मंत्री जयंत सिंह चौधरी ने कहा, “सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में निर्णय लेना चाहिए। पूजा स्थल अधिनियम की अपनी अहमियत है और अयोध्या फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर स्पष्ट दिशा तय की है। अब यह सुप्रीम कोर्ट पर निर्भर है कि वह इसे लेकर निर्देश जारी करे। कानून अपने हाथ में लेना बिल्कुल गलत है। भीड़ क्यों इकट्ठा हो रही है और पथराव क्यों हो रहा है? यह स्वीकार्य नहीं है।”

जामा मस्जिद कमेटी के वकील ने क्या कहा?

संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी के वकील शकील अहमद वसीम ने कहा, “हमने मस्जिद की ओर से अदालत में पेश होकर मामले से जुड़े दस्तावेजों की प्रतियां मांगीं और अदालत ने इस संबंध में आदेश जारी किया। आज सर्वे रिपोर्ट पेश नहीं की गई क्योंकि सर्वेक्षण टीम ने रिपोर्ट जमा करने के लिए समय बढ़ाने का अनुरोध किया है। अब मस्जिद का कोई और सर्वेक्षण नहीं किया जाएगा।”

मौलाना खालिद रशीद ने घटना पर क्या कहा?

एआईएमपीएलबी के मौलाना खालिद रशीद ने संभल की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि अदालतों द्वारा मस्जिदों के सर्वेक्षण के आदेशों से मुसलमानों के बीच विशेष रूप से मस्जिदों को लेकर असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय और राजनीतिक दलों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मौलाना रशीद ने कहा, “हम सभी को संविधान में विश्वास बनाए रखना चाहिए,” और मुसलमानों से शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति का सामना करने का अनुरोध किया।

एएसपी ने क्या बताया?

एएसपी ने बताया कि इलाके में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण और सामान्य है। जुमे की नमाज के लिए सुरक्षा तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हम किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।” एएसपी ने बताया कि जुमे की नमाज को लेकर स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन ने स्थानीय मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की है।

कोर्ट में पेश होगी सर्वे रिपोर्ट

संभल में आज जुमे की नमाज के साथ-साथ जामा मस्जिद की सर्वे रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश की जानी है। इस मामले में मुस्लिम और हिंदू पक्ष के वकीलों ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। हिंदू पक्ष के वकील श्री गोपाल शर्मा ने कहा, “मुस्लिम पक्ष को पहले जवाब देना है, उसके बाद हम अपनी प्रतिक्रिया देंगे। हम अपनी आगे की रणनीति मुस्लिम पक्ष के जवाब के बाद तय करेंगे।” वहीं, मुस्लिम पक्ष के वकील शकील अहमद वारसी ने कहा, “हम पूरी तरह से तैयार हैं और हमारे पास सभी जरूरी सबूत हैं, जिन्हें हम आज कोर्ट में पेश करेंगे।”

इस बीच, मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर अंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि संभल में सभी संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। मुरादाबाद मंडल के पांचों जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, और हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़े: कौन है ओडिशा की ‘वो लेडी’, जिसके कारण हेमंत सोरेन को मिली ‘टाइगर ऑफ झारखंड’ की कुर्सी

संभल (Sambhal Violence) के शहर काजी कारी मोहम्मद अलाउद्दीन अजमली ने नागरिकों से शांति की अपील की है, और कहा, “मैं सभी से निवेदन करता हूं कि वे अपनी-अपनी मस्जिदों में ही नमाज अदा करें। बाहर से आने वाले लोग भी अपने-अपने इलाके की मस्जिदों में नमाज पढ़ें।” उन्होंने यह भी कहा, “हम चाहते हैं कि जल्द ही संभल में शांति कायम हो, और किसी भी गिरफ्तारी को कानून के अनुसार ही किया जाए।”

सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

इस मामले को लेकर मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में निचली अदालत के सर्वे के आदेश को चुनौती दी गई है। याचिका में मांग की गई है कि निचली अदालत के फैसले पर तुरंत रोक लगाई जाए। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की बेंच शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करेगी। सुप्रीम कोर्ट में एक पक्ष शाही जामा मस्जिद का प्रबंधन है, जबकि दूसरा पक्ष हरि शंकर जैन है। मुस्लिम पक्ष ने चीफ जस्टिस संजीव खन्ना से जल्द सुनवाई की मांग की है। सुप्रीम कोर्ट में कहा गया है कि यह असाधारण मामला है, इसलिए कोर्ट को असाधारण कदम उठाने चाहिए।

Related Posts

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

संभल हिंसा पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 1000 पेज की चार्जशीट में जियाउर्रहमान बर्क समेत इन्हें बनाया आरोपी

June 18, 2025
Sambhal Violence

CO अनुज चौधरी ने पीस कमेटी से कहा- ‘ईद की सेवइयां खिलानी हैं तो होली की गुजिया भी खानी होगी!

March 26, 2025
हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

हिरासत में लिए गए जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली, संभल हिंसा को लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

March 23, 2025
Sambhal

‘ऐसे लोगों को जेल भेजेंगे…’, संभल CO अनुज चौधरी के बयान पर भड़के सपा सांसद राम गोपाल यादव

March 7, 2025
Sambhal violence

संभल हिंसा मामले में 1200 पेज की चार्जशीट दाखिल, गैंगस्टर शारिक साठा का गुर्गा गिरफ्तार

February 21, 2025
Sambhal Violence

Sambhal Violence : पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी सोहेल, अब तक 73 गिरफ्तारियों के बाद जेल भेजे गए

January 28, 2025
Sambhal Violence

संभल की जामा मस्जिद में गूंजे “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे, नमाजियों ने लहराया तिरंगा

January 25, 2025
Akhilesh Yadav

Sambhal violence: सपा ने जारी की रिपोर्ट, अखिलेश यादव ने सरकार पर उठाए सवाल

January 7, 2025
कौन है सलीम, जिसने  सीओ अनुज चौधरी को मारी थी गोली, पुलिसवालों से लूटे कारतूस फिर ऐसे पकडा गया उपद्रवी

कौन है सलीम, जिसने  सीओ अनुज चौधरी को मारी थी गोली, पुलिसवालों से लूटे कारतूस फिर ऐसे पकडा गया उपद्रवी

January 6, 2025
Sambhal violence

Sambhal violence: सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज

January 3, 2025
Next Post
Ajmer Sharif Dargah Dispute : 850 साल पुरानी दरगाह या प्राचीन शिव मंदिर? अब कोर्ट में होगा सच का फैसला

Ajmer Sharif Dargah Dispute : 850 साल पुरानी दरगाह या प्राचीन शिव मंदिर? अब कोर्ट में होगा सच का फैसला

Uttar Pradesh

बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ राजा भैया का बड़ा कदम, दूतावास के बाहर करेंगे प्रदर्शन

Bigg Boss 18 Eviction

Bigg Boss 18 Eviction: इस हफ्ते डबल एविक्शन का धमाका, ये वाइल्डकार्ड हुई इविक्ट, फैंस ने जताई नाराजगी

POPULAR POST

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: BS-VI से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती, ₹10 हजार का चालान

दिल्ली में प्रदूषण का कहर: BS-VI से नीचे की गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉर्डर पर सख्ती, ₹10 हजार का चालान

November 4, 2026
UP Bus Checking: यूपी में ओवरलोड बसों पर सरकार सख़्त,एक्सप्रेसवे पर भी नहीं मिलेगी एंट्री

UP Bus Checking: यूपी में ओवरलोड बसों पर सरकार सख़्त,एक्सप्रेसवे पर भी नहीं मिलेगी एंट्री

November 6, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

November 7, 2026
Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

Cyber Crime :आपके नाम पर फर्जी SIM मिला तो हो सकती है जेल, 50 लाख तक जुर्माना; जानिए घर बैठे कैसे करें जांच

November 5, 2026
UP Weather Update

Weather Update : यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम? सुबह कोहरा, दिन में खिलेगी धूप, अगले 7 दिनों के लिए IMD का बड़ा अपडेट

November 3, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026

LATEST

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

Israel Politics :नेतन्याहू की सत्ता पर संकट,राष्ट्रपति ने गादी आइसेनकोट को बुलाया; क्या अरब दलों से लेंगे समर्थन?

November 8, 2026
IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

IND vs PAK :मैदान पर फिर दिखा तनाव, टॉस पर नहीं मिलाया हाथ ,क्या जूनियर टीम ने भी अपनाई नो-हैंडशेक नीति?

November 8, 2026
U19 Asia Cup : हमजा की यादगार पारी, भारत पर पड़ी भारी , जीती हुई बाज़ी हारी, जानिए कैसे पाकिस्तान ने छीनी जीत?

U19 Asia Cup : हमजा की यादगार पारी, भारत पर पड़ी भारी , जीती हुई बाज़ी हारी, जानिए कैसे पाकिस्तान ने छीनी जीत?

November 8, 2026
Fireworks Business :दिवाली में हज़ारों करोड़ की पटाखा खपत, फिर भी दुनिया पर चीन का राज, आखिर क्यों पिछड़ा शिवकाशी?

Fireworks Business :दिवाली में हज़ारों करोड़ की पटाखा खपत, फिर भी दुनिया पर चीन का राज, आखिर क्यों पिछड़ा शिवकाशी?

November 8, 2026
Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

Kanpur House Collapse: कानपुर में जर्जर मकान की छत गिरी , 21 दिन के नवजात समेत 3 लोगों की हुई मौत

November 8, 2026
Esha Deol-Bharat Takhtani: दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे ईशा देओल और भरत तख्तानी,तलाक़ के बाद भी नहीं बनी दूरियां

Esha Deol-Bharat Takhtani: दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे ईशा देओल और भरत तख्तानी,तलाक़ के बाद भी नहीं बनी दूरियां

November 8, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India