Friday, November 6, 2026 3:37 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Server Hack: 102-108 सेवा पर संकट जारी, एंबुलेंस सर्वर हुआ हैक मैसेजिंग ठप होने से मरीज परेशान

Server Hack: 102-108 सेवा पर संकट जारी, एंबुलेंस सर्वर हुआ हैक मैसेजिंग ठप होने से मरीज परेशान

यूपी में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का सर्वर हैक होने से एसएमएस बंद हो गए। 4470 एंबुलेंस प्रभावित हुईं, जिससे लोकेशन न मिलने पर मरीजों को दिक्कतें आईं। कंपनी ने निजी एजेंसी पर एफआईआर कर जांच की मांग की है।

by SYED BUSHRA
22/11/2025
UP ambulance service server hack

UP Ambulance Server Hack: उत्तर प्रदेश में 102 और 108 एंबुलेंस सेवा का सर्वर हैक हो जाने के बाद मरीजों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कुल 4470 एंबुलेंस इस तकनीकी गड़बड़ी से प्रभावित हुई हैं। सर्वर हैक होने के कारण मरीजों और एंबुलेंस चालकों को भेजे जाने वाले एसएमएस बंद हो गए, जिससे एंबुलेंस की लोकेशन और असाइनमेंट का मैसेज किसी को नहीं मिल पाया।

आशियाना कोतवाली में हुई F I R

ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज का कहना है कि कुछ घंटे एंबुलेंस सेवा पर असर पड़ा, लेकिन एसएमएस सेवा अभी भी पूरी तरह बहाल नहीं हुई है। यही वजह है कि मरीजों को यह पता नहीं चल पा रहा है कि कौन सी एंबुलेंस उनके लिए भेजी गई है और वह अभी कहां है। कंपनी ने इस घटना को गंभीर मानते हुए आशियाना कोतवाली में निजी एजेंसी मेसर्स एसएमएस वर्ल्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

मरीज और चालक दोनों हुए परेशान

कंपनी के अनुसार, सिस्टम हैक होते ही एसएमएस भेजने की सुविधा रुक गई। सामान्य परिस्थितियों में जब मरीज एंबुलेंस के लिए कॉल करता है, तो कंपनी की ओर से मरीज और चालक दोनों को एक मैसेज भेजा जाता है जिसमें एंबुलेंस का नंबर और उसकी लोकेशन होती है। लेकिन सर्वर हैक होने के बाद न तो चालकों को सूचना मिली और न ही मरीजों को।

RELATED NEWS

No Content Available

कंपनी ने बताया कि वे इस दौरान व्हाट्सएप और फोन कॉल के जरिए एंबुलेंस भेजने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि जरूरी सेवाएं रुकी न रहें। इसके बावजूद गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कंपनी का दावा है कि कोशिश की जा रही है कि सभी जरूरतमंदों तक एंबुलेंस पहुंचाई जाए।

निजी एजेंसी पर लगे गंभीर आरोप

गुरुवार को कंपनी के एचआर हेड राज कमल ने निजी एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जानबूझकर एसएमएस सेवा को बंद किया गया और यह कदम कंपनी व सरकार की छवि खराब करने के इरादे से उठाया गया है। उनकी मानें तो इससे पहले भी संबंधित कंपनी ने अधिकृत हस्ताक्षर का गलत इस्तेमाल किया था।

यूपी में 108 सेवा के तहत 2200 और 102 सेवा के तहत 2270 एंबुलेंस चल रही हैं। 102 सेवा मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल लाने और छोड़ने के लिए उपयोग होती है, जबकि 108 सेवा हादसों और मेडिकल इमरजेंसी के मरीजों के लिए है। आशियाना थाना प्रभारी छात्रपाल ने बताया कि एफआईआर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और सभी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

No Content Available
Next Post
दिल्ली में पकड़ा गया पाकिस्तान से आए हथियारों का जखीरा, लॉरेंस-बमबीहा गैंग तक पहुंचनी थी सप्लाई

दिल्ली में पकड़ा गया पाकिस्तान से आए हथियारों का जखीरा, लॉरेंस-बमबीहा गैंग तक पहुंचनी थी सप्लाई

Codeine Syrup Smuggling Case Network UP

Drug Racket:दवा बिज़नेस की आड़ में 2000 करोड़ का खेल, कौन है अरबों की ड्रग तस्करी का मास्टरमाइंड S I T की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Yogi Review Scouts Guides Jamboree

UP Jamboree:61 साल बाद यूपी में भव्य भारत स्काउट्स और गाइड्स जंबूरी, मुख्यमंत्री योगी ने तैयारियों का लिया जायजा

POPULAR POST

Ed Sheeran: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए एड शीरन ने गाया हिंदी में गाना, सिंगर का BTS वीडियो हो रहा वायरल

Ed Sheeran: शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ के लिए एड शीरन ने गाया हिंदी में गाना, सिंगर का BTS वीडियो हो रहा वायरल

November 3, 2026
Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

Florida Crash : फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 9 लोगों की मौत, आग का गोला बना प्राइवेट जेट

November 1, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

Ayushmann Khurrana Threat: आयुष्मान खुराना को मिला धमकी भरा ऑडियो, लॉरेंस गैंग के नाम पर मांगे करोड़ों रुपये

November 4, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India