Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP का पलटवार, सोनू के बाद अब ज्ञानचंद्र पासी को भी एनकाउंटर में किया ढेर

STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP का पलटवार, सोनू के बाद अब ज्ञानचंद्र पासी को भी एनकाउंटर में किया ढेर

बाराबंकी में पुलिस और UP STF ने दिनदहाड़े एक लाख के इनामी बदमाश ज्ञान चंद्र पासी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

by Vinod
21/05/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। कहीं अपराधी पुलिस की गोली से लंगड़े हो रहे तो कहीं यमलोक सिधार रहे। इसी कड़ी में बराबंकी पुलिस और यूपी एसटीएफ ने दिनदहाड़े एक लाख के इनामी बदमाश ज्ञान चंद्र पासी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मारे गए बदमाश पर 70 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। ज्ञानचंद ने खुद का गैंग बनाया हुआ था और अपराधी अपने साथियों के साथ लूट-हत्या और डकैती जैसे अपराधों को अंजाम दे रहा था। गोंडा में ज्ञानचंद ने एक कारोबारी की हत्या कर दी थी और तब से वह फरार चल रहा था।

पासी गैंग का सरगना ज्ञानचंद पासी गोंडा का रहने वाला है। मंगलवार की रात यूपी एसटीएफ को ज्ञानचंद पासी के बाराबंकी में छिपे होने की जानकारी मिली। बराबंकी पुलिस के साथ एसटीएफ ने रामनगर क्षेत्र के चौकाघाट इलाके म एक लाख रुपये के इनामी अपराधी ज्ञानचंद पासी को घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। जिस पर बदमाश ने एसटीएफ व पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ज्ञानचंद्र पर हत्या, डकैती और लूट समेत 70 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

एसटीएफ के अनुसार मंगलवार देर शाम इनपुट मिला था कि ज्ञानचंद बाराबंकी के रामनगर इलाके में छिपा हुआ है। जिसके पास एसटीएफ सक्रिय हुई और बुधवार शाम डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही के नेतृत्व में टीम ने चौकाघाट के पास घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। अस्पताल में उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल, एक राइफल,12 बोर की बंदूक बरामद की है। इस पूरे ऑपरेशन की डिप्टी एसपी धमेंद्र शाही के हाथों में थी। ज्ञानचंद को दबोचने के लिए डिप्टी एसपी पिछले कई दिनों से ऑपरेशन चलाए हुए थे।

RELATED NEWS

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

November 13, 2025
: Lucknow PGI area fraud queen Priyanka Singh FD scam

FD fraud scheme: लखनऊ से ‘ठग क्वीन’ गिरफ्तार, FD स्कीम के नाम पर करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

November 13, 2025

मारा गया बदमाश गोंडा जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव का निवासी है। साल 2002 में ज्ञान चंद्र पासी ने पूरे लाली गांव के लश्करी यादव की गोली मारकर हत्या की थी। यह उसका पहला मर्डर था। इस सनसनीखेज हत्या की गूंज उत्तर प्रदेश विधानसभा तक सुनाई दी थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस मामले को गंभीरता से लिया था, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ज्ञानचंद्र के भाई ननकू पासी को मुठभेड़ में मार गिराया था। 2016 में ज्ञान चंद्र पासी ने गोंडा में बालमाचार गांव के निवासी शिवकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। वर्ष 2020 में जेल में रहते हुए उसने भोलीलाल गांव के कृष्ण प्रताप सिंह को लेटर भेजकर फिरौती की मांग की थी।

ज्ञानचंद्र पासी के आतंक से करनैलगंज क्षेत्र लंबे समय से त्रस्त रहा है। 2020 में करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन जेल से छूटने के बाद उसने फिर से अपने गिरोह को सक्रिय कर दिया और वारदात करने लगा। 24 अप्रैल को पासी गैंग ने उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धन्नीपुरवा गांव के रहने वाले शिवदीन की हत्या कर दी थी। दरअसल, धन्नीपुरवा गांव में ही देवीदीन के घर में पासी गैंग डकैती करने घुसा था। आहट पाकर देवीदीन के छोटे भाई शिवदीन (22) की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाते हुए पीछा किया।

100 मीटर दौड़कर सोनू पासी उर्फ भुर्रे को पकड़ लिया। भुर्रे ने खुद को छुड़ाने के लिए कमर से तमंचा निकाला और गोली चला दी। गोली शिवदीन के सीने में लग गई। वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में शिवदीन को अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस वारदात में ज्ञानचंद्र पासी भी शामिल था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 20 मई को मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश सोनू पासी मार दिया गया था। सोनू बात के बजाए बंदूक चलाने में महारत हासिल की हुई थी।

दिन- रविवार। समय- रात 12ः15 बजे। गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश सोनू पासी उर्फ भुर्रे सनौली गांव के पास एक और वारदात की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ने के लिए उमरी-बेगमगंज, खोडारे पुलिस और एसओजी की टीमों ने इलाके में सर्च अभियान चलाया। रात 12ः15 बजे सोनू बिना नंबर की बाइक से जा रहा था। पुलिस ने उसे रोका तो उसने बाइक की स्पीड और बढ़ा दी। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। खुद को घिरता देख सोनू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली थानाध्यक्ष नरेंद्र राय की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली सोनू के सीने में लग गई। पुलिस गाड़ी से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलसर लाया गया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष उमरी-बेगमगंज नरेंद्र राय ने बताया, मुठभेड़ 12ः15 से 1ः00 बजे तक चली। इस दौरान आरोपी ने मुझ पर फायरिंग कर दी। गोली मेरे बुलेटप्रूफ जैकेट पर सीने के पास आकर लगी और जैकेट में फंस गई। सोनू पासी करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कदियापुर गांव का रहने वाला था।

Related Posts

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

STF ने माफिया और सरकारी सिस्टम के गठजोड़ पर की चोट, पकड़ी चोरी और ARTO समेत 11 पर दर्ज करवाई FIR

November 13, 2025
: Lucknow PGI area fraud queen Priyanka Singh FD scam

FD fraud scheme: लखनऊ से ‘ठग क्वीन’ गिरफ्तार, FD स्कीम के नाम पर करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश

November 13, 2025
UP STF

यूपी में डबल एनकाउंटर: एक लाख का इनामी आसिफ टिड्डा और 50 हजारी दीनू ढेर

November 11, 2025
कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

कौन है टॉयसन, जिसने ‘अतीक एंड कंपनी’ का करवाया खत्मा, जानें कानपुर की कचहरी से डॉन कैसे हुआ लापता

November 7, 2025
DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

November 7, 2025
मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

October 3, 2025
कौन था शंकर कनौजिया, जो लोगों की हत्या कर काट ले जाता था सिर, 1 लाख के इनामिया को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

कौन था शंकर कनौजिया, जो लोगों की हत्या कर काट ले जाता था सिर, 1 लाख के इनामिया को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

August 23, 2025
कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

कौन हैं यूपी STF के ‘सुपरकॉप’ DSP दीपक कुमार सिंह और धर्मेश कुमार शाही, जिन्हें मिला गैलेंट्री मेडल

August 15, 2025
यूपी STF ने ‘साइको किलर’ को एनकाउंटर में किया ढेर, कानपुर पुलिस ने लोहार पर रखा था 1 लाख का इनाम

यूपी STF ने ‘साइको किलर’ को एनकाउंटर में किया ढेर, कानपुर पुलिस ने लोहार पर रखा था 1 लाख का इनाम

June 30, 2025
मिलिए UP STF के जांबाज सुपरकॉप से, जिन्होंने गोली लगने के बाद भी Mukhtar Ansari के ‘अनुज’ को ठोका

मिलिए UP STF के जांबाज सुपरकॉप से, जिन्होंने गोली लगने के बाद भी Mukhtar Ansari के ‘अनुज’ को ठोका

March 30, 2025
Next Post
Monsoon 2025 early arrival in Kerala and north India weather impact

Weather update:केरल में मानसून जल्दी पहुंचने की उम्मीद,दिल्ली-NCR में तूफान और बारिश पर गर्मी से राहत की उम्मीद कम

Delhi-NCR

Delhi-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का कहर, राजस्थान में लू के आसार; पहाड़ी राज्यों पर भी मौसम की मार

Washington

Washington में यहूदी संग्रहालय के बाहर आतंकी हमला, इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत

POPULAR POST

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
Lucknow Diwali Market

Diwali Market : दीपावली से पहले लखनऊ के बाजारों को बड़ी राहत, साप्ताहिक बंदी खत्म; बिजली और ट्रैफिक के खास इंतजाम

November 1, 2026
Delhi Varanasi Bullet Train

Bullet Train : यूपी में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, दिल्ली से वाराणसी सिर्फ 3 घंटे 33 मिनट, आगरा-लखनऊ का सफर भी होगा आसान

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी  INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में आज होगी INDIA ब्लॉक की रैली और सिख मार्च, इन रास्तों पर जाने से बचे

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India