Friday, November 6, 2026 2:35 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » यूपी में दो लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार की महारोजगार योजना शुरू

यूपी में दो लाख युवाओं को मिलेगा रोजगार, योगी सरकार की महारोजगार योजना शुरू

उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं के लिए बड़ी सौगात लेकर आई है। योगी सरकार की नई योजना के तहत दो लाख युवाओं को अग्निशमन विभाग के माध्यम से प्रशिक्षित कर निजी संस्थानों में रोजगार दिलाया जाएगा। देश में यह पहला मॉडल होगा।

by Mayank Yadav
17/04/2025
Yogi govt

UP Rojgar Yojana 2025: नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार बड़ी राहत लेकर आई है। योगी सरकार इस साल एक ऐसी महारोजगार UP Rojgar Yojana 2025 शुरू करने जा रही है, जिसके तहत दो लाख से अधिक युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि यह योजना अग्निशमन विभाग के जरिए लागू की जाएगी और इसके लिए युवाओं को फायर सेफ्टी से संबंधित प्रशिक्षण देकर उन्हें निजी संस्थानों में नियुक्त कराया जाएगा। इस मॉडल को देश में पहली बार उत्तर प्रदेश में लागू किया जा रहा है, जिससे प्रदेश न सिर्फ रोजगार के क्षेत्र में बल्कि आपदा प्रबंधन में भी मॉडल राज्य बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अग्निशमन विभाग के जरिए होगी भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अग्निशमन विभाग ने इस योजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत प्रदेश के युवाओं को फायर सेफ्टी ऑफिसर और अग्नि सुरक्षा कर्मी के रूप में प्रशिक्षण दिलाकर उन्हें मल्टीप्लेक्स, अस्पताल, स्कूल, मॉल, बहुमंजिला इमारतों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में तैनात किया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से प्रदेश की आपदा प्रबंधन क्षमताएं भी बढ़ेंगी।

देश का पहला ऐसा मॉडल लागू करेगा यूपी

एडीजी अग्निशमन पद्मजा चौहान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा अधिनियम–2022 के तहत अब निजी भवनों में भी प्रशिक्षित अग्निशमन कर्मियों की नियुक्ति अनिवार्य की गई है। उत्तर प्रदेश इस व्यवस्था को लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। केंद्र सरकार के मॉडल फायर सर्विस बिल–2019 को अपनाकर प्रदेश सरकार ने यह अधिनियम तैयार किया है।

RELATED NEWS

No Content Available

प्रशिक्षण व योग्यता

इस UP Rojgar Yojana 2025 के तहत इच्छुक युवाओं को एक से चार सप्ताह तक का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद विभाग की ओर से प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा, जिसके आधार पर युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी। चयन के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास रखी जा सकती है, हालांकि इसके लिए अंतिम दिशानिर्देश जल्द जारी होंगे।

प्रशिक्षण की सुविधा उन्नाव के ट्रेनिंग सेंटर में दी जाएगी, जिसकी क्षमता 196 से बढ़ाकर 600 की जा रही है। साथ ही प्रदेश में क्षेत्रीय ट्रेनिंग सेंटरों की स्थापना भी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को योजना का लाभ मिल सके।

यूपी बना प्रेरणा का स्रोत

एडीजी चौहान ने बताया कि यूपी की अग्निशमन नियमावली–2024 अन्य राज्यों के लिए भी एक उदाहरण बन चुकी है। कई राज्य यूपी के इस मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं और इसे अपने यहां लागू करने की तैयारी कर रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि योगी सरकार की यह UP Rojgar Yojana 2025 न केवल रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बनेगी, बल्कि प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर भी अग्निशमन क्षेत्र में अग्रणी बनाएगी।

वाराणसी गैंगरेप केस में सनसनीखेज मोड़: पीड़िता के चैट से उलझा केस, SIT कर रही गहराई से जांच

Related Posts

No Content Available
Next Post
Delhi NCR weather update April 2025

Weather Update : Western Disturbance से दिल्ली NCR में 18 से 23 अप्रैल तक बदलेगा मौसम का मिजाज

Weather Update Today

Weather Update Today : यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत! अगले तीन दिन झमाझम बारिश और तेज़ हवाओं का धमाका

ustice B R Gavai new Chief Justice of India

Justice BR Gavai 14 मई को देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश बनेंगे, जानिए उनका अब तक का सफ़र

POPULAR POST

School Tragedy : 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, मुंह के बल गिरी क्लास में ही मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल

School Tragedy : 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, मुंह के बल गिरी क्लास में ही मौत, CCTV में कैद हुआ आखिरी पल

November 4, 2026
Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

Rising Stars : इंडिया A की टीम घोषित ,किसको मिली कमान,अभिषेक-वैभव की एंट्री; हर्षित राणा की भी वापसी

November 2, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
Dhanteras 2026 : धनतेरस पर खरीदारी का कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ? जानें 12 राशियों के लिए क्या खरीदना रहेगा मंगलकारी

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर खरीदारी का कौन सा मुहूर्त है सबसे शुभ? जानें 12 राशियों के लिए क्या खरीदना रहेगा मंगलकारी

November 5, 2026
Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

Flight Diversion : खराब मौसम ने रोकी उड़ान, 73 मिनट में लखनऊ एयरपोर्ट पर 4 विमान डायवर्ट, चीन से आ रही फ्लाइट भी शामिल

November 2, 2026

LATEST

India Immigration Rules 2026

Visa Rules : विदेशी नागरिकों के लिए नियम बदले, पाकिस्तान-बांग्लादेश से आए ग़ैर – मुस्लिम समुदायों पर क्या होगा असर?

November 6, 2026
Lucknow Youth Russian Army

Russia Army : रूस गया युवक कैसे पहुंचा युद्ध के मैदान में? बहन ने PMO से लगाई मदद की गुहार

November 6, 2026
: Census 2027 Self Enumeration

Census 2027 : नोएडा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, घर बैठे भरने होंगे सवाल; डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

November 6, 2026
PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Yojana : 35 हजार किसान दंपतियों की सम्मान निधि पर लगा ब्रेक, सालों से क्यों नहीं मिल रही किस्त?

November 6, 2026
Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364,  नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

Gurugram Pollution : गुरुग्राम की हवा हुई जहरीली, AQI 364, नहीं थम रहे निर्माण कार्य, आखिर कौन बढ़ा रहा प्रदूषण?

November 6, 2026
Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

Heart Attack : हंसते-खेलते स्कूल पहुंचा , क्लास में अचानक गिरा; इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India