Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » 2022 assembly election india which state » आज का दिन इन राशियों के लिए विशेष, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का दिन इन राशियों के लिए विशेष, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

by Web Desk
23/05/2022

मेष: आज आपका व्यवहार कुछ क्रोधी रहेगा, जिसके कारण परिवार के सदस्य भी आपके व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है व सदस्यों से बातचीत करते समय आपको वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। सायंकाल के समय आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना बनती दिख रही है, लेकिन यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं।

वृष: आज का दिन आपके सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा, क्योंकि यदि कोई कलह चल रही थी, तो वह पिताजी की मदद से समाप्त होगी। माता पिता के सहयोग से यदि आप किसी नए कार्य में विनिमय करेंगे, तो उसमें भी आप भरपूर लाभ अवश्य कमाएंगे, लेकिन आप अनावश्यक व्यय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिन पर नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश करेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। नौकर चाकरों का भी आपको भरपूर सुख मिलेगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में उच्च पद प्राप्ति के योग बना रहा है। नौकरी तथा व्यवसाय में आपको अपने साझेदारी के साथियों से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आज जीवनसाथी को आप शापिंग पर लेकर जा सकते हैं, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। रहन-सहन व खानपान का स्तर आपका बढे़गा। संतान से यदि आप किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, तो वह उसे पूरी मेहनत व लगन से करेंगे। यदि साले व बहनोई से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमे चुप रहना होगा।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

September 22, 2026
17 September 2026 Horoscope

Today Horoscope: 17 सितंबर को बन रहे कई शुभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और धन में होगा लाभ

September 16, 2026

कर्क: आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से भी कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा और आपको अपने किसी मित्र से भी कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। यदि आप किसी कार्य को लेकर निराशा हो रही थी, तो आपके मित्रों के सहयोग से आपका मनोबल और बढ़ेगा। रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपका कोई कानूनी संबंधित विवाद आपको थोड़ा परेशान करेगा, क्योंकि वह आगे के लिए टल सकता है।

सिंह: आज के दिन आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। अक्समात बड़ी मात्रा में धन हाथ लगने से आपका मनोबल और बढ़ेगा, लेकिन फिर भी आपको किसी को भला बुरा नहीं बोलना है। आपके मित्रों के सहयोग से आप किसी निवेश संबंधी योजना में धन का निवेश करेंगे, लेकिन आपको पेट संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए खान-पान पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा। दिन का कुछ समय परोपकार के कार्यों में भी व्यतीत करेंगे।

कन्या: आज का दिन आपके लिए उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपका आज कोई पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ जाएगा, जिसमें आपको जीत मिल सकती है, लेकिन विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता प्राप्त होगी, इसलिए उन्हें सावधान रहना होगा। आपको क्रोध करने से बचना होगा, नहीं तो आपके संतान भी आपके इस व्यवहार से परेशान हो जाएगी। सायंकाल के समय आपकी अपने भाइयों के सहयोग से कुछ पुरानी रंजिश समाप्त होगी। आपको आय के भी कुछ नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, जिन्हें आजमाकर आप अपनी आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकते हैं।

तुला: आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा, जो लोग नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिसके कारण वह कठिन कार्य को भी पूरा करने में सफल रहेंगे। अक्समात आपका अनियंत्रित खर्च बढ़ सकता है, जिसकी आपको चिंता होगी और आपको एक बजट प्लान करके चलना होगा। यदि आपकी इच्छा के विरुद्ध कोई कार्य करें, तो आपको उसे रोकना होगा, नहीं तो वह गलत हो सकता है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा।

वृष्चिक: आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को अंजाम दिया जाएगा, जिससे आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। व्यवसाय में आपका लम्बे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। माता का सहयोग व सानिध्य मिलने से आप हर कार्य में डटे रहेंगे व परेशानियों का भी डटकर सामना करेंगे, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उनको अपने साथी की बातें से कुछ निराशा होगी, जिसके कारण उनका विश्वास कम होगा। आपका कोई परिजन आपसे यदि उधार मांगे, तो आप उसे अवश्य दें।

धनु: आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। किसी संपत्ति को लेकर आपका अपने भाइयों से वाद-विवाद होगा, जिसमें आपको पिताजी से सलाह मशवरा लेना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई परेशानी आए, तो उसको भी आपको संयम रखकर बातचीत से ही निपटारा करना बेहतर रहेगा, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। आपका लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

मकर: आज आपकी राज्य व मान प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आपको भाग्य का साथ मिलने से आपके कार्यक्षेत्र में आ रही काफी समस्याएं हल होंगी और यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो आप उसे भी उतार पाने में सफल रहेंगे। आपके कुछ शत्रु आपके लिए कोई विरोध तो खड़ा करेंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। मन की इच्छा की पूर्ति होने के कारण आप अपने घर किसी पूजा पाठ या धार्मिक आयोजन को करा सकते हैं। आपके परिवार में आपको यश व कीर्ति दोनों प्राप्त होंगी। भाइयों से चल रहा बाद विरोध भी समाप्त होगा।

कुंभ: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिनको आपको समय रहते पूरा करना होगा, लेकिन आपको किसी भी मुश्किल परिस्थिति में क्रोध नहीं करने से बचना होगा, नहीं तो जीवनसाथी का भी आपसे कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन संतान को किसी नई नौकरी के लिए ऑफर आ सकता है, जिसमें आपको उन्हे तुरंत भेजना होगा। किसी वरिष्ठ सदस्य से आपको कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।

मीन: आज आपकी धर्म-कर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी, जिनमें आप कुछ धन भी व्यय करेंगे। आप अपने घर व मकान आदि के रखरखाव आदि में भी सुधार करेंगे। यदि आपको किसी संपत्ति व व्यवसाय में निवेश करने का मौका मिले, तो उसमे आपको निश्चिंत होकर निवेश करना होगा। आपके लिए भविष्य में भरपूर लाभ लेकर आएगा। किसी मित्र में रिश्तेदार का आगमन से आपके घर का खर्च बढ़ सकता है। विदेशों में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को जनसभाएं करने से लाभ मिलेगा।

(By: ABHINAV SHUKLA)

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

September 22, 2026
17 September 2026 Horoscope

Today Horoscope: 17 सितंबर को बन रहे कई शुभ योग, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और धन में होगा लाभ

September 16, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

September 12, 2026
UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

September 9, 2026
Today Horoscope: कहीं मिलेगी सफलता तो कहीं बरतनी होगी सावधानी, पढ़ें मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: कई राशियों के लिए सफलता और प्रगति के योग, कुछ को स्वास्थ्य व खर्च में बरतनी होगी सावधानी

July 14, 2026
इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

July 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

July 9, 2026
Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

July 9, 2026
Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

July 8, 2026
shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

July 8, 2026
Next Post

मोदी के स्वागत में जापान गूंजा जय श्री राम, भारतीय बोले- जो काशी को सजाए है, वो टोक्यो आए हैं

Coronavirus Update: कोरोना के 1,675 मामले आए सामने, 31 की हुई मौत

बैक टू बैक 9 फ्लॉप फिल्मों के लिए ट्रोल हुई धाकड़ कंगना रनौत

POPULAR POST

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

Azam Khan ED Arrest: जेल से बाहर आते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया, बेटे अब्दुल्ला पहुंचे घर

October 31, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026

LATEST

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

Family Cars : कितने की मिलेंगी 7-सीटर कारें, दिवाली से पहले ₹95 हजार तक की छूट… जानिए कीमत और EMI

October 31, 2026
CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

CNG Price Hike : यूपी में महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा में कितना पहुंचा भाव… उन्नाव में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी

October 31, 2026
Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

Nitrogen Gas :नाइट्रोजन भरवाना कितना फायदेमंद, क्या सच में बढ़ता है माइलेज , मिलती है बेहतर पकड़?

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India