रविवार, अगस्त 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Kanpur : अंग्रेजों द्वारा बनाएं गए पुल का क्या है इतिहास, जहां क्रांतिकारियों ने लिखी थी वीर गाथा

कानपुर नगर का डेढ़ सौ साल पुराना गंगा नदी पर बना हुआ पुल भले ही गिर गया हो ,लेकिन यह आजादी की लड़ाई और बहुत से ऐतिहासिक पलों का साक्षी रहा हैं। इस की खासियत यह थी कि यह डबल डेकर पुल था ऊपर वाहन चलते थे और नीचे पैदल और साइकिल सवार ।

by SYED BUSHRA
नवम्बर 26, 2024
in उत्तर प्रदेश
old ganga bridge
Share on FacebookShare on Twitter

Historic legacy of Kanpur’s old Ganga bridge – कानपुर में मंगलवार सुबह गंगा नदी पर बना 150 साल पुराना पुल का एक हिस्सा गिर गया। यह पुल अंग्रेजों के जमाने में बना था और आजादी की लड़ाई का गवाह रहा है। चार साल पहले इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन इसका ऐतिहासिक महत्व इसे खास बनाता है।

पुल का ऐतिहासिक महत्व

इस पुल का निर्माण 1875 में ईस्ट इंडिया कंपनी के इंजीनियरों द्वारा किया गया था। इसे बनने में 7 साल 4 महीने लगे। यह पुल कानपुर को लखनऊ और उन्नाव से जोड़ने के लिए बनाया गया था। उस समय यातायात के लिए यह एकमात्र मार्ग था। पुल पर ऊपर वाहनों का आवागमन होता था और नीचे पैदल और साइकिल सवार चलते थे।

RELATED NEWS

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

अगस्त 18, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026

क्रांतिकारियों पर फायरिंग का गवाह

यह पुल भारत की स्वतंत्रता संग्राम का हिस्सा रहा है। एक घटना में क्रांतिकारी गंगा नदी पार कर रहे थे, तभी अंग्रेजों ने पुल के ऊपर से उन पर गोलीबारी की थी। इस घटना ने इसे ऐतिहासिक रूप से और भी महत्वपूर्ण बना दिया।

पुल गिरने की वजह

पिछले कुछ सालों से पुल की स्थिति खराब हो रही थी। कानपुर आईआईटी ने अपनी जांच में इसे जर्जर घोषित कर दिया था और इसे खतरनाक बताया था। प्रशासन ने इसे बंद कर दिया था और दोनों छोर पर दीवारें खड़ी कर दी थीं। मंगलवार सुबह इसका 80 फीट लंबा हिस्सा गिरकर गंगा नदी में समा गया।
लाखों लोगों पर असर

पुल बंद होने से उन्नाव के शुक्लागंज में रहने वाले करीब 10 लाख लोग प्रभावित हुए। इस पुल को चालू करवाने के लिए कई प्रयास हुए, लेकिन पुल की कमजोर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इसे चालू कर पाना असंभव बताया।

सुरक्षा के लिए पूरी तरह बंद

पुल का निचला हिस्सा लोहे का और ऊपरी हिस्सा सीमेंटेड था। पुलिस और प्रशासन ने इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। इसके आसपास घूमने-फिरने वालों को भी रोका जा रहा है। पुल पर मौजूद बाकी दरारों की भी जांच की जा रही है।

एक गौरवशाली इतिहास

1875 में बने इस पुल ने एक सदी से अधिक समय तक लोगों की सेवा की। कभी रोजाना 1.25 लाख लोग इस पुल से गुजरते थे। आज यह पुल भले ही गिर गया हो, लेकिन इसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व हमेशा याद रखा जाएगा।

Tags: Kanpur Newslatest up news
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur Traffic Jam: कानपुर में मंगलवार सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हैलट पुल...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

कानपुर के यात्रियों के लिए 15 अगस्त से सार्वजनिक परिवहन में नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। झकरकटी बस अड्डे...

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

Jyoti Murder Case: कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका ज्योति...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
आइये जाने कौन सी है वो jobs जिनके  लिए  नहीं पड़ती डिग्री की ज़रूरत।

आइये जाने कौन सी है वो jobs जिनके लिए नहीं पड़ती डिग्री की ज़रूरत।

Home Guards

बाबा का नया नियम, अपराधियों के लिए बनेगा सितम... पीड़ितों को मिलेगा अपराधी का धन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist