शनिवार, सितम्बर 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IIT Kanpur की छात्रा के साथ ACP मोहसिन खान ने किया दुष्कर्म, CP के आदेश पर ‘इश्कबाज’ पर दर्ज हुई FIR 

आईआईटी कानपुर की छात्रा के साथ एसीपी मोहसिन खान ने किया दुष्कर्म, पुलिस कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश, जांच में पाए गए दोषी।

by Digital Desk
दिसम्बर 12, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। आईआईटी कानपुर की एक छात्रा ने कलेक्टरगंज एसीपी मोहसिन खान पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। छात्रा का आरोप है कि एसीपी आईआईटी से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं। तभी एसीपी से उसकी मुलाकात हुई। एसीपी के साथ फोन पर बातचीत होने लगी और उन्होंने प्यार के जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। मामले पर पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा और एसीपी अर्चना सिंह को जांच के आदेश दिए। दोनों महिला अधिकारी सिविल ड्रेस में आईआईटी पहुंचीं और छात्रा से पूछताछ की। जांच में एसीपी दोषी पाए गए। ऐसे में पुलिस कमिश्नर ने एसीपी के खिलाफ रेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिए हैं। साथ ही एसीपी को पद से हटा दिया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कलेक्टगंज में पदस्थ एसीपी मोहसिन खान आईआईटी कानपुर में साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे थे। तभी उनकी मुलाकात संस्थान की एक छात्रा से हुई। एसीपी ने छात्रा से दोस्ती की। फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। छात्रा का आरोप है कि एसीपी ने बताया था कि उनकी शादी नहीं हुई। उन्होंने शादी करने का वादा किया था। तभी एसीपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा को जब एसीपी के शादीशुदा होने की खबर लगी तो उसने पुलिस कमिश्नर से मिलकर शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए। जांच में एसीपी दोषी पाए गए। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है। एसीपी को लखनऊ हेडक्वार्टर में अटैच कर दिया गया है।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

दोनों के बीच था अफेयर

एसीपी ने इसी साल जुलाई में आईआईटी में एडमिशन लिया है। छात्रा फाइनल ईयर में है। उसकी उम्र 27 साल है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच अफेयर था। छात्रा को एक दिन पता चला एसीपी शादीशुदा हैं। तब दोनों के बीच झगड़ा हुआ। एसीपी ने छात्रा को इस बात पर राजी किया कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देंगे। परेशान मत हो। लेकिन, छात्रा नहीं मानी। उसने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। छात्रा की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में एसीपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी अंकिता शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। उसे एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना लीड कर रही हैं। टीम में एसीपी अभिषेक पांडे समेत 5 मेंबर होंगे।

2013 बैच के पीपीएस अफसर

मोहसिन खान 2013 बैच के पीपीएस अफसर हैं। लखनऊ में घर है। एक जुलाई, 2015 को उन्होंने सर्विस जॉइन की थी। कानपुर में 12 दिसंबर, 2023 से तैनात हैं। कानपुर में तैनाती के दौरान इसी साल एसीपी को 15 अगस्त पर डीजीपी ने सिल्वर मेडल दिया था। वह आगरा और अलीगढ़ में तीन-तीन साल तैनात रहे हैं। फिलहाल एसीपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसआईटी की टीम जांच कर रही है। एसीपी को कानपुर से बतौर एसीपी पद से हटा दिया गया है। उन्हें लखनऊ भेज दिया गया है।

Tags: ACP Mohsin KhanACP rapedFIR against ACP Mohsin Khaniit kanpurIIT student rapedKanpur News
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Astrology News:जल्द ही आने वाला साल का सबसे छोटा दिन, जाने क्या है इसका ज्योतिषीय महत्व

Astrology News:जल्द ही आने वाला साल का सबसे छोटा दिन, जाने क्या है इसका ज्योतिषीय महत्व

Toyota Urban Cruiser EV

Toyota Urban Cruiser Electric SUV से हटा पर्दा, जल्द ही भारतीय बाजार में होगी लॉन्च

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In