बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

37 लाख वर्ष से कानपुर में 1 ‘राजकुमारी’ कर रही महादेव की तपस्या, सुबह 4 बजे शिवलिंग पर चढ़ाती है 11 फूल

कानपुर देहात के बाणेश्वर मंदिर में सतयुग से राजकुमारी महादेव कर रही अराधना, मंदिर का 37 लाख वर्ष प्राचीन है इतिहास, हरदिन भक्तों का उमड़ता है जनसैलाब।

by Vinod
मार्च 13, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर को धार्मिक, आर्थिक और क्रांतिकारियों का शहर कहा जाता है। यहां पर सैकड़ों वर्ष प्राचीन देवस्थल हैं, जिसका जिक्र पुराणों में भी मिलता है। एक ऐसा ही शिवालय कानपुर देहात के बनीपारा गांव में है, जिसे बाणेश्वर शिव मंदिर के नाम से जाना जाता है। मंदिर में विराजमान शिवलिंग पर सतयुग से एक राजकुमारी सुबह के चार बजे सबसे पहले फूल चढ़ाती है और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद अदृश्य हो जाती है। आज तक किसी ने भी राजकुमारी को नहीं देखा। सुबह जब मंदिर के कपाट खोले जाते हैं तब शिवलिंग पर ताजे फूल और बेलपत्र चढ़े मिलते हैं।

बनीपारा गांव में विराजमान हैं बाणेश्वर

कानपुर देहात के बनीपारा गांव में करीब 37 लाख वर्ष प्राचीन शिवमंदिर है, जिसे बाणेश्वर के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि यह मंदिर महाभारतकालीन है। मंदिर के पुजारी चतुर्भुज त्रिपाठी बताते हैं कि ये मंदिर महाभारत काल से इस गांव में है और प्रलय काल तक रहेगा। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि सावन-शिवरात्रि पर लाखों भक्त आते हैं और बाणेश्वर बाबा के दर पर माथा टेकते हैं और मन्नत मांगते हैं। पुजारी बताते है कि आज भी मंदिर के जब कपाट खोले जाते हैं तो शिवलिंग में ताजे फूल-बेलपत्र चढ़े मिलते हैं। आज तक उस अदृश्य राजकुमारी को किसी ने नहीं देखा।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026

भगवान शिव की भक्त थीं उषा

मंदिर के पुजारी बताते हैं कि, राजा बाणेश्वर की बेटी ऊषा भगवान महादेव की अनन्य भक्त थी। उनकी पूजा करने वह इतनी तल्लीन हो जाती थी कि अपना सब कुछ भूलकर आधी-आधी रात तक दासियों के साथ शिव का जाप करती थी। बेटी की भक्ति को देखकर राजा शिवलिंग को महल में ही लाना चाहते थे ताकि उनकी बेटी को जगंल में न जाना पड़े और उसकी पूजा आराधना महल में ही चलती रहे। राजा बाणेश्वर ने इसके लिए घोर तपस्या की। राजा की तपस्या से प्रसन्न होकर भोलेशंकर ने उन्हें दर्शन दिए और वरदान मांगने को कहा।

शिवलिंग को जमीन पर रखना पड़ा

मंदिर के पुजारी आगे बताते हैं कि भगवान शिव की बात सुनकर राजा ने उनसे अपने महल में ही प्रतिष्ठित होने की प्रार्थना की। भगवान ने उनकी इस इच्छा को पूर्ण करते हुए अपना एक लिंग स्वरूप उन्हें दिया, किन्तु शर्त रखी कि जिस जगह वह इस शिवलिंग को रखेंगे, वह उसी जगह स्थापित हो जाएगा। शिवलिंग पाकर प्रसन्न राजा बाणेश्वर तुरंत अपने राजमहल की ओर चल पड़े। रास्ते में ही राजा को लघुशंका के लिए रुकना पड़ा। उन्हें जंगल में एक आदमी आता दिखाई दिया। राजा ने उसे शिवलिंग पकड़ने के लिए कहा और जमीन पर न रखने की बात कहीं। उस आदमी ने शिवलिंग पकड़ तो लिया, लेकिन वह इतना भारी हो गया कि उसे शिवलिंग को जमीन पर रखना पड़ा।

आज भी बाणेश्वर के नाम से मशहूर

मंदिर के पुजारी आगे बताते हैं, जब राजा बाणेश्वर वहां पहुंचे तो नजारा देख हैरान रह गए। उन्होंने शिवलिंग को कई बार उठाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जगह से नहीं हिला। अंततः राजा को हार माननी पड़ी और वहीं पर मंदिर का निर्माण कराना पड़ा, जो आज भी बाणेश्वर के नाम से मशहूर है। पुजारी बताते हैं कि मंदिर के बारे में मान्यता है कि सदियों से भोर के समय शिवलिंग पर 11 पुष्प, चावल और जल खुद-ब-खुद चढ़ जाता है। करीब 37 लाख वर्ष से अधिक पहले सतयुग में राजा बाणेश्वर की बेटी उषा यहां सबसे पहले पूजा करती थीं और आज भी वह ही सुबह पहर आकर शिव की अराधना करती हैं।

मेले की पुष्टि राजस्व अभिलेख में दर्ज

ग्रामीण बताते हैं कि कांवड़िए सबसे पहले लोधेश्वर और खेरेश्वर मंदिर में गंगाजल अर्पित करते हैं। इसके बाद बाणेश्वर मंदिर में जल चढ़ाकर अनुष्ठान को पूरा करते हैं। गांववालों की आस्था है कि सावन के सोमवार का व्रत रखने से सभी मुरादें पूरी होती हैं। नागपंचमी के दिन यहां एक बड़े मेले का आयोजन होता है, जिसमें देशभर के कांवाड़ियों की भीड़ जुटती है। पुजारी बताते हैं, यह एक बहुत प्राचीन मंदिर है और हर शिवरात्रि पर यहां पर 15 दिन का विशाल मेला का आयोजन होता है, जिस मेले को लेकर लाखों लोग दूर-दूर से आते हैं। इस मेले की पुष्टि राजस्व अभिलेख भी करते हैं जिसमें या मेला दर्ज है।

Tags: Baneshwar templeBanpara villagekanpurRajkumari Usha
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
kids safety on Holi

Parenting Tips: होली पर बच्चों का ध्यान रखना क्यों जरूरी है? इनकी सुरक्षा को हल्के में न लें वरना पछताएंगे

kidney health and care

World Kidney Day 2025: वर्ल्ड किडनी डे क्यों और कब मनाया जाता है,इसकी देखभाल क्यों है ज़रूरी?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist