शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अयोध्या की रामलीला का हुआ भूमिपूजन, 25 सितंबर से होगी रामलीला शुरू

by Web Desk
अगस्त 21, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या की रामलीला के तीसरे संस्करण का मंचन 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक किया जाएगा। सरयू नदी के किनारे अयोध्या के लक्ष्मण किले के प्रांगण में होने वाली इस सबसे बड़ी रामलीला का रविवार को भूमि पूजन विधिवत मंत्रोच्चार के बीच हुआ। कोरोनाकाल के बाद अयोध्या की रामलीला में बॉलीवुड कलाकारों के साथ इस बार तीन भाजपा सांसद अलग-अलग किरदार निभाएंगे तो वही दर्शक सामने बैठकर प्रत्यक्ष रूप में अयोध्या की रामलीला को देख सकेंगे क्योंकि पिछले 2 वर्षों से कोरोनावायरस के चलते दर्शकों को सामने बैठकर देखने की इजाजत नहीं थी । इसीलिए रामलीला के अध्यक्ष बॉबी मलिक दावा करते हैं कि इस बार विदेशों से भी बहुत सारे लोग अयोध्या की रामलीला देखने आएंगे ।

अयोध्या की रामलीला में इस बार आजमगढ़ के सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ लक्ष्मण के किरदार में दिखाई देंगे. तो वहीं अभिनेता से नेता बने मनोज तिवारी परशुराम, गोरखपुर के सांसद रवि किशन केवट राज की भूमिका में नजर आएंगे. अयोध्या की रामलीला में माता सीता का किरदार निभाने जा रही दीक्षा रैना भी भूमि पूजन कार्यक्रम में मौजूद थे जिन्होंने अयोध्या में माता सीता का किरदार निभाते समय चुनौतियों का जिक्र किया और कहा माता सीता ने जैसा संघर्ष किया वह शायद आज की औरतें नहीं कर सकती और उनका यह संघर्ष आखिरी समय तक था इसीलिए उन्हें लगता है कि माता सीता एक उदाहरण है महिलाओं के लिए और उनसे जो सीख मिलती है उसे मैं उनका किरदार निभाते समय अपने पास रखना चाहूंगी।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

सितम्बर 25, 2026

अयोध्या की रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी कहते हैं इस बार की रामलीला में जो सबसे खास बात है वह यह है कि पहली बार 3 भाजपा सांसद और भोजपुरी के सुपरस्टार इस रामलीला में भाग लेने वाले हैं दूसरी बात की कोरोना काल के के समय जहां लोग घर बैठकर रामलीला देखते थे वहां इस बार सामने बैठकर अयोध्या की रामलीला देख सकेंगे । इसीलिए इस बार विदेशों से भी लोग अयोध्या रामलीला देखने आएंगे इसके लिए वह उनसे संपर्क भी कर रहे है वहीं दर्शको की संख्या पिछली बार के अपने 22 करोड़ के रिकार्ड को तोड़ देगी।

अयोध्या के भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता कहते हैं की उनको इस बात की प्रसन्नता है कि उनकी इच्छा थी अयोध्या में इस तरह की रामलीला की जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पूरा किया पिछले वर्षों में कोविड वायरस का दौर था जिसके कारण लोगों ने टीवी और सोशल मीडिया के जरिए अयोध्या की रामलीला देखी थी इस बार दर्शकों की संख्या इससे कहीं अधिक होगी और लोग इस बार प्रत्यक्ष तौर पर भी अयोध्या की रामलीला देख सकेंगे यह सबसे अधिक प्रसन्नता की बात है ।

सूत्रो के मुताबिक 20 से 25 कलाकार आने वाले हैं निश्चित रूप से एक यह रामलीला ऐतिहासिक रामलीला होगी ।

Tags: ayodhyaAyodhya Ram TempleNews1IndiaRam Mandirramleela titleUP NewsUttar PradeshYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को...

Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने...

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने...

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

Next Post

Asia Cup 2022: श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, इस होनहार खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

Kagiso Rabada: टेस्ट क्रिकेट में रबाड़ा के नाम हुआ ये शानदार रिकॉर्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In