शुक्रवार, सितम्बर 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

World Environment Day पर होगा विशेष कार्यक्रम,लखनऊ में लॉन्च होगा बायोयुग ग्रीन कमांड-2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ में आयोजित होने वाले बायोयुग ग्रीन कमांड-2026 कार्यक्रम में बायोप्लास्टिक को बढ़ावा देने की बड़ी पहल शुरू की जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में उद्योग, रक्षा, शोध और पर्यावरण क्षेत्र के विशेषज्ञ बायोप्लास्टिक के उपयोग, निवेश और विकास की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे।

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

World Environment Day के अवसर पर 5 जून को लखनऊ छावनी के दिलकुशा लॉन में बायोयुग ग्रीन कमांड-2026 का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पारंपरिक प्लास्टिक के विकल्प के रूप में बायोप्लास्टिक को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत होगी। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

हरित विकास को मिलेगी नई दिशा

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को एथेनॉल हब बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में अब गन्ना आधारित उद्योगों से विकसित हो रहे नवाचारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जा रहा है। बायोप्लास्टिक को बढ़ावा देने की यह पहल सर्कुलर इकोनॉमी, जैव ऊर्जा और हरित औद्योगिक विकास को नई गति देने का प्रयास मानी जा रही है।

RELATED NEWS

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

अगस्त 30, 2026
Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

अगस्त 28, 2026

उद्योग, रक्षा और शोध जगत का संगम

कार्यक्रम का आयोजन बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड (बीसीएमएल) और लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड के संयुक्त प्रयास से किया जा रहा है। इसमें नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, रक्षा क्षेत्र के अधिकारी, शोध संस्थानों के विशेषज्ञ और पर्यावरणविद एक मंच पर एकत्र होंगे। कार्यक्रम में बायोप्लास्टिक के उत्पादन, निवेश संभावनाओं, बाजार विस्तार और इसके व्यापक उपयोग पर चर्चा की जाएगी।

दो महत्वपूर्ण पैनल चर्चाएं होंगी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में दो उच्चस्तरीय पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। पहली चर्चा “मैंडेट टू मार्केट: अनलॉकिंग द बायोप्लास्टिक्स वैल्यू चेन इन उत्तर प्रदेश” विषय पर होगी, जिसमें राज्य में बायोप्लास्टिक उद्योग के विकास और निवेश अवसरों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

वहीं दूसरी चर्चा “फ्रॉम मेस टू मिशन: बायोप्लास्टिक्स फॉर डिफेंस” विषय पर केंद्रित होगी। इसमें रक्षा क्षेत्र में बायोप्लास्टिक के उपयोग, अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरणीय लाभों पर विशेषज्ञ अपने विचार साझा करेंगे।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम

बायोयुग ग्रीन कमांड-2026 को पर्यावरण संरक्षण और टिकाऊ विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इससे न केवल प्लास्टिक प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी, बल्कि हरित उद्योगों और जैव-आधारित उत्पादों को भी बढ़ावा मिलेगा।

Tags: BioplasticsBioyug Green Command 2026Yogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

UP Development Projects

UP Development: योगी ने परियोजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को दिए सख्त निर्देश, जमीन अधिग्रहण से जनकल्याण तक पर फोकस

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन की बैठक में प्रदेश की प्रमुख विकास परियोजनाओं और...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Next Post
iPhone Update:  iOS 27 को लेकर आई बड़ी जानकारी,जानिए क्या आपका iPhone भी है लिस्ट में?

iPhone Update: iOS 27 को लेकर आई बड़ी जानकारी,जानिए क्या आपका iPhone भी है लिस्ट में?

PM Modi Record: भारतीय लोकतंत्र में नया अध्याय, 10 जून को मोदी बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड

PM Modi Record: भारतीय लोकतंत्र में नया अध्याय, 10 जून को मोदी बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist