शनिवार, सितम्बर 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बदमाशों ने दिनदहाड़े कानपुर की श्रेया सिंह को गोलियों से भून डाला, हत्याकांड के बाद इलाके के लोग खौफजदा

Kanpur student murder case: कानपुर के बिधनू में कक्षा 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी, एक को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ।

by Digital Desk
दिसम्बर 7, 2024
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र स्थित शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात से सनसनी मच गई। यहां अपने बाबा की दुकान के बाहर पर बैठी कक्षा 11वीं की छात्रा श्रेया सिंह (16) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवारवाले और पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गांव से एक युवक को पूछताछ के लिए उठाया।

दुकान पर बैठी छात्रा की हत्या

कानपुर के बिधनू थानाक्षेत्र के जामू गांव के रहने वाले विनय सिंह चंदेल अपनी पत्नी रेखा, बड़ी बेटी श्रेया सिंह (16) व बेटे रूद्र के साथ मकान की दूसरी मंजिल में रहते हैं। विनय वकील विशाल वर्मा की प्लाटिंग साइड में जॉब करने के अलावा अधिवक्ता के मुंशी भी हैं। विनय के छोटे भाई शुभम अपने परिवार के साथ घर की पहली मंजिल पर रहते हैं। घर के बाहर विनय के पिता अखिलेश्वर सिंह कपड़े की दुकान है। श्रेया परितोष इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। श्रेया बीते तीन से बीमार चल रही थी और इसी के कारण वह स्कूल नहीं गई। घर में मां रेखा व बाबा अखिलेश्वर, दादी निर्मला मौजूद थे। वहीं पिता विनय प्लाटिंग साइड गए हुए थे। चाचा शुभम पत्नी व बच्चों के साथ अपनी ससुराल गए थे।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026

डाक्टर्स ने घोषित किया मृत

मृतका के परिवारवालों ने बताया, शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे श्रेया दुकान में अकेली बैठी थी। बाबा अखिलेश्वर किसी काम से गए हुए थे। इसी बीच श्रेया को किसी ने गोली मार दी। पेट के ऊपरी हिस्से में गोली लगने से वह खून से लथपथ होकर दुकान में ही गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर हमलोग बाहर आए और श्रेया को लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। श्रेया के मर्डर की जानकारी उसके पिता को दी गई। विनय ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। एडीसीपी अंकिता सिंह, एडीसीपी महेश कुमार, एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।

315 बोर का तमंचा बरामद

छात्रा की हत्या के बाद मौके पर पहुंची फोरेंसिक के साथ ही डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर दुकान और घर की जांच की। इस दौरान घर की दूसरी मंजिल में बने कमरे में उन्हें काले रंग के बैग में 315 बोर देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुए। तमंचा की फोरेंसिक टीम ने जांच की, तो पता कि इस तमंचे से गोली नहीं चली है। श्रेया को 315 बोर के देसी तमंचे से गोली लगी है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि घटनास्थल की परिस्थितियां जिस तरह की नजर आ रही है, उससे हत्या की कम और ऑनर किलिंग का मामला ज्यादा प्रतीत हो रहा है।

पिता ने 3 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

पिता विनय ने पड़ोसी महेंद्र सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने डीसीपी साउथ को बताया कि वह दुर्जनपुर निवासी अधिवक्ता विशाल वर्मा की साइड पर काम करते हैं। पड़ोसी महेंद्र का अधिवक्ता विशाल से गांव की एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोप लगाया कि बीते रविवार को महेंद्र घर घुस आया और विशाल के यहां से नौकरी न छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद उसी रात उनके मोबाइल पर पत्नी रेखा से अभद्रता करते हुए गोली मारने की धमकी दी थी। इसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। विनय सिंह ने महेंद्र के साथ गांव के योगेश सिंह, अनुराग पर वारदात में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है।

जांच में जुटी पुलिस

मृतका श्रेया के घर के बाहर सीसीटीवी लगे हुए हैं, लेकिन वो पूरी तरह से बंद मिले। पुलिस के पूछने पर परिजनों ने बताया बीते महीने से घर के बाहर लगे सीसीटीवी खराब पड़े हैं। वहीं पुलिस ने गांव के कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। डीसीपी ने बताया कि श्रेया के पिता ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एक आरोपी युवक को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में हत्या, खुदकुशी और ऑनर किलिंग सभी बिन्दुओं पर जांच की जा रही है। शनिवार को श्रेया के शव का पोस्टमार्टम होगा।

हत्याकांड की उलझी गुत्थी

पुलिस सूत्रों की मानें तो छात्रा पड़ोस के एक युवक से बातचीत किया करती थी। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे असल वजह कोई और है। मौके से जो तमंचा बरामद हुआ है, उससे गोली नहीं चली। पुलिस सूत्र बताते हैं कि अगर बदमाशों ने छात्रा की गोली मारकर हत्या की तो मौके पर तमंचा क्यों छोड़ गए। इन्हीं सवालों का जवाब पुलिस तलाश रही है। बताया जाता है कि छात्रा के पिता पर भी कई मुकदमे दर्ज हैं। साथ ही घर का सीसीटीवी भी खराब था। बाह लगे कैमरे भी बंद थे। ऐसे में पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है। डीसीपी देरशाम तक गांव में ढेरा जमाए रहे है। एसीपी घाटमपुर भी छात्रा के घर पर रूके और जांच-पड़ताल की।

Tags: Bidhnu Murder CaseKanpur NewsKanpur PoliceMurder of student in BidhnuMurder of student in KanpurUP News
Share196Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Next Post
UP Weather

UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड का आगाज, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट, घने कोहरे की दी चेतावनी

home remedies for eye stye

Health tips : क्या आप बिलनी से परेशान हैं , कौन से घरेलू उपाय आपको देंगे दर्द और सूजन में तुरंत राहत?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In