रविवार, जुलाई 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गोली का जिक्र करते हुए बोले CM योगी आदित्यनाथ, SP की वास्तविक विरासत हैं मुख्तार-अतीक और खान मुबारक

सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अम्बेडकरनगर पहुंचे। वह कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।

by Digital Desk
नवम्बर 16, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव 2024
CM Yogi
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शुक्रवार को अम्बेडकरनगर पहुंचे। वह कटेहरी विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी धर्मराज निषाद के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने एकबार फिर समाजवादी पार्टी पर तीखा जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और खान मुबारक सपा की वास्तविक विरासत है। बीजेपी की सरकार आने के बाद अपराधी-माफियाओं की कमर तोड़ी गई। उन्होंने आगे कहा कि जो बेटी के साथ अत्याचार करेगा, उसे जहन्नुम में भेजा जाएगा।

दुष्कर्मी की जगह सिर्फ जहन्नुम में

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग गुमराह करने आएंगे, लेकिन ये बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले लोग है, इनको आगे नहीं बढ़ने देना है। अयोध्या में एक निषाद बेटी के साथ सपा के गुंडों ने कैसी घटना की। इसके बाद भी ये दलीलें दे रहे थे, बेटी तो सबकी होती है, बेटी के साथ कोई जुर्म करेगा तो हमारा संकल्प है कि उस दुष्कर्मी की जगह सिर्फ जहन्नुम में हो सकती है। हमारी सरकार पूरी मजबूती से उस परिवार के साथ खड़ी रही।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

राम भक्तों पर चलवाई थीं गोलियां

सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि, सपा वाले वहीं हैं जो अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलवाए थे। रामनगरी काररसेवकों के खून से लाल हुई थी। ये लोग कभी भी सनातन के पक्ष में बोले। राम मंदिर को लटकाए-अटकाए रखा ये लोग कभी भी महाराज सुहेलदेव के स्मारक पर नहीं जाते थे क्यूंकि इन्हें डर था कि मुस्लिम वोट बैंक खिसक न जाए। लेकिन हमने बहराइच में महाराज सुहेलदेव का भव्य स्मारक बनवाया। हमने भगवान राम और निषाद राज की मैत्री की 56 फीट ऊंची प्रतिमा बनवाई है।

भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, हम अपने पूर्वजों को जवाब दे सकें इसके लिए अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बनवाया। वहां भगवान राम का विराजमान होना हर किसी को गौरवान्वित करता है। हमारा एक ही कहना है कि जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं। हमारी प्रेरणा एक ही बात पर टिकी है, कि जाके प्रिय न राम-वैदेही, तजिये ताहि कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही।

‘कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान सीमाओं पर अतिक्रमण करता था हम आवाज उठाते थे, तो ये कहते थे कि आवाज न उठाओ संबंध खराब हो जाएंगे। पाकिस्तान घटना पर घटना को अंजाम देता था, हमारे जवान शहीद होते थे, निर्दोष नागरिक मारे जाते थे, लेकिन ये कुछ नहीं करते थे। 2014 के बाद स्थिति बदली है ये नया भारत है। हम किसी को छेड़ते नहीं, कोई छेड़ता है तो उसे छोड़ते नहीं हैं। अब देश में कहीं भी बम नहीं फटते। आतंकियों के आकाओं का पता है कि अगर गुस्ताखी की तो मोदी हैं, घर पर घुसकर मारेंगे।

यह भी पढ़ें : मेडिकल कॉलेज में हुआ भयानक हादसा, आग में झुलसा शिशु वार्ड, 10 बच्चों की गई जान, जारी है रेस्क्यु ऑपरेशन

विकास के साथ विरासत का सम्मान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धारा अब कभी वापस नहीं आएगी। कांग्रेस कहती है कि कश्मीर में हम इसे वापस लाएंगे। इसका मतलब है आतंकवाद की वापसी, जनता ऐसा नहीं होने देगी। आतंकवाद का खात्म करके रहेंगे। भारत को फिर से विकसित भारत के रूप में काम करेंगे। डबल इंजन की सरकार विकास भी कर रही और विरासत को सम्मान कर रही है। हम जीरो पावर्टी की दिशा में काम करेंगे यह अवध प्रांत की भूमि है।

‘जीरो पावर्टी को हम प्राप्त करेंगे’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, लोकसभा चुनाव पूरा होने के बाद आज विधानसभा के लिए हम यहां हैं। मैं केवल एक बात कहूंगा, आपने पीएम मोदी की एक ऐसी सरकार देखी है जो बिना रुके, बिना टिके विकास कार्य की है। कांग्रेस और सपा का इंडी गंठबंधन सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करता था। हम इसे खत्म करके रहेंगे। आज जरूरी है यूपी में डबल इंजन की सरकार विकास भी करा रही है। हमारी सरकार ने तय किया है कि जीरो पावर्टी को हम प्राप्त करेंगे।

‘बंटेंगे तो कटेंगे’ का गूंजा नारा

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, हम हर गरीब को सशक्त बनाएंगे। सभी को मकान, राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड मिलेगा। सभी घरों में बिजली पानी जाएगा। सबका साथ सबके विकास के साथ बिना भेदभाव के काम होगा। जनसभा के दौरान कटेंगे तो बंटेगा का नारा भी गूंजा। जय श्रीराम के जयकारे से पूरा इलाका सराबोर हो गया। सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। सीएम योगी ने सभी से एकजुट रहने की अपील की।

Tags: ambedkarnagarCM Yogi AdityanathUP By election 2024
Share197Tweet123Share49

Digital Desk

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

Uttar Pradesh News: दिल्ली आग हादसे के बाद सीएम योगी सख्त, यूपी में ऊंची इमारतों और होटलों की होगी विशेष जांच

by Sadaf Farooqui
जून 4, 2026

Uttar Pradesh: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हाल ही में लगी आग की घटना के बाद उत्तर...

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

गोरखपुर में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, ‘पहले कुटाई फिर इनकी कमर तोड़कर की सीधी’

by Vinod
नवम्बर 29, 2025

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर पहुंचे। वह गीडा के 36वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। सीएम योगी...

Next Post
Fitness Tips

Fitness Tips: क्या है वजन घटाने का सही तरीका, वॉक या ट्रेडमिल जाने एक्सपर्ट्स की राय

यूपी डिप्टी CM ब्रिजेश पाठक

'मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेजपत्ते जैसी.....',यूपी डिप्टी CM ने क्यों दिया ऐसा बयान, यहां समझे पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist