Sunday, November 1, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » उत्तर प्रदेश » 24 घंटे के अंदर सीएम योगी ने तीसरी बार दंगाइयों को दिया अल्टीमेटम, ‘गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर कटेगा नरक का टिकट’

24 घंटे के अंदर सीएम योगी ने तीसरी बार दंगाइयों को दिया अल्टीमेटम, ‘गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर कटेगा नरक का टिकट’

बलरामपुर में गरजे सीएम योगी, बरेली हिंसा के बाद दंगाईयों को दी चेतावनी, छांगुर को बताया राक्षस, गजवा-ए-हिंद को लेकर दिया अब तक का सबसे विस्फोटक बयान।

by Vinod
28/09/2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को बलरामपुर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने लोगों को करोड़ों की सौगातें दी। साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम योगी ने यहां बरेली बवाल पर 24 घंटे में तीसरी बार दंगाइयों को अल्टीमेटम दिया। उन्होंने कहा कि यूपी में अराजकता और दंगा करने वालों को जहन्नुम का टिकट दूंगा। गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर नरक का टिकट मिलेगा। भारत में उन महान आत्माओं के आदर्श चलेंगे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के दंगाईयों को खुला अल्टीमेटम दिया। कहा कि यूपी में ऐसा करने की हिम्मत की तो जहन्नुम का टिकट दूंगा। बरेली का हवाला देते हुए सबक लेने की नसीहत दी। उन्होंने छांगुर की कालनेमि राक्षस से तुलना करते हुए कहा कि विकास में बाधा डालने वाले राक्षसों का विनाश होगा। सपा और कांग्रेस के अराजकतत्वों से मिले होने की बात कही। सीएम योगी ने कहा कि बरेली में जिन्होंने हिंसा की उनका हिसाब-किताब होना शुरू हो गया है। दंगाईयों का ऐसा दंड मिलेगा, जिससे उनकी कई पीढ़ियां याद रखेंगी।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि कुछ लोग भारत में रहते हैं, लेकिन गजवा-ए-हिंद का नारा लगाकर देश के भीतर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत की धरती पर ये नहीं होगा। भारत की धरती महान आत्माओं की भूमि है। यहां उन महान आत्माओं के आदर्श चलेंगे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए अपना बलिदान दिया है। गजवा-ए-हिंद की कल्पना करना, इसके बारे में सपना देखना भी नरक का टिकट बन जाएगा। जो लोग ऐसी गतिविधियों में लगे हैं, वे कान खोलकर सुन लें। देर-सवेर उनका भी हश्र छांगुर जैसा ही होगा। भारत में गजवा हिंद नहीं चलेगा। यहां कानून का राज चलता है और आगे भी चलता रहेगा।

RELATED NEWS

Bareilly violence: कौन हैं मौलाना तौकीर रजा, जो कभी सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं की आंख के हुआ करते थे तारा

October 5, 2025
BDA ने पहले घन से मौलाना पर किया पलटवार, फिर 5 करोड़ के रजा पैलेस को कुछ ऐसे 6 घंटे तक रौंदते रहे 4 बुलडोजर

BDA ने पहले घन से मौलाना पर किया पलटवार, फिर 5 करोड़ के रजा पैलेस को कुछ ऐसे 6 घंटे तक रौंदते रहे 4 बुलडोजर

October 5, 2025

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि किसी को प्रदेश का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं हैं। कुछ लोग नए हथकंडे अपना रहे हैं। लेकिन, उन्हें याद रखना चाहिए कि हम उनकी सोच से कहीं ज़्यादा तैयार हैं। उन्हें वैसे ही पीटा जाएगा जैसे बरेली में पीटा गया। ये मूर्ख यह भी नहीं जानते कि आस्था के प्रतीकों का सम्मान किया जाता है। आस्था कोई चौराहे पर दिखाने की चीज नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग छोटे-छोटे बच्चों को ’आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर देकर समाज में अराजकता फैला रहे हैं। उन्हें यह एहसास भी नहीं कि उनकी अपनी ज़िंदगी तो बर्बाद हो ही चुकी है। अब वे इन बच्चों की ज़िंदगी भी बर्बाद करने पर तुले हुए हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि सरकार इस तरह की अराजकता को कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसे पहले ही बता दिया जाएगा कि हम बिना पूछे उसे नरक का टिकट दे देंगे। इससे पहले सीएम ने रविवार की सुबह देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी के दर्शन कर उनके पांव पखारे। इसके बाद आरती की। यहां से वह गोशाला पहुंचे। वहां पर गायों को चना… गुड़ और रोटियां खिलाकर गोसेवा की। इसके बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से बातचीत की। वह मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात करके बच्चों से भी मिले। बच्चों को टाफियां देकर उन्हें दुलार किया और खूब मन लगाकर पढ़ने को कहा।

इस दौरान मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, कालीबाड़ी मंदिर गोरखपुर के महंत रवींद्र दास भी मौजूद रहे। मंदिर से निकलने के बाद सीएम धूधुलपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने सरकारी योजनाओं पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ ही 826 करोड़ की 124 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज का उद्घाटन किया। 2047 में विकसित भारत के लिए आम लोगों से सुझाव भी मांगे। बताते चलें कि सीएम शनिवार की रात यहां पहुंचे थे। उस समय मंदिर में दर्शन करके विश्राम को चले गए थे। उन्होंने रात्रि विश्राम यहीं मंदिर में ही किया था।

Related Posts

Bareilly violence: कौन हैं मौलाना तौकीर रजा, जो कभी सत्ता पक्ष से जुड़े नेताओं की आंख के हुआ करते थे तारा

October 5, 2025
BDA ने पहले घन से मौलाना पर किया पलटवार, फिर 5 करोड़ के रजा पैलेस को कुछ ऐसे 6 घंटे तक रौंदते रहे 4 बुलडोजर

BDA ने पहले घन से मौलाना पर किया पलटवार, फिर 5 करोड़ के रजा पैलेस को कुछ ऐसे 6 घंटे तक रौंदते रहे 4 बुलडोजर

October 5, 2025
संगीत सोम ने ऐसे किया बरेली हिंसा के दंगाईयों का ‘ट्रीटमेंट’, ‘PDA’ को बताया पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी

संगीत सोम ने ऐसे किया बरेली हिंसा के दंगाईयों का ‘ट्रीटमेंट’, ‘PDA’ को बताया पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी

October 4, 2025
बरेली हिंसा पर योगी के मंत्री ने कर दिया एलान, ‘इतनी लाठियां बरसेंगी कि दंगा करना भूल जाएंगी दंगाईयों की सात पुश्ते’

बरेली हिंसा पर योगी के मंत्री ने कर दिया एलान, ‘इतनी लाठियां बरसेंगी कि दंगा करना भूल जाएंगी दंगाईयों की सात पुश्ते’

October 3, 2025
‘आई लव मोहम्मद’ पर छिड़े घमासान के बीच इकरा हसन का आया विस्फोटक बयान, जो सोशल मीडिया में उड़ा गर्दा

‘आई लव मोहम्मद’ पर छिड़े घमासान के बीच इकरा हसन का आया विस्फोटक बयान, जो सोशल मीडिया में उड़ा गर्दा

October 2, 2025

बरेली हिंसा पर पुलिस का बदलापुर, धड़ाधड़ गिरफ्तारी, गरजा बुलडोजर अब मौलाना के करीबी का हुआ एनकाउंटर

September 30, 2025
बरेली हिंसा के बाद CM योगी आदित्यनाथ का डबल अटैक, मौलाना की गिरफ्तारी के साथ ही दिए शूट एट साइट के आदेश

बरेली हिंसा के बाद CM योगी आदित्यनाथ का डबल अटैक, मौलाना की गिरफ्तारी के साथ ही दिए शूट एट साइट के आदेश

September 28, 2025
Maulana tauqeer raza khan

‘देश में दो तरह के कानून…’,IMC के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आखिर क्या दिया ऐसा बयान, जिससे देश में मचा बवाल

October 7, 2024
Next Post
PhD Admission 2025

अब PHD के लिए नहीं देना होगा नौकरी से त्याग, जानें क्या कहता है नया प्रोग्राम ?

फाइनल से पहले लीक हो गई सूर्या के ‘स्पेशल 11’ की सूची, PAK के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर किए गए ये 2  खिलाड़ी

फाइनल से पहले लीक हो गई सूर्या के ‘स्पेशल 11’ की सूची, PAK के खिलाफ टीम इंडिया से बाहर किए गए ये 2  खिलाड़ी

UP Poster

पोस्टर से पलटवार: योगी-अखिलेश-राहुल आमने-सामने, यूपी में ‘आई लव’ सियासत गरमाई

POPULAR POST

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

Azam Khan :जेल से बाहर आते ही ED ने फिर पकड़ा, बेटे अब्दुल्लाह आजम बोले- सबसे बड़ा कसूर हमारा नाम है

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026
Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

Israel Election : नेतन्याहू की राह रोकने के लिए विपक्ष का क्या है नया दांव, कैसे बदल जाएगा सत्ता का गणित?

October 31, 2026
WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

WTC Points Table : ऑस्ट्रेलिया को हराकर साउथ अफ्रीका ने छीनी जगह, भारत किस नंबर पर… कौन टॉप पर बरकरार

October 31, 2026
Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

Diwali Special Trains : त्योहार पर दिल्ली से अयोध्या जाना हुआ आसान, जानिए टाइमिंग और टिकट बुकिंग का तरीका

October 31, 2026
Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

Noida Encounter: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश अमन उर्फ माया त्यागी ढेर, 3 पुलिसकर्मी भी घायल

October 31, 2026

LATEST

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत! अब घर बैठे चेहरे से बनेगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट, सरकार ने शुरू किया महा अभियान

November 1, 2026
T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

T20 Records : किसने एक ही मैच में बनाए दो बड़े रिकॉर्ड, सूर्या को पछाड़ बने नंबर-1, अय्यर ने भी मचाया धमाल

November 1, 2026
Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

Odisha Flood : बाढ़-भूस्खलन से बिगड़े हालात, मुख्यमंत्री ने दिए बचाव अभियान तेज करने के निर्देश

November 1, 2026
World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

World Vegan Day: वीगन और शाकाहारी डाइट में क्या है अंतर? जानें क्या खाते हैं वीगन लोग और सेहत पर इसका असर

November 1, 2026
Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

Digital Gift: इस दिवाली कपड़े और परफ्यूम छोड़ें और अपनों को दें डिजिटल गिफ्ट कार्ड, जिससे वो चुन सके अपनी पसंद के तोहफा

November 1, 2026
Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

Job Fraud: नौकरी देने के नाम पर हो रही ठगी, जॉइनिंग से पहले पैसे मांगे तो समझ जाएं खतरे की घंटी

November 1, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India