मंगलवार, अगस्त 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

‘छोटा विकास दुबे कानपुर वाला’ का भौकाली अवतार, अजय ठाकुर ने गर्लफ्रेंड के कहने पर कर डाला ये कांड

Gangster Ajay Thakur: कानपुर का गैंगस्टर अजय ठाकुर जिलाबदर होने के बाद भी कारों के साथ शहर में हुआ दाखिल, मनाया गर्लफ्रेंड का बर्थडे।

by Vinod
जनवरी 14, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। बिकरू का गैंगस्टर विकास दुबे अब इस दुनिया में नहीं है। यूपी एसटीएफ ने शातिर अपराधी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया था, पर विकास की तरफ ही कानपुर के बर्रा का रहने वाले अजय ठाकुर अब जरायम की दुनिया का नया डॉन बन गया है। कुख्यात हिस्ट्रीशीटर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें वह ब्लैक लग्जरी कारों के साथ शहर में दाखिल होता है। कार में डॉन की गर्लफ्रेंड भी सवार होती है। गर्लफ्रेंड के कहने पर ‘बाहुबली’ अवतार का अजय रील बनाता है। फिर क्या था पुलिस हरकत में आती है और विलेन और उसे अरेस्ट कर जेल भेज देती है। अजय के अलावा पुलिस उसकी मां और बहन पर भी मुकदमा दर्ज किया है।

कौन है अजय ठाकुर

अजय ठाकुर कानपुर का हिस्ट्रीशीटर है। अपराधी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानाक्षेत्रों में 28 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। अजय ठाकुर ने एक घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। शातिर को दबोचने के लिए यूपी एसटीएफ, कानपुर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम लगी हुई थी। अजय पर 1 लाख रुपये तक का इनाम भी घोषित किया गया था। अजय ठाकुर के ऊपर लड़की का अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है। आरोप ये भी है कि अजय ने लड़की को उसका वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। इसी मामले को लेकर अजय ठाकुर के खिलाफ 307 के तहत केस भी दर्ज किया गया था। अजय ठाकुर के खिलाफ रेप के प्रयास का भी आरोप लगा है। अजय पर अपना दल की रैली में अपने गैंग के लड़कों के साथ हमला करने का भी केस दर्ज है।

RELATED NEWS

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

अगस्त 25, 2026
Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

अगस्त 18, 2026

काफिले के साथ शहर में दाखिल हुआ अजय ठाकुर

अजय ठाकुर को एसटीएफ ने दिल्ली से अरेस्ट कर जेल भेजा था। जमानत प रवह बाहर आया। 22 अक्तूबर 2024 को कानपुर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर की कोर्ट ने अजय ठाकुर को छह माह के लिए जिला बदर किया था। पुलिस ने आदेश 19 नवंबर को तामील कराया था। हालांकि छह महीने पूरे होने से पहले ही मंगलवार को अजय ठाकुर अपने साथियों के साथ काली रंग की गाड़ियों के काफिले के साथ निरालानगर ग्राउंड में दिखाई दिया। इसी काफिले में उसकी महिला मित्र भी बैठी हुई थी। अजय व उसके साथियों ने ग्राउंड में स्टंटबाजी करते हुए रील बनाईं। इसके बाद अजय ठाकुर ने उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड भी किया।

अजय ठाकुर को पुलिस ने किया अरेस्ट

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अजय ठाकुर को अरेस्ट करने के लिए बर्रा थानाक्षेत्र के जरौली फेस 1 स्थित उसके घर पर गई। टीम को देखते ही अजय घर में घुस गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले छज्जे से लटक कर आत्महत्या करने की धमकी दी। फिर पुलिस टीम पर पथराव करते हुए ईंट से खुद के सिर पर वार कर घायल कर लिया। इस बीच उसकी मां महालक्ष्मी व बहन अंजली ने महिला एसआई सुनीता यादव और हेड कांस्टेबल प्रतिमा सिंह से मारपीट करते हुए अभद्रता की। हालांकि पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया।

सुर्खियों में छाया अजय ठाकुर

पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर व उसकी मां और बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर प्राथमिक उपचार के बाद हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया। अजय ठाकुर को लेकर अब सोशल मीडिया में चर्चाएं तेज हैं। लोग उसे अब छोटा विकास दुबे कानपुर वाला के नाम से पुकारने लगे हैं। बताया जा रहा है कि अजय ठाकुर ने युवा लड़कों को गैंग से जोड़कर एक बड़ी फौज तैयार कर ली है। करीब दर्जनभर कारों के काफिले के साथ जिस तरह से वह शहर में दाखिल हुआ। डॉन ने अपना भौकाल दिखाया, उसके बाद अब चर्चाएं हैं कि अगर पुलिस ने शातिर पर कड़ा एक्शन नहीं लिया तो आने वाले दिनों में वह पुलिस के साथ आमलोगों का सिरदर्द बन जाएगा।

अजय ठाकुर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज

मामले पर पुलिस का कहना है कि, जिला बदर होने के बाद भी जिले में होने पर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। साथ ही पुलिस टीम पर हमला, आत्महत्या की कोशिश करने समेत अन्य गंभीर धाराओं में हिस्ट्रीशीटर और उसकी मां बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सूत्र बताते हैं कि अजय ठाकुर और उसके साथियों पर पुलिस बड़ा एक्शन ले सकती है। गैंग के अन्य सदस्यों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है।

Tags: Gangster Ajay ThakurKanpur News
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

Kanpur Candy loot: हाईवे किनारे एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट देख मची लूट, वायरल वीडियो से पुलिस में हड़कंप

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Expired Candy Viral video: कानपुर के पनकी इलाके में हाईवे किनारे पड़ी टॉफी और चॉकलेट को बटोरने के लिए लोगों...

Kanpur Traffic Jam

Kanpur Traffic: ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ी, हैलट पुल से मोतीझील तक भीषण जाम, 2 किमी सफर में लगे 30 मिनट, एंबुलेंस भी फंसी

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur Traffic Jam: कानपुर में मंगलवार सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार थम गई। हैलट पुल...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

Smart Travel: कानपुर से लखनऊ-प्रयागराज के लिए शुरू होंगी 15 नई AC ई-बसें जानिए कितना होगा किराया कितने हैं स्टॉप

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

कानपुर के यात्रियों के लिए 15 अगस्त से सार्वजनिक परिवहन में नया विकल्प जुड़ने जा रहा है। झकरकटी बस अड्डे...

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

Jyoti Murder Case: कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका ज्योति...

Next Post
BJP UP

BJP UP Mandal Adhyaksh: 750 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की, 400 की सूची रुकी, जानिए वजह

unnao news

Unnao News: उन्नाव में शख्स ने तोड़ा महाभारत कालीन शिवलिंग, मचा बवाल... वजह सुन हर कोई हैरान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist