शनिवार, अगस्त 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

छांगुर के बाद पकड़ा गया सरोगेट मदर गैंग का सरगना, लड़कियों का करते अपहरण फिर उन्हें बेचकर भरते थे तिजोरी

यह पूरा मामला एक संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों का अपहरण कर उन्हें निसंतान दंपतियों को सरोगेट मदर के रूप में बेच देता था।

by Vinod
जुलाई 22, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में देश के सबसे बड़े धर्मान्तरण रैकेट का यूपी एटीएस ने पर्दाफाश कर सनसनी मचा दी। शातिर छांगुर अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर हिन्दू लड़कियां का धर्म परिर्वतन करा उन्हें मुस्लिम बनाता था। छींगुर के तार विदेशों में भी फैले थे। आरोपी के संबंध पाकिस्तान की खूफिया एजेंसी आईएसआई से भी थे। इनसब के बीच सूबे में एक और बड़ी वारदात को पुलिस ने खुलासा किया है। गोरखपुर जिले के पिपराइच से अगवा की गई एक नाबालिग लड़की के मामले में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी है। जांच में सामने आया है कि लड़की की शादी के लिए नहीं, बल्कि उसे जबरन मां बनाने यानी सरोगेट मदर के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए सौदा किया गया था। इस खुलासे ने पूरे इलाके में हड़कंम मचा हुआ है।

यह पूरा मामला एक संगठित गिरोह से जुड़ा हुआ है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों से लड़कियों का अपहरण कर उन्हें निसंतान दंपतियों को सरोगेट मदर के रूप में बेच देता था। यह गैंग नाबालिग लड़कियों को पहले अगवा करता, फिर उन्हें बंद कमरे में रखकर मानसिक रूप से तैयार करता था। सौदा तय होते ही लड़कियों को राजस्थान जैसे राज्यों में भेज दिया जाता था। इस गैंग का मास्टरमाइंड मोहर्रम उर्फ राल है, जो महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के बुढाडीह गांव का रहने वाला है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गरीब और मासूम लड़कियों को जबरन सरोगेट मदर बनाने का खेल लंबे अरसे से यूपी, दिल्ली एनसीआर से लेकर राजस्थान के कोने-कोनें तक चल रहा था। मोहर्रम उर्फ राल ने इसे कारोबार के तौर पर तैयार किया। राल की गैंग में महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें लड़कियों के अपहरण का काम सौंपा गया था।

RELATED NEWS

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

अगस्त 29, 2026
Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

अगस्त 26, 2026

गोरखपुर पुलिस ने बताया कि पिपराइच से एक नाबालिग अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवारवालों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जांच में मोहर्रम उर्फ राल का नाम सामने आया। पिपराइच पुलिस ने 12 जुलाई की रात तिकोनिया जंगल में मोहर्रम उर्फ राल को घेर लिया और सरेंडर करने को कहा। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मोहर्रम उर्फ राल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसके कब्जे से अगवा की गई लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस की पूछताछ में नाबालिग लड़की ने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। पीड़ित लड़की ने पुलिस को बताया कि सरोगेट मदर बनाने वाला यह गैंग उसे मां बनने के लिए मानसिक रूप से तैयार कर रहा था। लड़की ने पुलिस को बताया कि उसे एक कमरे में बंद रखा गया। उसे पीटा गया। गंदी फिल्में दिखाई गई और सरोगेट मदर बनने को कहा गया। जब मैंने इंकार कर दिया तो मेरी आबरू लूटने का प्रयास किया गया। मूझे खाना भी नहीं दिया गया।

पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि सहजनवा की रहने वाली सरिता, दिल्ली के देवा गुर्जर और राजस्थान के सरवनपुरी के भाई ने मिलकर 15 मार्च को पिपराइच से नाबालिग लड़की की खरीद फरोख्त की थी। पीड़ितों से मिली सूचना के आधार पर यूपी पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। अब तक पुलिस राजस्थान के अजमेर जिले के गांधीनगर क्षेत्र से बागचंद जापति, हरमाड़ा के सरवनपुरी, आगरा के सन्नी और उसकी पत्नी राधा को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह गोरखपुर, महराजगंज, दिल्ली, आगरा और राजस्थान तक फैला हुआ है। अब पुलिस अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को छापे के दौरान पता चला कि कुछ महिलाएं बिना उनकी सहमति के सरोगेसी प्रक्रिया से गुजर रही थीं। महिलाएं मानसिक रूप से टूट चुकी थीं और कई को उनकी जिंदगी का भी अंदाजा नहीं था।

सरोगेट बनाने वाला यह गैंग गरीब तबके की कम उम्र लड़कियों को टारगेट करता था। उन्हें नौकरी, इलाज या शादी का लालच देकर अगवा किया जाता था। फिर डॉक्यूमेंट्स और पहचान छीनकर जबरन हार्मोनल इलाज और आईवीएफ की प्रक्रिया करवाई जाती थी। गैंग के सदस्य फिर उन दंपत्तियों की तलाश करते, जो माता-पिता नहीं बन सकते। जब दंपत्ति मिल जाते तो इन लड़कियों को बेचकर अपनी तिजोरी भरते। पुलिस की जांच में आया है कि अभी तक दर्जनों लड़कियों को आरोपियों ने सरोगेट मदर बनाया है। पुलिस अब उन दंपत्तियों की भी तलाश कर रही है, जिन्होंने पैसे देकर लड़कियों का खरीदा।

Tags: gorakhpur policeKingpin ArrestedSurrogate Mother GangUP News
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश की महिलाओं के लिए मुफ्त बस...

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Next Post
Women Safety: कहां लगेंगे AI फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम,महिला सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम

Women Safety: कहां लगेंगे AI फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम,महिला सुरक्षा के लिए सरकार का बड़ा कदम

चंदन और शेरू बाइक पर उल्टा बैठकर सीधे सिर में मारते थे गोली, पनपी दुश्मनी फिर एक डॉन की हत्या से खत्म हुई दोस्ती

चंदन और शेरू बाइक पर उल्टा बैठकर सीधे सिर में मारते थे गोली, पनपी दुश्मनी फिर एक डॉन की हत्या से खत्म हुई दोस्ती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist