बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

फतेहपुर के सदर अस्पताल में डॉक्टरों की बेरुख़ी से टूट गया एक पिता का संसार, नवजात की मौत पर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर संवेदनशील दिल को झकझोर कर रख दिया है। खागा कोतवाली के लाखीपुर गांव से आए एक मजदूर शाहरुख का नवजात बेटा अस्पताल में इलाज के अभाव में उसकी गोद में ही दम तोड़ बैठा।

by Gulshan
जून 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने हर संवेदनशील दिल को झकझोर कर रख दिया है। खागा कोतवाली के लाखीपुर गांव से आए एक मजदूर शाहरुख का नवजात बेटा अस्पताल में इलाज के अभाव में उसकी गोद में ही दम तोड़ बैठा। लेकिन जो बात सबसे ज्यादा इंसानियत को शर्मसार करती है, वो ये है कि बच्चे की नाज़ुक हालत के बावजूद अस्पताल में मौजूद किसी डॉक्टर या स्टाफ ने उसे छूने तक की ज़हमत नहीं उठाई।

फर्श पर बैठा शाहरुख अपने मासूम बेटे को सीने से लगाए बार-बार एक ही बात कह रहा था — “मैं मर जाता, लेकिन मेरे बच्चे को किसी ने हाथ नहीं लगाया।” यह दृश्य अस्पताल में मौजूद लोगों के दिलों को चीर गया, लेकिन जिनसे मदद की उम्मीद थी, उनका दिल नहीं पसीजा।

RELATED NEWS

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026
UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

सितम्बर 1, 2026

न डॉक्टर आए, न ऑक्सीजन, न इलाज 

शाहरुख अपने बीमार नवजात को लेकर फतेहपुर के सदर अस्पताल पहुंचा था। बच्चे की हालत बेहद गंभीर थी। परिवार की उम्मीद थी कि समय पर इलाज मिल जाएगा। लेकिन अस्पताल स्टाफ ने न बच्चे को देखा, न कोई प्राथमिक उपचार दिया और न ही ऑक्सीजन लगाई। परिवार वालों का आरोप है कि डॉक्टरों ने मानो जानबूझ कर लापरवाही बरती और बच्चे की सांसें गिनती की रह गईं।

बहन का रो-रो कर बुरा हाल, परिवार में मातम

शाहरुख की बहन अस्पताल में चीख-चीख कर रोती रही। आंखों के सामने अपने भतीजे को दम तोड़ते देखना एक ऐसा ज़ख्म है, जो शायद उम्र भर नहीं भर पाएगा। परिवार का आरोप है कि अगर समय रहते इलाज मिल जाता, तो बच्चा बच सकता था।

यह भी पढ़ें : अब सियार-लोमड़ी के हमले पर मिलेगा मुआवजा: यूपी सरकार ने किया…

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, लोगों में ग़ुस्सा

इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। हजारों लोग प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं — कि एक गरीब पिता की गोद में उसके बच्चे की मौत का जिम्मेदार कौन है? क्या सिर्फ जांच बिठा देने से इंसानियत लौटेगी?

कब जागेगी सरकारी अस्पतालों में इंसानियत?

यह मामला कोई पहला नहीं है, लेकिन हर बार की तरह सवाल वही हैं —

  • कब सुधरेंगे हमारे सरकारी अस्पताल?

  • कब डॉक्टर्स में फिर से इंसानियत जागेगी?

  • क्या एक मासूम की मौत का जवाब सिर्फ “जांच के आदेश” से दिया जा सकता है?

शाहरुख और उसका परिवार अब इंसाफ की गुहार लगा रहा है। लेकिन उनका विश्वास उस सिस्टम से उठ चुका है, जिसने उनके जिंदा बच्चे को सिर्फ इसीलिए मरने दिया क्योंकि वो गरीब था। यह मामला केवल एक बच्चे की मौत का नहीं है, यह उस व्यवस्था की मौत है, जिसमें इंसानियत सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी होनी चाहिए थी।

Tags: UP News
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Free Bus Travel

Free Bus Travel: यूपी में बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात, रोडवेज बसों में मिलेगा निःशुल्क यात्रा का लाभ,सीएम योगी आज करेंगे शुभारंभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 26, 2026

Free Bus Travel for Women:उत्तर प्रदेश में 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में...

Next Post
Ladli Behna Yojana

दिवाली से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा तोहफा, लाडली बहनों को हर महीने मिलेगी

Lucknow News

यूपी पुलिस ने आठ साल में 234 दुर्दांत अपराधियों को किया ढेर, मेरठ जोन रहा अव्वल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist