शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur Suicide: दरोगा ने किया परेशान तो युवक ने दी जान… आया बहन और जीजा का भी नाम

कानपुर में 28 वर्षीय दानिश खान ने बेगमपुरवा चौकी इंचार्ज माजिद अहमद, बहन अंजुम और जीजा सरताज की प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के सामने लेटकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में सभी के नाम दर्ज हैं।

by Mayank Yadav
नवम्बर 10, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Kanpur
Share on FacebookShare on Twitter

Kanpur Suicide: कानपुर के मीरपुर निवासी 28 वर्षीय दानिश खान ने शुक्रवार रात शिव नारायण टंडन सेतु के पास ट्रेन के सामने लेटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह कदम उठाने से पहले उसने चार पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने बेगमपुरवा चौकी इंचार्ज माजिद अहमद के साथ अपनी बहन अंजुम और जीजा सरताज अहमद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दानिश ने लिखा कि इन तीनों ने उसे झूठे मुकदमे में फंसाकर लगातार प्रताड़ित किया, जिससे वह तनावग्रस्त हो गया था। मामला सामने आने के बाद रेलबाजार थाने में परिजनों ने Kanpur पुलिस में तहरीर दी है। वहीं, डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार ने कहा कि सुसाइड नोट की जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

मामले की पृष्ठभूमि

दानिश के भाई लवी ने बताया कि दानिश अपने जीजा सरताज के साथ ट्रेडिंग का काम करता था, लेकिन दोनों के बीच कुछ समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते सरताज ने पत्नी अंजुम के माध्यम से नौ सितंबर को बाबूपुरवा थाने में कोर्ट के आदेश पर दानिश और उनकी मां रईशा बेगम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि 20 जुलाई को दानिश और उनकी मां ने अंजुम के घर से चार लाख रुपये और सोने के गहने चुराए।

RELATED NEWS

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

जनवरी 12, 2026
Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

जनवरी 7, 2026

Kanpur  पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप

लवी ने आरोप लगाया कि बेगमपुरवा चौकी इंचार्ज माजिद अहमद ने सरताज के साथ मिलकर दानिश को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। माजिद पर दानिश से एक लाख रुपये की मांग करने का भी आरोप है। माजिद ने कथित तौर पर दानिश को धमकी दी थी कि अगर वह पैसे नहीं देगा तो झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा। इन दबावों से तंग आकर दानिश ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया।

परिवार में गहरा शोक

दानिश के परिवार में मां रईशा बेगम, दो भाई लवी और फहीम, तथा दो बहनें नाजिया और अंजुम हैं। दानिश के पिता अब्दुल रफीक का पहले ही निधन हो चुका है, और दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। इस दुखद घटना से परिवार में शोक की लहर है। भाई लवी का कहना है कि दानिश ने सुसाइड नोट में तीनों के नाम लिखकर उन्हें प्रताड़ित करने की बात कही है।

डीसीपी श्रवण कुमार ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

यहां पढ़ें: ये कैसी दोस्ती ?, 3000 का हुआ था लेने-दन, कर्ज न चुका पानी पर चाकू गोदकर की हत्या

Tags: kanpursuicide note
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Kanpur, Unnao, Y-shaped bridge

कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले Y-आकार पुल को ₹730 करोड़ की मंजूरी, 10 साल का इंतज़ार ख़त्म!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 4, 2025

Kanpur Unnao Y-shaped bridge: कानपुर की वीआईपी रोड को उन्नाव की ट्रांसगंगा सिटी से सीधे जोड़ने वाली Y-आकार पुल परियोजना...

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

Kanpur : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मौलाना मदनी को सुनाई खरी-खरी, फिर SIR को लेकर कह दी बड़ी बात

by Vinod
नवम्बर 30, 2025

कानपुर। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य रविवार को कानपुर पहुंचे। यहां वह कई कार्योक्रमों में शामिल हुए। फिर मीडिया से...

Next Post
Kapil Sharma Show

Kapil Sharma Show : शो में हुई नवजोत सिंह सिद्धू की एंट्री, अर्चना पूरन की छीनी कुर्सी, खुशी से झूम उठी ऑडियंस

Kushinagar

विधायक के भाई की हत्या, गांव में भारी तनाव, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist