गुरूवार, अक्टूबर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kanpur News: थाने पहुंचे विधायक और पुलिस से की खुद को पीटने की मांग, जानिए क्या है मामला

कानपुर के फजलगंज थाने में समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई ने एक युवक की गिरफ्तारी के खिलाफ धरना दिया। उन्होंने पुलिस से युवक को छोड़ने की मांग की और कहा, "मुझको लाठी से मारो, लेकिन जब तक युवक को नहीं छोड़ोगे, मैं नहीं जाऊंगा।"

by Mayank Yadav
नवम्बर 8, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Kanpur
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

Kanpur News: फजलगंज थाने में समाजवादी पार्टी के विधायक अमिताभ बाजपेई का अडियल रवैया चर्चा का विषय बना हुआ है। मंगलवार को जब उन्हें क्षेत्र में एक युवक की गिरफ्तारी और लॉकअप में बंद किए जाने की जानकारी मिली, तो वह थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से युवक को छोड़ने की मांग करने लगे। इस पर जब पुलिस ने उनकी बात नहीं मानी, तो सपा विधायक थाने के भीतर ही धरने पर बैठ गए। साथ ही उन्होंने पुलिस से यह भी कह डाला, “मुझको लाठी से मारो, लेकिन जब तक युवक को नहीं छोड़ोगे, थाने से नहीं जाऊंगा।” उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे यह घटना सुर्खियों में आ गई।

फजलगंज थाना पुलिस (Kanpur) ने हाल ही में एक युवक को नशेबाजी और अराजकता फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था। युवक को थाने लाकर लॉकअप में बंद किया गया था और धारा 151 के तहत उसका चालान भी किया गया था। जैसे ही विधायक को इस गिरफ्तारी की जानकारी मिली, वह थाने पहुंचे और युवक को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ने की मांग करने लगे। जब थानाध्यक्ष ने युवक को छोड़ने से इंकार किया, तो सपा विधायक गुस्से में आ गए और थाने के भीतर ही धरने पर बैठ गए।

कानपुर :

फजलगंज थाने में धरने पर बैठे सपा विधायक अमिताभ बाजपेई

जनसंपर्क के समय कार्यकर्ता को पुलिस पकड़ के थाने ले आयी है

विधायक का कहना है कि कार्यकर्ता जनसंपर्क करवा रहा था

आरोप है कि पुलिस समाजवादी पार्टी के एक कार्यकर्ता को थाने ले आई,उसे छोड़ा नहीं जा रहा है… pic.twitter.com/kaBc4m0dsl

— News1India (@News1IndiaTweet) November 8, 2024

इस दौरान उन्होंने कहा, “जब तक युवक को छोड़ोगे नहीं, मैं यहां से नहीं जाऊंगा। आप लोग गुंडई कर रहे हो तो करो।” Kanpur पुलिस अधिकारियों ने बार-बार विधायक से धरने से उठने की विनती की, लेकिन वह अपनी मांगों को लेकर अडिग रहे। यह पूरा घटनाक्रम थाने के अंदर हो रहा था, और जब मीडिया को इसकी जानकारी मिली, तो रिपोर्टर्स भी थाने पहुंच गए। देखते ही देखते सपा विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यहां पढ़ें: Akhilesh on Yogi:’प्रतिशत 100 की 100 और ये हारेंगे 9 की 9′ सपा प्रमुख का भाजपा पर नया हमला

फजलगंज थानाध्यक्ष ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि विधायक ने किसी अपराधी को छुड़वाने के लिए हस्तक्षेप किया था। उनका कहना था कि युवक क्षेत्र में नशेबाजी और अराजकता फैलाने में शामिल था, इस कारण पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। हालांकि, सपा विधायक का आरोप था कि पुलिस बिना किसी ठोस कारण के युवक को पकड़कर थाने ले आई थी।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कानपुर जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और सपा विधायक के इस अनूठे प्रदर्शन को लेकर अब तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Tags: Amitabh BajpaiKanpur News
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
CM Yogi Visit Ghaziabad: गाजियाबाद में चुनावी हुंकार भरेंगे सीएम योगी

CM Yogi Visit Ghaziabad: गाजियाबाद में चुनावी हुंकार भरेंगे सीएम योगी

UP Weather

UP Weather: यूपी में कभी धूप तो कभी धुंध... जाने मौसम में हो रहे बदलाव की वजह

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In