Saturday, May 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

यूपी में बनने वाला है सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेसवे, जानें किस जिले को पहुंचेगा सीधा लाभ ?

उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण के प्रस्ताव को कैबिनेट से हरी झंडी मिल गई है। यह एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद के रास्ते होकर गुजरेगा।

by Gulshan
September 28, 2025
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई पहल के तहत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और गंगा एक्सप्रेस-वे को आपस में जोड़ने के लिए एक ग्रीन फील्ड लिंक एक्सप्रेस-वे के निर्माण की घोषणा की है। इस परियोजना को लेकर राज्य मंत्रिपरिषद ने प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। यह एक्सप्रेस-वे फर्रुखाबाद होते हुए निकलेगा और इसे इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) मॉडल के तहत छह लेन की चौड़ाई में तैयार किया जाएगा, जिसे भविष्य में आठ लेन तक विस्तार देने की योजना भी है।

यह परियोजना प्रदेश की सबसे महंगी सड़क अवसंरचना परियोजनाओं में से एक साबित हो सकती है। जहां गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की लागत लगभग 7300 करोड़ रुपये रही थी (91 किमी पर औसतन 80 करोड़ रुपये प्रति किमी), वहीं इस नए लिंक एक्सप्रेस-वे की अनुमानित लागत 7488.74 करोड़ रुपये है, जो 90.838 किमी की दूरी के लिए तय की गई है। इसका मतलब है कि प्रति किलोमीटर निर्माण लागत करीब 82 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है, जिससे यह अब तक का सबसे महंगा लिंक एक्सप्रेस-वे बनने की ओर है। इस प्रोजेक्ट से फर्रुखाबाद जिले को सीधे तौर पर विकास का लाभ मिलेगा।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

May 20, 2026
Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

May 19, 2026

कहां से होगी एक्स्प्रेस वे की शुरुआत ? 

प्रस्तावित एक्सप्रेस-वे की शुरुआत इटावा जिले के कुदरैल में स्थित आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होगी और इसका समापन हरदोई जिले के सयाइजपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर होगा। इस लिंक के जरिए न केवल आगरा-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेस-वे को आपस में जोड़ा जाएगा, बल्कि यह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे को भी गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने का काम करेगा, जिससे उत्तर प्रदेश में एक सशक्त और सुव्यवस्थित एक्सप्रेसवे ग्रिड तैयार होगी।

यह भी पढ़ें : फेमस पंजाबी गायक राजवीर जवंदा खेल रहे ज़िंदगी और मौत की जंग…

गौरतलब है कि इस परियोजना में केंद्र सरकार की कोई भागीदारी नहीं होगी और इसका निर्माण राज्य सरकार द्वारा पूरी तरह ईपीसी मॉडल के तहत कराया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए निविदा प्रक्रिया के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाएगा। परियोजना को 548 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और इसके बाद पांच वर्षों तक संबंधित एजेंसी द्वारा रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभाई जाएगी।

Tags: UP News
Share199Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

Uttar Pradesh के इस जिले में पेट्रोल-डीजल खरीदने के नियम बदले, प्रशासन ने लगाई रोक

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh : Firozabad में बढ़ते ईंधन संकट और पेट्रोल-डीजल की कालाबाजारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम...

Pratapgarh Truck Railway Track Incident

Pratapgarh Incident: फाटक बंद देखकर सिरफिरे चालक ने लिया खतरनाक फैसला, रेलवे ट्रैक पर दौड़ाया ट्रक, बड़ा हादसा टला

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

Pratapgarh Truck Incident: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। नीमा...

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

Kanpur Viral Video : किसने कहां ठाकुर हूं मैं, बैंक महिला कर्मचारी और ग्राहक के बीच विवाद का वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग तेज

by SYED BUSHRA
February 9, 2026

Kanpur Bank Viral Video Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा...

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
December 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

बाराबंकी में पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट से इलाके में मची अफरा तफरी , दो की मौत, कई लोग घायल

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Barabanki Firecracker Factory Blast: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टिकैतनगर...

Next Post
बरेली हिंसा के बाद CM योगी आदित्यनाथ का डबल अटैक, मौलाना की गिरफ्तारी के साथ ही दिए शूट एट साइट के आदेश

बरेली हिंसा के बाद CM योगी आदित्यनाथ का डबल अटैक, मौलाना की गिरफ्तारी के साथ ही दिए शूट एट साइट के आदेश

24 घंटे के अंदर सीएम योगी ने तीसरी बार दंगाइयों को दिया अल्टीमेटम, ‘गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर कटेगा नरक का टिकट’

24 घंटे के अंदर सीएम योगी ने तीसरी बार दंगाइयों को दिया अल्टीमेटम, ‘गजवा-ए-हिंद की कल्पना पर कटेगा नरक का टिकट’

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist