मंगलवार, अगस्त 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सीबीआई दफ्तर के बाहर एएसआई पर जानलेवा हमला, धनुष-बाण से किया वार, पूर्व रेलवे कर्मचारी ने लिया पुराना बदला,

लखनऊ में सीबीआई दफ्तर के बाहर तैनात एएसआई वीरेंद्र पर एक व्यक्ति ने धनुष-बाण से हमला कर दिया। बाण उनके सीने में जा धंसा। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

by Mayank Yadav
मई 23, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Lucknow
Share on FacebookShare on Twitter

Lucknow attack: लखनऊ में हजरतगंज स्थित सीबीआई दफ्तर के बाहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति ने वहां तैनात एएसआई वीरेंद्र पर अचानक धनुष-बाण से हमला कर दिया। हमलावर ने बाण सीधे वीरेंद्र के सीने में मारा, जिससे वह मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर एक पूर्व रेलवे कर्मी है, जिसे सीबीआई ने पहले ट्रैप किया था। इसी रंजिश में उसने यह खौफनाक वारदात अंजाम दी। पुलिस ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

#Lucknow :

CBI में तैनात एसआई वीरेंद्र पर धनुष बाण से वार

सीबीआई कार्यालय में धनुष बाण से वार

CBI कार्यालय में हुई घटना की पुलिस को मिली सूचना

सूचना पाकर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घायल एसआई वीरेंद्र का सिविल अस्पताल में इलाज जारी

CBI SI की तहरीर पर हजरतगंज थाने में… pic.twitter.com/4Ekf5zeDT6

— News1India (@News1IndiaTweet) May 23, 2025

RELATED NEWS

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026
Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

जुलाई 23, 2026

गेट पर खड़े थे एएसआई, अचानक हुआ हमला

यह सनसनीखेज वारदात मंगलवार दोपहर हजरतगंज की नवल किशोर रोड स्थित सीबीआई दफ्तर के पास हुई। एएसआई वीरेंद्र परिसर के गेट के पास खड़े थे, तभी अचानक एक बाण आकर उनके सीने में लगा। बाण लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। शुरुआत में लोगों को लगा कि कोई बच्चा खेल रहा होगा, लेकिन तभी सामने से एक व्यक्ति भागता दिखा, जिसे वहां मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

बाण का नुकीला हिस्सा था लोहे का, मौके पर हुआ खून से लथपथ

Lucknow हमले में इस्तेमाल किया गया बाण लोहे के नुकीले हिस्से वाला था, जिससे एएसआई वीरेंद्र को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर धनुष-बाण भी बरामद कर लिया है। फिलहाल एएसआई वीरेंद्र का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

सीबीआई से रंजिश बनी हमले की वजह?

Lucknow पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी रेलवे का पूर्व कर्मचारी है। सीबीआई ने कुछ साल पहले उसे घोटाले के आरोप में ट्रैप किया था, जिसके चलते उसकी नौकरी चली गई थी। तभी से वह सीबीआई अधिकारियों से रंजिश रखता था और इसी वजह से उसने यह हमला किया। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि अभी हमले की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जांच जारी, सुरक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल

इस घटना ने सीबीआई दफ्तर की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। धनुष-बाण जैसे हथियार के साथ व्यक्ति का परिसर के पास पहुंच जाना गंभीर चिंता का विषय है। फिलहाल Lucknow पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच भी जारी है।

IndiGo flight turbulence: पाकिस्तान ने मदद से किया इनकार, यात्रियों की जान जोखिम में पड़ी

Tags: lucknow
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

Lucknow Lift Accident: लखनऊ में निर्माणाधीन बिल्डिंग में बड़ा हादसा, 9वीं मंजिल से लिफ्ट गिरने पर चार मजदूर घायल

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Lucknow Lift Accident: राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी में गुरुवार को एक निर्माणाधीन इमारत में बड़ा हादसा...

Lucknow Night Safari

Lucknow Night Safari: सुप्रीम कोर्ट से मिली मंजूरी, कुकरैल में देश की पहली अर्बन नाइट सफारी का रास्ता साफ

by SYED BUSHRA
जुलाई 16, 2026

Lucknow Night Safari: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा...

UP Mango Festival 2026: लखनऊ में सजेगा आम का महाकुंभ, 800 से अधिक प्रजातियों का मिलेगा स्वाद

by SYED BUSHRA
जुलाई 2, 2026

Uttar Pradesh Mango Festival 2026: आम प्रेमियों के लिए राजधानी लखनऊ में एक खास आयोजन होने जा रहा है। गोमतीनगर...

Lucknow Monsoon Rain

Weather Update:लखनऊ में मानसून की धमाकेदार एंट्री, रिमझिम बारिश से बदला मौसम, गर्मी और उमस से मिली राहत,यलो अलर्ट जारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 1, 2026

Weather Update:राजधानी लखनऊ में गुरुवार सुबह मानसून ने आखिरकार दस्तक दे दी। तड़के से ही शहर के कई इलाकों में...

Next Post
अब PCB के PSL पर गिरी ‘नमो मिसाइल’, भारत के प्रहार से जमींदोज हुई हॉकआई और डीआरएस तकनीक

अब PCB के PSL पर गिरी ‘नमो मिसाइल’, भारत के प्रहार से जमींदोज हुई हॉकआई और डीआरएस तकनीक

End of Pakistan

आतंकवाद बनेगा पाकिस्तान के पतन का कारण, सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist