बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Meerut: जमानत पर आए हत्या आरोपी को मृतक के परिवार वालों ने घेरा, पास के घर में घुसकर बचाई जान, जानें पूरा मामला

by Anu Kadyan
जनवरी 27, 2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ में खरखोदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अलीपुर में पुरानी रंजिश के चलते सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां जेल से छूटकर आए हत्या आरोपी पर मृतक के परिवार वालों ने हमला बोल दिया। इस दौरान पीड़ित ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी पक्ष मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने पीड़ित पक्ष को हिरासत में ले लिया है।

क्या है पूरा मामला

यह मामला खरखोदा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम अलीपुर का बताया जा रहा है। जहां करीब 7 साल पहले दो पक्षों में मारपीट के दौरान गांव के ही रहने वाले युवक आसिफ की मौत हो गई थी। मृतक के परिवार वालों ने गांव के ही रहने वाले मुस्तकीम, फारुख, आरिफ, नवाब, उमरदीन, अनवर के खिलाफ खरखोदा थाना में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

7 साल की जेल काट कर मुस्तकीम करीब 5 माह पहले ही जमानत पर आया है। मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह मुस्तकीम बाइक से अपने ऑफिस पर ग्राम कुढ़ला निवासी अल्लादिया के साथ जा रहा था। इसी दौरान मृतक पक्ष के लोग रईसुद्दीन, जाहिद, परवेज, इंतजार, सावेज, अब्दुल रहमान, हसीन सहित आदि लोगों ने बाइक पर जाते समय मुस्तकीम और  उसके साथी को पकड़कर मारपीट करनी शुरू कर दी।

मुस्तकीम का आरोप है कि आरोपी उसे जान से मारने का प्रयास कर रहे थे। मुस्तकीम किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर एक मकान में घुस गया। इस दौरान मुस्तकीम ने मामले की जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी।

जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस

मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने पीड़ित को ही हिरासत में ले लिया। पीड़ित परिवार बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचा लेकिन गणतंत्र दिवस के चलते एसएसपी नहीं मिल पाए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपियों द्वारा मारपीट के दौरान मुस्तकीम गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर भी पुलिस ने मुस्तकीम को ही हिरासत में लिया हुआ है जबकि आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।

गांव में कुरैशी बिरादरी का सिर्फ एक ही मकान है

विवाद 2 बिरादरी के लोगों में है। गांव में कुरेशी बिरादरी के लोगों का एक ही मकान है। जबकि मृतक की बिरादरी के लोग भारी तादात में रहते हैं।

Tags: BAILMeerutMustakimNews1Indiasaved his life
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Next Post

Diabetes Fruit: डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है ये फल, ड्रैगन फ्रूट खाने से इन बीमारियों से मिल सकता है छुटकारा

Noida: 25 हजार के इनामी बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In