Saturday, June 27, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

यूपी में इस दिन देगा मानसून दस्तक, इन जिलों रहेगा ‘ड्राई डे’

by Web Desk
June 25, 2022
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

यूपी में 29 जून से 1 जुलाई के बीच मानसून दस्तक देने जा रहा है। मानसून आने के बाद भी यूपी के कई जिलों में जुलाई के महीने में बारिश की बहुत कम संभावना है। कुछ जिलों में तो केवल 11 दिन ही बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है।

मानसून आने के बाद यूपी में जुलाई, अगस्त, सितंबर में जोरदार बारिश होती है। इस बार जुलाई में बारिश कम होने की आशंका है। 14 जिलों में जुलाई में 21 दिन बारिश नहीं होने के आसार हैं।

RELATED NEWS

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

June 27, 2026
Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026

इन जिलों में रहेगा ‘ड्राई डे’

मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी के शामली, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, आगरा, मुज्जफरपुर समेत 14 जिलों में 19 से 21 दिन ड्राई डे रहेंगे। जुलाई में 19 से 21 दिनों तक बारिश नहीं होगी। बाकी के बचे 10 दिनों में बारिश होगी।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून में बारिश के दिन घट रहे हैं। क्लाइमेट चेंज इसका बड़ा कारण है। वहीं पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, बहराइच, श्रावस्ती, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सुल्तानपुर, वाराणसी, सोनभद्र, झांसी, बांदा और ललितपुर में 15 से 16 दिनों तक बारिश के आसार कम रहेंगे। बाकी दिनों में अच्छी बारिश की संभावना है।

लखनऊ में होगी सामान्य बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के अन्य जिले जैसे कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कानपुर देहात, एटा, हाथरस, कासगंज, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद जैसे जिलों में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। यहां सामान्य 17 से 19 दिनों तक बारिश नहीं होगी। इसके अलावा 11 से 12 दिनों तक बारिश होने के पूरे आसार हैं।

वर्तमान मौसम की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में कानपुर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। बांदा में तापमान 42.2 डिग्री रहा, वहीं कानपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जबकि यूपी में सबसे कम तापमान गोरखपुर का 36.5 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं पूरे यूपी में अब लू का असर पूरी तरह खत्म हो चुका है। हालांकि उमस ने लोगों को परेशान कर रखा है।

Tags: News1IndiaUttar Pradeshweather in upWeather News
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई  घायल

लखनऊ में मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, बालकनी गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, कई घायल

by SYED BUSHRA
June 27, 2026

Lucknow Muharram Balcony Collapse:उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना कस्बे में शुक्रवार को मुहर्रम जुलूस...

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Padma Awards 2026 Uttar Pradesh

Padma Awards 2026 में चमका उत्तर प्रदेश, चार हस्तियों को मिला देश का प्रतिष्ठित सम्मान, सीएम योगी ने दी बधाई

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Padma Awards 2026 Ceremony:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-2 में वर्ष 2026 के पद्म पुरस्कार...

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

UP के विश्वविद्यालयों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध, कुल्हड़ और जूट के थैले होंगे इस्तेमाल

by Sadaf Farooqui
June 23, 2026

Plastic Free Campus: उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूरी तरह...

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case

Supreme Court: भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में तत्काल सुनवाई की मांग खारिज, याचिकाकर्ता को रजिस्ट्रार के पास जाने का निर्देश

by SYED BUSHRA
June 22, 2026

Bharat Bhushan Tiwari Encounter Case: भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की...

Next Post

जुलाई में कर्मचारियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, केंद्र सरकार देगी 3 बड़े तोहफे

चाइनीज चोर बोला मैंने की है 3 करोड़ की चोरी, पुलिस ने वापस घर भेजा, कंपनी डायरेक्टर लगातार कर रहा शिकायत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist