शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पत्नी का अफेयर.. झगड़ा और साजिश, मुजफ्फरनगर में पति को कॉफी में मिलाकर पिलाया जहर

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 28, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Muzaffarnagar
Share on FacebookShare on Twitter

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने अपने पति को कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। इस घटना ने पति-पत्नी के रिश्ते पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है। पीड़ित पति अनुज शर्मा (26) इस समय मेरठ के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। पुलिस ने पत्नी पिंकी शर्मा उर्फ सना के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो साल पहले हुई थी शादी

RELATED NEWS

Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

जनवरी 15, 2026
मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

नवम्बर 26, 2025

मामला खतौली कोतवाली क्षेत्र के भायंगी गांव का है। अनुज शर्मा की शादी दो साल पहले गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के फरखनगर की रहने वाली पिंकी शर्मा से हुई थी। अनुज मेरठ के ग्लोबल अस्पताल में नौकरी करता है। शादी के कुछ महीनों बाद ही दोनों के बीच अविश्वास और शक की दीवार खड़ी हो गई। अनुज की बड़ी बहन मीनाक्षी शर्मा के अनुसार, पिंकी का शादी से पहले एक लड़के के साथ अफेयर था जो शादी के बाद भी जारी रहा। पिंकी उस लड़के से फोन पर घंटों बात करती थी जिसे लेकर अनुज और पिंकी के बीच अक्सर झगड़ा और मारपीट होती थी।

अफेयर का खुलासा.. रिश्तेदार से था संबंध

मीनाक्षी ने बताया कि एक दिन अनुज ने पिंकी (Muzaffarnagar) का मोबाइल छीनकर उसकी बातचीत और मैसेज देखें। चौंकाने वाली बात यह थी कि जिस लड़के से पिंकी बात करती थी वह उसका रिश्तेदार था- पिंकी के ताऊ की बेटी का बेटा, यानी उसका भांजा। अनुज ने जब पिंकी से इस बारे में पूछा तो उसने कहा कि शादी से पहले वह उससे प्यार करती थी लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। उसने दावा किया कि वह सिर्फ बात करती है और न कोई प्रेम है न दोस्ती।

काउंसलिंग के बाद भी नहीं सुधरे हालात

पिंकी ने अनुज के खिलाफ गाजियाबाद में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद गाजियाबाद के महिला थाने में दोनों की काउंसलिंग हुई। पुलिस ने एक हफ्ते साथ रहने की सलाह दी थी। इसके बाद अनुज पिंकी (Muzaffarnagar) को अपने घर ले आया लेकिन हालात नहीं सुधरे। मीनाक्षी का कहना है कि जब अनुज नौकरी पर जाता था पिंकी घर पर अकेले रहकर उस लड़के से वीडियो कॉल और मैसेज पर बात करती थी।

यह भी पढ़े: रामजीलाल सुमन मामले में मायावती ने सपा को घेरा, गेस्ट हाउस कांड की दिलाई याद

कॉफी में जहर.. खौफनाक साजिश का खुलासा

25 मार्च की शाम को पिंकी ने कथित तौर पर अनुज को मारने की नीयत से कॉफी में जहर मिलाकर पिला दिया। कॉफी पीते ही अनुज की हालत बिगड़ गई और उसे तुरंत मेरठ के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में रखा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मीनाक्षी ने आरोप लगाया कि पिंकी ने मेरठ हत्याकांड से प्रेरणा लेकर मेरे भाई को रास्ते से हटाने की साजिश रची। वह सारी बातें भूलकर उसे घर लाया था लेकिन उसने धोखा दिया।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अनुज की बहन मीनाक्षी की शिकायत पर खतौली पुलिस ने पिंकी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 123 (जहर देने का प्रयास) और 351(2) (आपराधिक कृत्य) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि पिंकी ने जहर कहां से हासिल किया और उसकी मंशा क्या थी।

इलाके में सनसनी.. रिश्तों पर सवाल

इस घटना ने मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में सनसनी फैला दी है। लोग हैरान हैं कि शादी जैसे पवित्र रिश्ते में इतना बड़ा विश्वासघात कैसे हो सकता है। मेरठ के हालिया हत्याकांड के बाद यह दूसरी घटना है जिसमें पत्नी पर पति की हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है। यह मामला न केवल परिवारों के लिए सबक है बल्कि समाज में रिश्तों की नाजुक स्थिति को भी उजागर करता है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फिलहाल अनुज की हालत पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Tags: Muzaffarnagar
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Muzaffarnagar

मुनादी कराकर पुलिस ने छीनी गैंगस्टर की 35 बीघा जमीन; अपराध से कमाई पाई-पाई का हिसाब शुरू

by Mayank Yadav
जनवरी 15, 2026

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ जारी 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक...

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

मुजफ्फरनगर से MP चन्द्रशेखर आजाद ने कर दिया बड़ा एलान, रोकेंगे चोट चोरी और EVM का ऐसे करेंगे ‘द एंड’

by Vinod
नवम्बर 26, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। आजाद समाज पार्टी ने मुजफ्फरनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर विशाल रैली का आयोजन किया।...

Muzaffarnagar

सामाजिक सुधार का संकल्प: Muzaffarnagar सर्वखाप पंचायत ने दहेज और मृत्यु भोज के खात्मे का किया आह्वान

by Mayank Yadav
नवम्बर 19, 2025

Muzaffarnagar Sarvkhaap Panchayat: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सोरम गाँव में आयोजित तीन दिवसीय सर्वजातीय सर्वखाप पंचायत मंगलवार को...

Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: फीस विवाद में छात्र की मौत के बाद भड़का आक्रोश, प्रिंसिपल समेत 6 पर केस

by Mayank Yadav
नवम्बर 10, 2025

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डीएवी पीजी कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र उज्जवल राणा (22) की...

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक लाख के इनामिया बदमाश मेहताब को...

Next Post
Thailand-Myanmar Earthquake Live: भूकंप से थाईलैंड में भीषण तबाही, बैंकॉक में 43 लोग लापता… पीएम मोदी ने जताई चिंता

Thailand-Myanmar Earthquake Live: भूकंप से थाईलैंड में भीषण तबाही, बैंकॉक में 43 लोग लापता... पीएम मोदी ने जताई चिंता

अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

अतीक अहमद जेल में था और पत्नी शाइस्ता हो गई प्रेग्नेंट, जानिए किस शख्स के बेटे की मां बनी लेडी डॉन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist