शुक्रवार, सितम्बर 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

प्रयागराज एसटीएफ की बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी बदमाश समीर दबोचा गया!

एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम की इस सफलता की सराहना करते हुए उनकी हौसला अफजाई की है और कहा है कि अपराध के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

by Gulshan
जून 3, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News : उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने प्रयागराज में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी समीर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, समीर कर्नलगंज थाना क्षेत्र में दर्ज एक पुराने डकैती के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। काफी समय से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहा समीर आखिरकार एसटीएफ की पकड़ में आ ही गया। मंगलवार को एसटीएफ की टीम ने उसे प्रयागराज के दूरदर्शन केंद्र के पास से धर दबोचा।

एसटीएफ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, समीर प्रतापगढ़ जिले के कोहडौर थाना क्षेत्र के गांव सुम्हा तिवारीपुर खुर्द का निवासी है। समीर एक सक्रिय आपराधिक गिरोह का हिस्सा था, जिसमें वासिद अली, शेबू, मोहम्मद सलीम और शक्ति सिंह जैसे शातिर अपराधी भी शामिल थे। इस गिरोह का सरगना शहनशाह नामक अपराधी है, जो समीर के ही गांव का रहने वाला है। यह गिरोह लंबे समय से डकैती, लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता आ रहा था।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

मनमोहन पार्क में हुई थी बड़ी डकैती

पुलिस ने बताया कि 16 अगस्त 2022 को गिरोह के सरगना शहनशाह ने समीर से संपर्क किया और प्रयागराज के मनमोहन पार्क चौराहा कटरा में एक सरिया की दुकान को लूटने की योजना बनाई। समीर और उसके साथी कई दिनों तक दुकान की रेकी करते रहे। वारदात को अंजाम देने के लिए समीर और शेबू ने मिलकर एक अपाचे बाइक चुराई और उसकी नंबर प्लेट बदल दी। फिर 17 अगस्त को हथियारों से लैस होकर सभी बदमाश दुकान पहुंचे, दुकान मालिक प्रियंक कुमार गुप्ता और उसके भतीजे मनी गुप्ता को धमकाया और 6 लाख रुपये लूट लिए।

यह भी पढ़ें : इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार, केजरीवाल की AAP का चौंकाने वाला फैसला…

इसके बाद सभी आरोपी प्रतापगढ़ फरार हो गए और लूट की रकम आपस में बांट ली। इस मामले में गिरोह के अधिकांश अपराधी पहले ही पकड़े जा चुके हैं या कोर्ट में आत्मसमर्पण कर चुके हैं। लेकिन समीर अब तक फरार था। एसटीएफ को जब मुखबिर के जरिए उसकी मौजूदगी की पक्की जानकारी मिली तो निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समीर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी से अपराधी गिरोह को बड़ा झटका

एसटीएफ अधिकारियों का कहना है कि समीर की गिरफ्तारी से इस संगठित गिरोह की कमर टूट गई है। गिरोह द्वारा प्रयागराज और प्रतापगढ़ में की गई वारदातों से व्यापारी वर्ग में दहशत थी। कई दुकानदार तो रात में ताला लगाने के बाद बार-बार जांच करते थे। पुलिस ने अब लोगों को आश्वस्त किया है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। यह गिरफ्तारी एसटीएफ द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। एसटीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस उपलब्धि के लिए टीम की सराहना करते हुए कहा है कि अपराध के खिलाफ यह सख्त मुहिम आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Tags: UP News
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Kamal Haasan

कमल हासन को कर्नाटक हाई कोर्ट ने फटकारा, कहा- 'आहत न करें भावनाएं'

Noida News

नोएडा में थार का कहर, तेज रफ्तार ने युवक को रौंदा, हालत नाज़ुक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In