Thursday, May 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

5 लोगों की मौत से दहला प्रयागराज, हत्या या आत्महत्या ! मौत की पहेली को सुलझाने में जुटी UP Police

by Web Desk
April 16, 2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, प्रयागराज
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज के खागलपुर गांव में पति-पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई। मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

क्या है पूरा मामला ?
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (Prayagraj) जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। जहां महिला और उसके तीन बच्चों की बेरहमी से किसी धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। तो वहीं पति का शव बाथरूम में फंदे पर लटका मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मरने वालों में पति-पत्नी और उनकी तीन बेटियां शामिल हैं।

RELATED NEWS

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

May 21, 2026
Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

May 21, 2026

कहां के रहने वाले थे मृतक ?
मूल रूप से कौशाम्बी के कोखराज का रहने वाला राहुल तिवारी खगालपुर में किराए के मकान में रहता था और पशुओं को खरीदने-बेचने का काम करता था। पुलिस के मुताबिक, पत्नी प्रीति (38) और तीन बच्चों माही, पोहू और पीहू के शव बेड पर पड़े मिले। उनकी गला काटकर हत्या की गई है। तो वहीं, पति राहुल तिवारी(42) का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच
पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। एक तरफ पुलिस को शक है कि पति ने ही अपने परिवार की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली है और वहीं दूसरी तरफ पति का ससुराल पक्ष से जमीन को लेकर भी विवाद था। जिस कारण पुलिस के शक की सुई राहुल के सालों पर भी घूमती है। बहरहाल जो भी है पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने के लिए सात टीमों का गठन किया है। जो सभी साक्ष्यों को एकत्रित करने में जुटी है।

सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश
वहीं, इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्षता के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी प्रयागराज की घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि- ‘इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उस पर सख्त कार्रवाई होगी। अगर कोई विपक्ष का नेता भी है और उन्हें बचाने की कोशिश करेगा तो बचा नहीं पाएगा’।

Tags: Crime Newscrime news hindimurderNews1IndiaPrayagrajPrayagraj NewsUttar PradeshYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Gomtinagar Express Murder Case

Mystery Solved: गोमतीनगर एक्सप्रेस में मिली लाश का खुलासा, क्यों पिता ने बेटी की हत्या कर शव ट्रेन में रखा

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Gomtinagar Express Murder Case:बिहार के छपरा से लखनऊ आने वाली गोमतीनगर एक्सप्रेस में सिर कटी लाश मिलने के बाद हड़कंप...

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh में भीषण गर्मी पर अलर्ट, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

by Sadaf Farooqui
May 21, 2026

Yogi Adityanath ने उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए अधिकारियों को...

Ebola Virus Advisory India

India on Alert: इबोला वायरस को लेकर भारत अलर्ट, एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई निगरानी, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

by Kirtika Tyagi
May 21, 2026

India on Alert Over Ebola Virus: इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है।...

Uttar Pradesh Road Safety Rules

Road Safety in UP: प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने को सरकार सख्त, स्टंटबाजी, ओवरलोडिंग, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

by SYED BUSHRA
May 21, 2026

Yogi Government Gets Tough on road accident: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

Uttar Pradesh के सभी कॉलेजों में लागू होगी यूनिफॉर्म, छात्राओं के लिए शुरू होंगे कई नए कोर्सेस

by Sadaf Farooqui
May 20, 2026

Uttar Pradesh में उच्च शिक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और...

Next Post

बच्चों की तलाश में बाहर निकली थी लक्ष्मी, दंगों के दिन से है लापता

Delhi Capitals के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट हुए कोरोना संक्रमित

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist