सोमवार, अगस्त 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

छठे चरण से जुड़ी उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा, सीएम योगी समेत तमाम दिग्गज चुनावी मैदान में आजमाएंगे किस्मत

by Zeeshan Farooqui
मार्च 2, 2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव, नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

नोयडा: यूपी विधानसभा चुनाव के अब सिर्फ दो ही चरण बचे हैं लेकिन इन दो चरणों में ऐसे उम्मीदवार हैं जो राजनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण हैं। छठा चरण तो सभी दलों की प्रतिष्ठा से जुड़ा हुआ है क्योंकि इसमें बीजेपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सपा-बसपा और कांग्रेस के तमाम बड़े नेता चुनाव मैदान में हैं। योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर बीजेपी यूपी चुनाव लड़ रही है, जो गोरखपुर की शहर सीट से चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में 57 सीटों के लिए मतदान होगा जिसमें बीजेपी, सपा, कांग्रेस और बसपा के कई बड़े चेहरों की परीक्षा होनी है।

छठे चरण में दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

छठे चरण में नेता प्रतिपक्ष और सपा के दिग्गज रामगोविंद चौधरी के अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और बसपा विधानमंडल के अध्यक्ष उमाशंकर सिंह की सीट पर भी इसी चरण में मतदान होना है। सभी की नजर फाजिलनगर पर भी टिकी है, क्योंकि योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य इस बार सपा से मैदान में उतरे हैं। इन सभी की परीक्षा होनी है।

RELATED NEWS

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

अगस्त 9, 2026
Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

अगस्त 8, 2026

गोरखपुर शहर सीट से योगी आदियत्यनाथ

यूपी चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर हैं जबकि सपा ने उनके सामने सुभावती शुक्ला को उतारा है जो एक ब्राह्मण चेहरा है जिसके दम पर सपा सवर्णों को लुभाने की कोशिश कर रही हैं। बसपा ने मुस्लिम मतों में सेंधमारी के लिये ख्वाजा शम्सुद्दीन को उतारा है, हालांकि इस सीट पर बीजेपी काफी मजबूत मानी जा रही है क्योंकि गोरखपुर बीजेपी का गढ़ रहा है।

बांसडीह सीट से सपा के रामगोविंद चौधरी

बलिया की बांसडीह से सपा के राम गोविंद चौधरी लगातार दो बार से 2012 व 2017 से चुनाव जीतते आ रहे हैं। रामगोविंद की राह में रोड़ा अटकाने के लिए बीजेपी ने केतकी सिंह को उतार दिया है, जिन्होंने 2017 में बीजेपी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चौधरी को ऐसी टक्कर दी थी कि वह महज 1687 वोटों से ही जीत पाए थे। इस बार केतकी के साथ बीजेपी का मजबूत संगठन और मोदी-योगी का प्रभाव भी है।

रसड़ा सीट पर बसपा के उमा शंकर

बलिया की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार दो बार से बसपा के उमा शंकर चुनाव जीत रहे हैं। लेकिन इस बार उमाशंकर की प्रतिष्ठा का सवाल है, तो बीजेपी के लिए भी ये किसी चुनौती से कम नहीं है। बलिया की सिकंदरपुर सीट से बीजेपी अब तक सिर्फ एक बार 2017 में चुनाव जीती है। सपा इस सीट पर तीन बार चुनाव जीत चुकी है। बीजेपी के सामने जीत बरकरार रखने की चुनौती है। इसके अलावा कुशीनगर की फाजिलनगर सीट भी सपा के लिए महत्वपूर्ण है। यहां सपा ने बीजेपी के बागी स्वामी प्रसाद मौर्य को उतारा है। अब यह सीट सपा और बीजेपी दोनों की प्रतिष्ठा से जुड़ गई है।

तमकुहीराज सीट से कांग्रेस के अजय कुमार लल्लू

इसी तरह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू कुशीनगर की तमकुहीराज सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनके लिए चुनौती इसलिए हैं क्योंकि इस सीट के साथ पडरौना की तमाम सीटों पर कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह का काफी प्रभाव माना जाता है और आरपीएन अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

इन बड़े नेताओं की भी कड़ी परीक्षा

बलिया सीट से बीजेपी ने प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह को उम्मीदवार बनाया है, जबकि यहां से मौजूदा विधायक और राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला को नई सीट बैरिया से उतार दिया है। इस फेरबदल में विधायक सुरेंद्र सिंह का टिकट काट दिया गया। सुरेंद्र सिंह अब वीआईपी प्रत्याशी के रूप में बीजेपी को चुनौती दे रहे हैं। इसके अलावा देवरिया की पथरदेवा सीट से कृषि मंत्री व बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, सिद्धार्थनगर के बांसी सीट से स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, गोरखपुर के खजनी से उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान, बलिया की फेफना सीट से खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी, सिद्धार्थनगर की इटवा से बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. सतीश चंद्र द्विवेदी, बलिया की बैरिया सीट से ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, गोरखपुर के चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र से पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, की प्रतिष्ठा भी इस बार दांव पर है।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022UP Election 2022Up Election News in Hindiup election news updateYogi Adityanath
Share197Tweet123Share49

Zeeshan Farooqui

Related Posts

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

Har Ghar Tiranga: CM योगी ने कहा- राष्ट्रगान और ‘वंदे मातरम्’ का अपमान मंजूर नहीं, तिरंगे को बताया देश की शान

by Sadaf Farooqui
अगस्त 9, 2026

Har Ghar Tiranga: लखनऊ में रविवार को 'हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा' अभियान के तहत बीजेपी की ओर से तिरंगा यात्रा...

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक  होगी पढ़ाई

UP Madarsa News: योगी सरकार करेगी मदरसा शिक्षा कानून में बड़ा बदलाव, अब केवल इसी डिग्री तक होगी पढ़ाई

by Sadaf Farooqui
अगस्त 4, 2026

UP Madarsa News:  उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम में बड़ा संशोधन करने की तैयारी में...

UP Assembly Monsoon Session

UP Assembly: मानसून सत्र की शुरुआत, सीएम योगी बोले- 9 साल में 6 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

UP Assembly : उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो गया। सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री...

Yogi Adityanath on India China America

India Economy: भारत की बढ़ती ताकत पर सीएम योगी का बड़ा बयान, चीन-अमेरिका को लेकर कही बड़ी बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 31, 2026

India China America Competition: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की वैश्विक स्थिति, चीन, अमेरिका और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Next Post

दहेज़ की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की हत्या, ससुराल पक्ष हुआ फरार

बेटे को बचाने पहुंचे पिता की हुई हत्या, जिम में गाने बजाने को लेकर हुआ था विवाद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist