गुरूवार, अक्टूबर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर राम गोपाल यादव का विवादित बयान, जातिसूचक टिप्पणी से मचा बवाल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की नायिका विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक टिप्पणी की है जिसके बाद वह विवादों में घिर गए हैं।

by Akhand Pratap Singh
मई 15, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
UP News
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने ऑपरेशन सिंदूर की नायिका विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर जातिसूचक टिप्पणी की है जिसके बाद वह विवादों में घिर गए हैं। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लेकर राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार राम गोपाल यादव ने एक सभा को संबोधित करते हुए भारत-पाकिस्तान तनाव और 7 मई 2025 को शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। अपने भाषण में यादव ने विंग कमांडर व्योमिका सिंह का नाम गलती से दिव्या सिंह बताया और कहा, “उनके बारे में किसी को कुछ मालूम नहीं कि वो कौन हैं।”

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

राम गोपाल यादव का विवादित बयान

राम गोपाल यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा, “व्योंमिका सिंह हरियाणा की हैं…।” इसके साथ ही उन्होंने एयर मार्शल एके भारती को पूर्णिया का यादव बताया और दावा किया कि ऑपरेशन से जुड़े तीनों लोग पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) सेगमेंट से थे। उन्होंने आगे कहा, “एक को गाली दी गई क्योंकि उन्हें लगा कि वह मुस्लिम है एक को राजपूत (UP News) समझा गया, इसलिए कुछ नहीं कहा गया और तीसरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।”

Watch: Samajwadi Party MP Ram Gopal Yadav says, “…They didn’t even know who Vyomika Singh was or what her caste is, nor did they know about Air Marshal A.K. Bharti. Otherwise, they would’ve hurled abuses at them too. Let me tell you — Vyomika Singh is a ‘Jatav Chamar’ from… pic.twitter.com/Zj4n7VhKc4

— IANS (@ians_india) May 15, 2025

आगे अपने बयान में यह भी कहा, “पाकिस्तान मान नहीं सकता। जब सीजफायर हुआ तो सबके दिमाग में यह था कि पाकिस्तान मानेगा ही नहीं। रोजाना आतंकी मारे जा रहे हैं। ये सब पाकिस्तान से आ रहे हैं। ये लोग तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं ये सब केवल चुनाव के लिए करते हैं। जो वहां लड़ रहे थे, क्या वो बीजेपी के लोग थे? लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी को इनके मंत्री गाली देते हैं। हाई कोर्ट ने एफआईआर का आदेश दिया है।”

यह भी पढ़े: मिर्जापुर के बेटे ने ब्रिटेन में किया भारत का नाम रोशन, वेलिंगबोरो में ली मेयर पद की शपथ

केंद्रीय मंत्री ने राम गोपाल पर साधा निशाना

राम गोपाल यादव के इस बयान पर केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने तीखा हमला बोला है। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए वर्मा ने कहा, “पूरी दुनिया ने भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के अधिकारियों व जवानों की बहादुरी और साहस को देखा है। उनकी वीरता की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ नेतृत्व में ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। यह पूरे देश के लिए गर्व का क्षण था और दुनिया ने भारत की ताकत देखी। लेकिन इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद भी कुछ राजनीतिक दल इसका राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रहे हैं।”

राम गोपाल यादव के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने उनकी टिप्पणी को सेना के सम्मान के खिलाफ बताया है। कुछ ने इसे जातिवादी और सांप्रदायिक करार देते हुए सपा सांसद की माफी की मांग की है। वहीं सपा के कुछ समर्थकों ने यादव के बयान को संदर्भ से बाहर निकालकर पेश करने का आरोप लगाया है।

Tags: Ram Gopal YadavUP News
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Nexus Select CityWalk

एमपी की पहली मेट्रो में फ्री सफर का मौका! जानिए कौन से रूट पर चलेगी मेट्रो

UP News

सीएम योगी का रामगोपाल यादव पर वार, कहा- 'सेना की वर्दी 'जातिवादी चश्मे' से नहीं देखी जाती'

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In