मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कानपुर मेट्रो के कौन हैं वह 4 अदृश्य पहरी, जो अंधेरे में बना लेंगे वीडियो और कुछ इस तरह से पकड़ेंगे ‘विलेन’

भूमिगत kanpur मेट्रो स्टेशन में लगाए गए हैं अत्याधुनिक कैमरे, जो अंधेरे में भी बना लेंगे वीडियो, हर संदिग्धों पर रखेंगे नजर, लावारिस वस्तु देखते ही कंट्रोल रूम को देंगे जानकारी।

by Vinod
मार्च 27, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। कानपुर में मेट्रो का जाल बिछाया जा रहा है। आईआईटी से लेकर मोतीझील तक छुक-छुक दौड़ रही है और अब इसका दायरा बढ़ने जा रहा है। आने वाले दिनों में कनपुरिए चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और सेंट्रल तक मेट्रो से सफर कर सकें। चार किलोमीटर लंबे चुन्नीगंज-नयागंज भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के चप्पे-चप्पे पर वीडियो एनालिटिक्स सुविधा से लैस सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को देख तत्काल स्टेशन कंट्रोलर सहित अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना देंगे। इसके साथ ही अंधेर में ये वीडियो भी बना लेंगे और संदिग्ध की तस्वीर को कैद कर कंट्रोमरूम तक पहुंचाएंगे।

इंटलीजेंट कैमरों से लैस

कानपुर मेट्रो का काम बहुत तेजी से हो रहा है। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो चलाने की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। इस रास्ते में आने वाले पांच स्टेशन जमीन के नीचे हैं, चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज और कानपुर सेंट्रल। इन स्टेशनों पर सारी मशीनें और सिस्टम लग चुके हैं। टिकट लेने की मशीन (एएफसी) भी चालू हो गई है। इसके अलावा मेट्रो स्टेशनों को चार तकनीकि के इंटलीजेंट कैमरों से लैस किया है। ये कैमरे स्टेशन पर देरतक पड़ी लावारिस और संदिग्ध वस्तुओं को सेंसर से पहचानेंगे और उसके हर एंगल से वीडियो बनाकर सीसीटीवी कैंट्रोलरूम को भेजेंगे। कंट्रोल रूम में जीपीएस लोकेशन के साथ फुटेज आने शुरू होंगे और सुरक्षा कंट्रोलरूम में अलार्म बजने पर तुरंत सुरक्षाकर्मी पहुंचेंगे।

RELATED NEWS

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

अगस्त 10, 2026
Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

जुलाई 2, 2026

क्लीयर फुटेज रिकार्ड करेगा

साफ्टवेयर और एआई की मदद से इन कैमरों के सेंसर काम करेंगे। हर स्टेशन पर 45 कैमरें इंस्ट्रॉल किए गए हैं। हर मेट्रो ट्रेन में 12 कैमरों से निगरानी की जा रही है। कैमरों के सेंसर को एआई साफ्टवेयर से प्र्रोग्राम किया गया है। मेट्रो स्टेशन के कॉनकोर्स, प्लेटफार्म समेत किसी भी जगह पर एक निर्धारित अवधि तक ज्यादा देर तक रखी लावारिस वस्तु को पहचान लेगा और स्क्रीन पर सूचित करता रहेगा। 360 डिग्री पर घूमने वाला कैमरा लोकेशन जूम करेगा। इन्फ्रारेड तकनीक से ये कैमरा अंधेरे के साथ ही कम रोशनी में क्लीयर फुटेज रिकार्ड करेगा। लावारिस बैग के पास कोई इंसान नहीं है तो उसे सेंसर सबसे पहले ट्रैक कर सिंग्नल कंट्रोलरूम को देगा।

सेंट्रल सिक्योरिटी रूम में प्रसारित होगा

उत्तर प्रदेश मेट्रो के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने बताया कि मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो चलाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। इस रास्ते पर हवा और तापमान को नियंत्रित करने वाले सिस्टम, बिजली की तीसरी रेल, आग से बचाव के उपकरण, लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सभी ज़रूरी सुविधाएं लगा दी गई हैं। कुछ दिन पहले ही मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त की टीम ने इस रास्ते का मुआयना किया था। अब उनकी तरफ से मंज़ूरी मिलते ही मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी। बताया, मेट्रो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का रियल टाइम फुटेज सीधे सभी स्टेशनों के कंट्रोल रूम, ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर और मेट्रो डिपो स्थित सेंट्रल सिक्योरिटी रूम में प्रसारित होगा।

लगाया गया फिक्स्ड डोम कैमरा

भूमिगत मेट्रो स्टेशन में फिक्स्ड डोम कैमरे लगाए हैं। फिक्स्ड डोम कैमरे में लैंस स्थिर व छिपा होता है। डोम कवर की वजह से छिपे लैंस से ये पता लगाना मुश्किल होता है कि कैमरा किस तरफ देख रहा है। संदिग्ध व्यक्ति आसानी से इसका फोकस नहीं समझ पाते। ये एक निर्धारित क्षेत्र को कवर करता है। इस कैमरे का इस्तेमाल वाइड एंगल फुटेज के लिए होता है।

इंफ्रारेड कैमरा से लैस मेट्रो

कानपुर मेट्रो की सुरक्षा में इंफ्रारेड कैमरे लगाए गए हैं नाइट विजन इं््फ्रारेड कैमरे में एलईडी होती है। इससे इंफ्रारेड लाइट निकलती है, जो इंसानी आंखों से नहीं दिखती है। कैमरे के सेंसर अंधेरे और बहुत कम रोशनी में भी वीडियो रिकार्ड कर लेते हैं। 1080पी और 4के से अधिक रिजोल्यूसन पर फुटेज रिकार्ड कर लेते हैं। इंफ्रारेड किरणों के आंखों से न दिखने पर ये कैमरे लोगों को आकर्षित नहीं करते हैं।

पीटीजेट कैमरा भी लगाए गए

पीटीजेट कैमरा भी कानपुर मेट्रो की सुरक्षा में लगाए गए हैं। पैन, टिल्ट जूम कैमरा उन्नत और महंगा होता है। गतिशीलता और लचीलेपन के लिए खास होता है। रिमोट की मदद से यह 360 डिग्री पर घूम-घूम कर फुटेज भेजता है। दूर से किसी संदिग्ध व्यक्ति, घटना और चलती हुई मेट्रो को चिन्हित कर हाई रिजोल्यूशन में जूम कर वीडियो रिकार्ड करता है।

बॉक्स कैमरा भी लगाया गया

मेट्रो स्टेशन में बॉक्स कैमरा लगाया गया है। ये मजबूत बॉक्स आकार के कैमरे बहुत लंबी दूरी की रिकार्डिंग के लिए इस्तेमाल होते हैं। विनिमेय लैंस को जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है। रिमोट के हिसाब इन्हीं कंट्रोल किया जा सकता है। मेट्रो स्टेशन के लंबे कॉरिडोर की रिकार्डिंग के अलावा मेट्रो के भीतर भी इन कैमरों से रिकार्डिंग होती है।

Tags: kanpurKanpur metroKanpur underground metromonitoring of metro through cameras
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी वासियों को मिलेगी सौगात, लखनऊ-प्रयागराज के लिए चलेंगी हाईटेक ई-बसें

by Sadaf Farooqui
अगस्त 10, 2026

UP Roadways: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम कानपुर के यात्रियों को बड़ी सौगात देने...

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

Kanpur Development: ‘मैनचेस्टर ऑफ इंडिया’ से ग्रोथ इंजन तक, मेट्रो और उद्योगों के दम पर बदल रहा कानपुर

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश का औद्योगिक शहर कानपुर, जिसे कभी 'मैनचेस्टर ऑफ इंडिया' के नाम से जाना जाता था, अब आधुनिक विकास...

Kanpur gangrape case,

चौकी में ‘अदालत’: जिस पर लगा गैंगरेप का आरोप, वही दारोगा करता रहा पीड़िता से जिरह!

by Mayank Yadav
जनवरी 12, 2026

Kanpur gangrape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में हुई गैंगरेप की घटना ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर...

Banaras Kanpur

वर्दी पर दाग: दारोगा की मौजूदगी में छात्रा से दरिंदगी, शिकायत लेकर पहुंचे भाई को पुलिस ने खदेड़ा!

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Kanpur rape case: कानपुर के सचेंडी इलाके में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार रात...

Kanpur

दारोगा के बेटे की ‘नशे वाली चूक’: हिस्ट्रीशीटर का घर समझ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष के घर फोड़ दिया बम!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 15, 2025

Kanpur crime news: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। यहां अखिल भारतीय क्षत्रिय...

Next Post
Gold Rate Today

सराफा बाजार में सोना हुआ और महंगा, देखें क्या हैं आज के दाम ?

Agra में सपा सांसद के घर पर हमला, विधायक पल्लवी पटेल ने लखनऊ में किया विरोध प्रदर्शन

Agra में सपा सांसद के घर पर हमला, विधायक पल्लवी पटेल ने लखनऊ में किया विरोध प्रदर्शन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist