शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Kanpur News: आखिरकार कानपुर में पकड़ी गई शबनम, सीने पर बैठकर लेडी ‘किलर’ करती थी मर्डर

कानपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी महिला समेत तीन को किया अरेस्ट।

by Vinod
जनवरी 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। बिठूर थानाक्षेत्र स्थित पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और विकास नाम के एक अन्य आरोपी को अरेस्ट कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी शबाना उर्फ शबनम ने पुलिस को बताया कि वह रेहान नाम के युवक से प्यार करती थी। पति प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहा है। ऐसे में प्रेमी और उसके दोस्त विकास को अपने घर पर बुलाया। पति को शराब पिलाई। इसके बाद पति के सीने पर बैठ गई और उसका मर्डर कर दिया।

क्या है पूरा मामला

औरैया के दिबियापुर निवासी आदिब (44) पिछले 20 साल से बिठूर के ध्रुवनगर में मकान बनवाकर पत्नी शबाना और बेटे के साथ रहते थे। शनिवार को उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। जांच के दौरान पुलिस को आदिब की पेंट की जेब से शक्तिवर्धक दवा की गोली के खाली रैपर मिले थे। मृतक की पत्नी ने ओवरडोज से पति की मौत होने की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर आदिब की हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने मृतक के साले सलीम की तहरीर पर पत्नी शबाना और उसके प्रेमी रेहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार देर रात शबाना को गिरफ्तार कर लिया था।

RELATED NEWS

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

जुलाई 22, 2026
Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

जुलाई 15, 2026

बहन के प्रेमी के बारे में मिली जानकारी

सलीम ने बताया कि बहनोई की आकस्मिक मौत की वह वजह तलाश रहे थे। इस बीच उसे बहन के प्रेमी रेहान के बारे में जानकारी मिली, जो अक्सर उसके घर पर आता रहता था। बहनोई जब इसका विरोध करते थे तो दोनों में कहासुनी होती थी। वारदात की रात भी रेहान बहनोई के घर पहुंचा था, जहां कहासुनी के बाद बहन ने रेहान संग मिलकर आबिद की गला दबाकर हत्या कर दी। सलीम ने बताया कि बहनोई की मौत के बाद शबाना ने उन्हें कॉल कर शक्तिवर्धक गोली की ओवरडोज लेने से मौत की सूचना दी थी। जब वह बहनोई के घर पहुंचे, तो आबिद के गले में चोट के निशान देखकर शक हुआ। उसने बहन से पूछा, तो वह इधर-उधर की बात करने लगी।

तालिब से इंस्टाग्राम के जरिए हुई दोस्ती

एडीसीपी पश्चिम विजयेंद्र द्विवेदी के मुताबिक पूछताछ में शबाना ने बताया कि आबिद की झूले से गिरने की वजह से रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। इसलिए वह दवा खाता था। इस बीच उसने अपनी उम्र से 20 साल छोटे रेहान उर्फ तालिब से इंस्टाग्राम से दोस्ती कर ली। एक दूसरे से फोन से बात करने के दौरान नजदीकियां बढ़ीं। उनके प्यार में आबिद रोड़ा बन रहा था। इस वजह से प्रेमी के साथ मिलकर दो महीने पहले पति की हत्या की साजिश रची थी। शबाना ने रेहान से फोन पर ही पति को लेकर बात की। दिल्ली में रहकर ऑटो चलाने वाला रेहान 17 जनवरी को कानपुर आ गया और घंटाघर स्थित रॉयल होटल में विकास के साथ रुका। विकास को नया ऑटो खरीदना था, इसलिए वह वारदात में शामिल हो गया।

फिर ऐसे किया मर्डर

रेहान और विकास के कानपुर पहुंचने पर 18 जनवरी की सुबह शबाना दोनों से होटल जाकर मिली। वहां उसने रेहान को 20,000 रुपये दिए। रेहान ने इसमें से 10 हजार रुपये विकास को दिए थे। इसके बाद घर आई और पति को शराब पिलाकर सोने के लिए कह दिया। उसके सोने के बाद रात करीब एक बजे खुद दरवाजा खोला। रेहान और विकास को घर के अंदर दाखिल होने में मदद की। फिर सोते में ही वह पति के सीने पर बैठ गई और उसका सिर पकड़ लिया। रेहान ने उसके हाथ-पैर पकड़े जबकि विकास ने आबिद का गला दबा दिया। 15 से 20 मिनट में आबिद ने दम तोड़ दिया । इसके बाद रेहान और विकास चले गए। अगले दिन सुबह शबाना ने रोने पीटने का नाटक शुरू कर दिया।

बाहर के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

मूल रूप से उन्नाव के बांगरमऊ का रहने वाला रेहान का परिवार पंजाब में रहता है। उसके पिता और दो भाई घरों में खाना बनाकर परिवार का गुजर बसर करते थे। वहीं, वारदात में शामिल गला दबाकर हत्या करने वाला विकास बदायूं के ककराला गोविंदपुर स्थित धोबी मोहल्ला का रहने वाला है। पुलिस के हत्थे चढ़ी महिला किलर ने बताया कि वह रेहान से प्यार करती थी। पति को इसकी जानकारी हो गई और उसने मुझ पर नजर रखनी शुरू कर दी। इसी के चलते मैंने उसे मारने का प्लान बनाया। पति को शराब पिलाई। नशा होने पर उसके सीने पर बैठ गई और गला दबाकर पति को मौत के घाट उतार दिया।

Tags: husband murderedKanpur NewsWife arrestedWife kills husband in KanpurWife's lover arrested
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

Jyoti Murder Case: आखिर उम्रकैद के आरोपी पीयूष पर क्यों इतना मेहरबान है जेल प्रशासन?

by SYED BUSHRA
जुलाई 22, 2026

Jyoti Murder Case: कानपुर के चर्चित ज्योति हत्याकांड को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका ज्योति...

Kanpur Suicide Case

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गर्ल्स हॉस्टल में पॉलीटेक्निक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

by SYED BUSHRA
जुलाई 15, 2026

Kanpur Suicide Case: कानपुर के गीता नगर स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में मंगलवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया,...

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

Strict Action: कानपुर के नगर आयुक्त ने काम में देरी और लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को दिए नोटिस जारी करने के आदेश

by Kirtika Tyagi
जून 16, 2026

Strict Action Over Delayed Construction Works: कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने सोमवार को जोन-3 क्षेत्र के...

: Kanpur ITBP Controversy

ITBP police Controversy,: आईटीबीपी जवानों की भारी मौजूदगी पर उठा सवाल, पुलिस कमिश्नर ने डीजीपी को भेजी रिपोर्ट

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026

Kanpur में शनिवार को उस समय हलचल मच गई, जब बड़ी संख्या में सशस्त्र Indo-Tibetan Border Police यानी आईटीबीपी के...

: Kanpur ITBP Jawan Case

इंसाफ की दर्दनाक पुकार, कानपुर में सिस्टम बेपरवाह, क्यों फौजी बेटा मां का कटा हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

Kanpur ITBP Jawan Case:उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां ITBP जवान विकास सिंह...

Next Post
Earthquake in Uttarkashi

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके, खिड़कियां-दीवारें हिलने से मची भगदड़

FIITJEE

क्या बंद होने वाला है FIITJEE ? कोचिंग सेंटर के बाहर पेरेंट्स का बवाल, फीस वापसी की मांग, जानें पूरा मामला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist