मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

UP News: 2.44 लाख कर्मचारियों को योगी सरकार ने दियाआखिरी मौका, संपत्ति का ब्यौरा देने की मियाद बढ़ाई

UP News: उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को उनकी संपत्ति का विवरण सरकार को देने की आखिरी तिथि एक महीने बढ़ी। यूपी सरकार ने कहा कि अगर राज्य कर्मचारी 31 अगस्त तक अपनी संपत्ति का विवरण नहीं देंगे तो उनकी तनख्वाह रोक दी जाएगी। सरकार ने अब 30 सितंबर को संपत्ति की जानकारी देने का अंतिम दिन रखा है।

by Mayank Yadav
सितम्बर 3, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
Yogi Govt
Share on FacebookShare on Twitter

UP News: योगी सरकार ने कर्मचारियों को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया है। अब 30 सितंबर सपंत्ति का ब्योरा देने का अंतिम दिन है। वास्तव में, मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने 31 अगस्त तक राज्य कर्मियों को मानव सम्पदा पोर्टल पर चल और अचल संपत्ति का विवरण देने का आदेश दिया था। बावजूद इसके, कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का विवरण ऑनलाइन नहीं प्रस्तुत किया।

8 लाख 46 हजार 640 कर्मचारियों में से सिर्फ 6 लाख 2 हजार 75 ने अपनी चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया था।

RELATED NEWS

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

अगस्त 14, 2026
High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

अगस्त 8, 2026

यूपी सरकार ने समय पर अपनी संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की है। सरकार ने इन कर्मचारियों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। हाल ही में राज्य कर्मचारियों को 31 अगस्त तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्यौरा देना था। जिसमें उन्हें (UP) अपनी चल-अचल संपत्ति की पूरी जानकारी देनी थी। लेकिन सरकार के सख्त निर्देश के बाद भी 2.44 लाख राज्य कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया। इसलिए विभाग ने इन कर्मचारियों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया। अब जब तक कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं देते, तब तक उनका वेतन रुका रहेगा।

मुख्य सचिव ने संपत्ति का खुलासा करने का आदेश दिया

मुख्य सचिव (UP) ने 17 अगस्त को शासनादेश के जरिए सभी राज्य कर्मचारियों को 31 अगस्त तक अपनी संपत्ति का खुलासा करने और उसका पूरा ब्यौरा पोर्टल पर डालने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बावजूद सिर्फ 71 फीसदी कर्मचारियों ने ही अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। आपको बता दें कि प्रदेश में कुल 846640 राज्य कर्मचारी हैं, जिनमें से मात्र 602075 ने ही मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। संपत्ति का ब्यौरा देने में सैनिक कल्याण, कृषि, महिला कल्याण विभाग, खेल विभाग और ऊर्जा विभाग के कर्मचारी सबसे आगे रहे हैं। वहीं, संपत्ति छिपाने में शिक्षा विभाग के कर्मचारी सबसे आगे हैं।

संपत्ति ब्यौरा नहीं तो वेतन नहीं

यूपी (UP) सरकार ने संपत्ति का ब्यौरा न देने वाले 2.44 लाख कर्मचारियों का अगस्त माह का वेतन रोक दिया है। सूत्रों के मुताबिक, जब राज्य कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्यौरा देंगे, तभी उनका वेतन जारी होगा। ब्यौरा देने के बाद वेतन देने का निर्णय संबंधित विभाग द्वारा लिया जाएगा।

UP: फिल्म में काम दिलाने के नाम पर महिला मॉडल से रेप… लखनऊ की शर्मनाक घटना

संपत्ति का विवरण देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा

डीजीपी (UP) मुख्यालय ने संपत्ति का ब्यौरा भरने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। मुख्यालय की ओर से गृह विभाग को अतिरिक्त समय के लिए पत्र लिखा गया था। पत्र में कहा गया है कि त्योहारों और पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण कई पुलिसकर्मी अपनी संपत्ति का ब्यौरा नहीं दे पाए हैं। गृह विभाग से अनुरोध किया गया है कि उन्हें कुछ अतिरिक्त समय दिया जाए, ताकि वे अपनी संपत्ति का ब्यौरा भी दे सकें। माना जा रहा है कि डीजीपी मुख्यालय की ओर से भेजे गए पत्र में पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त समय के साथ-साथ अपनी संपत्ति का ब्यौरा देने की अंतिम तिथि भी बढ़ाई जा सकती है।

Tags: UP GovernmentYogi Government
Share201Tweet126Share50

Mayank Yadav

Related Posts

UP Women Financial Scheme

UP Women Scheme: बिहार की तर्ज पर यूपी में महिला दांव, चुनाव से पहले 20, फिर 30 हजार देने की तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

UP Women Financial Scheme:उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार महिलाओं के लिए बड़ी आर्थिक योजना लाने की...

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

High Court Decision: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल (चालक) बृजेश सिंह डागर के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को...

UP Free Bus Travel for Senior Women

‎Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी राहत, योगी सरकार किसको देगी रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

UP Free Bus Travel : उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य की बुजुर्ग महिलाओं को बड़ी सौगात देने का फैसला किया...

UP New City Project

Basic Pay Rule: योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, यूपी में श्रमिकों की सैलरी का 50% होगा मूल वेतन

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Basic Pay Rule: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के श्रमिकों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

Rani Laxmibai Scooty Yojana: यूपी के इन मेधावी छात्राओं को मिलेगी मुफ्त स्कूटी, किन दस्तावेज़ के साथ कर सकते हैं आवेदन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 22, 2026

Rani Laxmibai Scooty Yojana: उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना को मंजूरी दी है।...

Next Post
Haryana

क्या हरियाणा में साथ आएंगे राहुल-केजरीवाल? राहुल के इस बयान से लगने लगे कयास

Sheikh Hasina की बढ़ी मुश्किलें Bangladesh सरकार ने अब रद्द किया पासपोर्ट, दूसरे देश जाना होगा मुश्किल…

बांग्लादेश से भागने के बाद भी Sheikh Hasina की मुश्किलें नहीं हो रही कम, अब दर्ज हुए 5 और नए मामले

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist