मंगलवार, अगस्त 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

टैरिफ का असर: अमेरिकी शेयर बाजार हुआ घड़ाम कैसे अर्थव्यवस्था पर मंडला रहा मंदी का खतरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बढ़ाने के फैसले से अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट आई। भारत पर 26% टैरिफ लगाने से वैश्विक व्यापार और अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

by SYED BUSHRA
अप्रैल 3, 2025
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

US tariff impact on global markets अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा विभिन्न देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद अमेरिका के शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी इक्विटी बेंचमार्क में 2 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई। बीते तीन दिनों से बाजार में बढ़त देखी जा रही थी, लेकिन उम्मीदों के विपरीत सख्त टैरिफ की घोषणा होते ही बाजार में गिरावट शुरू हो गई।

2.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज

टैरिफ के ऐलान के बाद एसएंडपी 500 इंडेक्स की निगरानी करने वाला 577 अरब डॉलर का एक्सचेंज ट्रेडेड फंड सामान्य स्तर से 2.5 प्रतिशत नीचे आ गया। इस फैसले पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी थीं। ट्रंप ने इस दिन को ‘मुक्ति दिवस’ करार दिया। उन्होंने सभी निर्यातक देशों पर न्यूनतम 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने और 60 देशों पर अतिरिक्त शुल्क लागू करने का फैसला किया। यह अतिरिक्त शुल्क उन देशों पर लगाया गया है, जिनके साथ अमेरिका का व्यापार घाटा है या जो अमेरिका पर अधिक टैरिफ लगाते हैं।

RELATED NEWS

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

जुलाई 25, 2026
Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

जुलाई 20, 2026

भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ

ट्रंप ने भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका पर 52 प्रतिशत तक टैरिफ लगाता है, इसलिए अमेरिका भी 26 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। ट्रंप ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी मेरे अच्छे मित्र हैं, लेकिन मैंने उनसे कहा कि दोस्ती अपनी जगह है, लेकिन व्यापार में हमें समान अवसर चाहिए। वर्षों से हम उन पर कोई टैक्स नहीं लगा रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।”

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर मंदी का खतरा

विशेषज्ञों का मानना है कि टैरिफ बढ़ने के कारण आने वाले दिनों में अमेरिकी बाजार में और गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे अमेरिका की अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी इसका असर पड़ सकता है। ट्रंप ने खुद भी स्वीकार किया कि टैरिफ लगाने से मंदी की संभावना है, लेकिन उन्होंने दावा किया कि यह प्रभाव केवल थोड़े समय के लिए होगा। साथ ही, अन्य देश भी अमेरिका पर जवाबी टैरिफ लगा सकते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती है। टैरिफ की घोषणा के बाद अमेरिकी डॉलर की कीमतों में 0.2 प्रतिशत की गिरावट भी दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

ट्रंप के टैरिफ ऐलान के बाद एशियाई शेयर बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली।

टोक्यो निक्केई 225 इंडेक्स 3.4 प्रतिशत तक गिरा, हालांकि बाद में कुछ सुधार के साथ 2.9 प्रतिशत की गिरावट पर 34,699.52 अंक पर बंद हुआ।

दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.9 प्रतिशत गिरा।

ऑस्ट्रेलिया का एस एंड पी/एएसएक्स 1.8 प्रतिशत गिरकर 7,793 अंकों पर बंद हुआ।

जापान पर 24 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने की घोषणा से इन देशों के बाजारों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाने के फैसले के बाद अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। भारत पर 26 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा भी इस फैसले का अहम हिस्सा रही। इससे अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी की चपेट में आ सकती है, जबकि वैश्विक व्यापार पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है।

Tags: stock marketUS economy
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

Market Crash: लगातार पांचवें दिन टूटा शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 25, 2026

Market in Pressure, भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया...

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

Stock Market Today: शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला ,सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा टूटा, बैंकिंग शेयरों पर सबसे ज्यादा दबाव

by Kirtika Tyagi
जुलाई 20, 2026

Stock Market Today: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। एशियाई बाजारों के...

Donald Trump New Tariff Announcement

Trump’s New Tariff : अब कौन से देशों पर लगा नया टैरिफ, कितना बढ़ाया शुल्क, भारत फिलहाल लिस्ट से बाहर

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2025

Trump's New Tariff Decision: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कुछ देशों पर टैरिफ यानी आयात...

Stock Market

भारत-पाक जंग के बीच शेयर बाजार गिरा धड़ाम, सिर्फ 2 दिनों में निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये डूबे

by Gulshan
मई 10, 2025

Stock Market : भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव ने घरेलू शेयर बाजार पर नकारात्मक असर डाला है, जिससे...

Stock Market

‘ऑपरेशन सिंदूर’ से पाकिस्तान में दहशत, भारतीय बाजारों में दिखी स्थिरता, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी पर कितना पड़ेगा असर ? 

by Gulshan
मई 7, 2025

Stock Market : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 7 मई की सुबह ‘ऑपरेशन...

Next Post
GeM प्लेटफॉर्म ने बनाया रिकॉर्ड रोजगार सृजन में लाया क्रांतिकारी बदलाव कितने लाख लोगों को मिला लाभ

GeM प्लेटफॉर्म ने बनाया रिकॉर्ड रोजगार सृजन में लाया क्रांतिकारी बदलाव कितने लाख लोगों को मिला लाभ

एयर कंडीशनर टिप्स: आपकी एसी को सर्विसिंग की जरूरत है या नहीं जानिए कैसे करें इसकी जांच

एयर कंडीशनर टिप्स: आपकी एसी को सर्विसिंग की जरूरत है या नहीं जानिए कैसे करें इसकी जांच

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist